हिमाचल के ऐसे हिल स्टेशन जो दिलायेंगे आपको गर्मी से राहत: Coolest Places in Himachal
Coolest Places in Himachal

हिमाचल प्रदेश की ख़ास बात

इस जगह पर लोग घूमने के साथ गर्मी की तपिश से बचने के लिए भी आते हैं। इस जगह को एक्सप्लोर करने के साथ इस जगह के मौसम और प्राकृतिक वातावरण को भी एंजोय करते हैं। इस जगह पर आपको मौसम के साथ साथ तरह तरह की जैव विविधता भी देखने को मिलती है।

Coolest Places in Himachal: हिमाचल हमारे देश का एक पर्यटक राज्य है जिसकी वजह से इस जगह पर हर साल देशी विदेशी से बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। इस जगह की सबसे ख़ास बात यह कि यह कई ख़ूबसूरत स्थलों और हिल स्टेशनों से भरा हुआ है, जिसकी वजह से इस जगह का मौसम ठंडा होता है। इस जगह पर लोग घूमने के साथ गर्मी की तपिश से बचने के लिए भी आते हैं। इस जगह को एक्सप्लोर करने के साथ इस जगह के मौसम और प्राकृतिक वातावरण को भी एंजोय करते हैं। इस जगह पर आपको मौसम के साथ साथ तरह तरह की जैव विविधता भी देखने को मिलती है। इस गरमी में यदि आप हिमालय के किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जो ठंडा हो तो आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ ऐसे पर्यटक स्थलों के बारे में आपको बताऊँगा जहां भीड़भाड़ कम हो। इन जगहों पर जाकर आप कुछ दिन बहुत ही शांति और सकून के साथ बिता सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको ऐसा लगेगा कि बिल्कुल ही प्रकृति के गोद में बैठे हैं। यह कम भीड़भाड़ वाली जगहें आपको एक शांतिपूर्ण छुट्टी का अनुभव प्रदान करती हैं।

Also read: 20+ पंचकूला में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Coolest Places in Himachal
Pabbar Valley

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पब्बर घाटी हिमाचल की एक बहुत ही सुंदर घाटी है। यह एक अनोखी जगह के तौर पर भी जानी जाती है। ये अपने मौसम के साथ हरे-भरे फलों के बागों के लिए भी काफ़ी प्रसिद्ध है। इस जगह पर आकर आपको सेब, आड़ू और बेर के बहुतायत पेड़ देखने को मिलेंगे। रोमांच को पसंद करने वालों के लिए इस जगह पर ट्रेकिंग का भी बहुत ही अच्छा विकल्प मौजूद है। यह ट्रेक ख़ूबसूरत परिदृश्यों और सुंदर गाँवों से होकर आपको ले जाती है। यह घाटी शिमला से 100 किमी की दूरी पर रोहड़ू नामक जगह पर स्थित है।

Kaza
Kaza

काज़ा हिमाचल प्रदेश की सबसे ख़ास और सुंदर घाटियों में गिनी जाती है। यह स्पीति घाटी का एक ऐसा सुदूर शहर है जो हर किसी को अपनी ख़ूबसूरती से सम्मोहित कर लेता है। एक तरह से देखा जाए तो काजा उन लोगों के लिए एक आदर्श जगह है जो शांति और एकांत चाहते हैं। इस जगह पर आकर आप यहाँ के मौसम, प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता को देख सकते हैं। इस जगह पर आपको प्रतिष्ठित शाक्य तांग्युद मठ देखने को मिलता है। यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से काफ़ी महत्वपूर्ण स्थान है। 

Galu
Galu

हिमाचल प्रदेश में स्थित गलु एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। यह शिमला से महज़ 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंडी की एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह पर आपको सुखद मौसम और शांत वातावरण मिलता है। यह छोटा सा गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत की तरह है। इस जगह पर आकर आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिलते है। इस जगह के घने जंगल और इन जंगलों से गुज़रते ट्रेक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ खींचते हैं। इस जगह पर आप अपनी गरमियों की छुट्टियाँ बिता सकते हैं। 

Parashar Lake
Parashar Lake

पराशर झील हिमाचल का एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है। मंडी के पास स्थित इस झील को हिमाचल प्रदेश की सबसे मनमोहक झील बताया जाता है। यह झील अपने तैरते हुए द्वीप की वजह से अनोखी कही जाती है, यह तैरते हुए द्वीप झील के भीतर समय समय पर अपना स्थान बदलते रहते हैं। इस झील का नाम ऋषि पराशर के नाम पर रखा गया है, कहा जाता है कि उन्होंने यहाँ ध्यान किया था। झील के किनारे पर एक प्राचीन मंदिर है, जो ऋषि पराशर को समर्पित किया गया है। इस मंदिर में आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

Gushaini
Gushaini

गुशैनी हिमाचल प्रदेश की एक बहुत ही प्यारी जगह है। तीर्थन नदी के पास स्थित इस घाटी में लोग शांति और सकून के साथ अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए आते हैं। मछली पकड़ने के शौकीनों के लिए भी यह जगह बहुत ही उपयुक्त कही जाती है। इस जगह पर बहने वाली तीर्थन नदी का पानी मछली पकड़ने के लिए आदर्श बताया जाता है। नदी के किनारे बैठकर आप इस जगह की ख़ूबसूरती को निहारने के साथ तरह तरह के पक्षियों को भी देख सकते हैं। इस जगह पर इनकी कई प्रजातियाँ अपने प्राकृतिक आवास में देखी जा सकती हैं। 

Tirthan Valley
Tirthan Valley

तीर्थन घाटी हिमाचल की सबसे ख़ूबसूरत घाटियों में से एक है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित इस घाटी की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही बेमिशाल है। तीर्थन घाटी में देश भर से सैलनी शांति की तलाश में आते और महीनों महीनों तक इसके आकर्षण में खोए तहाते हैं। इस जगह पर आपको कम भीड़भाड़ मिलेगा और आप घाटी के गाँवों को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकेंगे। इस जगह पर आपको कई तरह प्राचीन परिदृश्य देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आकर आप ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग का भी भरपूर मज़ा ले सकेंगे। यह जगह आपको बहुत ही ज़्यादा पसंद आएगी। 

Barot Valley
Barot Valley

बरोट घाटी हिमचलि के एक बहुत ही ख़ूबसूरत और शांत जगह है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण और एक बहुत ही ख़ूबसूरत मौसम मिलेगा। यदि आपको किसी एकांत की तलाश है, यदि आप किसी ऐसी जगह पर अपनी छुट्टियों को बिताने के बारे में सोच रहे हो जो शांत और सकून प्रदान करने वाली हो तो इस जगह पर जाया जा सकता है। यह घाटी ख़ूबसूरत जंगलों और कई नदियों से घिरी हुई है। इस जगह पर आकर आप घाटी की सैर करने के साथ  हिमालय की अछूती सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। 

Kasol
Kasol

कसोल हिमाचल की बहुत ही ख़ूबसूरत और ख़ास जगह है। जिसकी वजह से इस जगह पर दुनिया के कोने कोने से सैलानी आते हैं। पार्वती घाटी में स्थित कसोल बैकपैकर्स की पहली पसंद माना जाता है। कसोल को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। कसोल अपने यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए ट्रेकिंग के भी कई अवसर प्रदान करता है। यह जगह अपनी अनूठी इज़राइली संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर कई ऐसे कैफ़े हैं जो इज़राइली व्यंजन परोसते हैं। खिरगंगा ट्रेक भी इसी जगह पर स्थित है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...