पूरी होगी हर मनोकामना, शारदीय नवरात्र में जरूर करें लाल किताब में बताए ये उपाय: Navratri Lal Kitab Upay
Navratri Lal Kitab Upay

Overview:

लाल किताब में बताए गए कुछ उपाय करके आप अपनी बंद किस्मत का दरवाजा फिर से खोल सकते हैं। मां दुर्गा आपसे प्रसन्न होंगी और आप पर धन और समृद्धि की वर्षा होगी।

Navratri Lal Kitab Upay: नवरात्र के दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इन शुभ दिनों में आप जिस भी कार्य की शुरुआत करते हैं, उसमें आपको सफलता जरूर मिलती है। इसी के साथ लाल किताब में बताए गए कुछ उपाय करके आप अपनी बंद किस्मत का दरवाजा फिर से खोल सकते हैं। मां दुर्गा आपसे प्रसन्न होंगी और आप पर धन और समृद्धि की वर्षा होगी। ये उपाय बहुत ही आसान हैं और नवरात्र के पहले ही दिन से आप इन्हें करना शुरू कर सकते हैं।

Navratri Lal Kitab Upay
pooja kee thaalee mein jarooree saamagree

नवरात्र के नौ दिनों में आप सुबह और शाम दोनों समय मां दुर्गा की पूजा करें और गाय के घी का दीपक जलाएं। इस दीपक में चार लौंग डालें। ध्यान दें कि लौंग फूल सहित होनी चाहिए। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं। इसी के साथ नवरात्र के हर दिन सुबह पूजा करते समय पांच प्रकार के सूखे मेवे लें और इन्हें लाल चुनरी में रखें। अब माता को इसका भोग लगाएं। शाम को इनका सेवन स्वयं प्रसाद के रूप में करें। अगर घर में कोई बीमार है तो नौ दिनों तक लगातार मां दुर्गा को नियमित रूप से सात साबुत हरी इलायची और मिश्री का भोग लगाएं। इससे निरोगी काया मिलेगी।  

अगर आप आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो नवरात्र के कुछ उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन्हें सच्चे दिल से करने पर आपके घर-परिवार पर धनवर्षा होगी। नवरात्र के नौ दिन आप सुबह पूजा करते समय पान के ताजे पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर माता रानी को अर्पित करें। इस उपाय से आपकी परेशानियां दूर होंगी और आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। इसी के साथ आप एक दूसरा उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए आप मखानों में सिक्के डालें और माता रानी को इसका भोग लगाएं। फिर इन्हें आप गरीबों में बांट दें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन वर्षा होने लगेगी। अपना आर्थिक संकट दूर करने के लिए आप नवरात्र में सोने या चांदी का सामान जरूर खरीदें।  

नवरात्र में हनुमान जी का एक उपाय करना भी बेहद शुभ रहता है। नवरात्र के पहले दिन आप पान का एक बीड़ा बनवाएं और उसे हनुमान जी के मंदिर में जाकर चढ़ाएं। अब हनुमान जी के आगे हाथ जोड़कर अपनी इच्छा रखें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। अगर आप नवरात्र के पहले दिन यह उपाय नहीं कर पाएं तो नवरात्र के किसी भी दिन इसे कर सकते हैं।  

लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो नवरात्र में किया गया एक उपाय आपके लिए विशेष फलदायी साबित होगा। इसके लिए आप एक पीले कपड़े में पांच इलायची, दो लौंग, पांच सुपारी रखें और माता को अर्पित करें। अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या जहां भी आप रुपए या ज्वेलरी रखते हैं, वहां रख दें। इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और घर में संपन्नता आएगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...