इन 3 राशि के जातकों को लगती है बार-बार बुरी नजर, जानें उपाय: Zodiac Astrology
Zodiac Astrology

Zodiac Astrology: ज्योतिष शास्त्र में जादू-टोना, बुरी नजर और काले जादू का विशेष महत्व माना गया है। अगर कोई व्यक्ति इनमें से किसी का भी शिकार हो जाता है तो उसे जीवन में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा लोग बुरी नजर का शिकार होते हैं। जिन लोगों को बुरी नजर लगती है उनके जीवन में काफी ज्यादा परेशानियां आने लगती है। हालांकि इसके संकेत भी उन्हें मिलने लगते हैं। जैसे कि बार-बार और जल्दी बीमार होना बुरी नजर का बड़ा संकेत माना जाता है।

इतना ही नहीं मानसिक तनाव भी उन व्यक्तियों में ज्यादा होने लगता है। साथ ही उनके काम ही बिगड़ने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियां ऐसी भी बताई गई है जो सबसे ज्यादा बुरी नजर के चपेट में आती है। ऐसे में उन लोगों को इससे बचने के लिए शास्त्र में बताएं गए कुछ उपायों को जरूर अपनाना चाहिए अन्यथा जीवन काफी ज्यादा दिक्कतों से घिर जाता है। आज हम आपको उन राशियों के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बार-बार बुरी नजर का शिकार हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से –

Also read : विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र

इन राशियों के जातकों को लगती है बार-बार बुरी नजर

मिथुन राशि

Zodiac Astrology
Zodiac Astrology for Gemini

ज्योतिषों की माने तो मिथुन राशि के लोग सबसे ज्यादा बुरी नजर का शिकार होते हैं। इस राशि के जातक बुरी नजर की वजह से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। बुरी नजर का असर सीधा उनकी सेहत पर दिखाई देता है। इसकी वजह से कई जातकों को शारीरिक बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं धन हानि का शिकार भी ऐसे लोग होने लगते हैं।

उपाय

बुरी नजर से बचने के लिए इन जातकों को अपने हाथ या पैर में काला धागा पहनना चाहिए। साथ ही अपनी नजर भी बार-बार उतरवाना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी बार-बार बुरी नजर लग जाती है, हालांकि जब उन्हें बुरी नजर लगती है तो इसका असर उनकी सेहत पर नहीं पड़ता बल्कि उनके काम पर पड़ता है। बुरी नजर की वजह से इन जातकों के बनते काम बिगड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं सफलता भी हासिल नहीं होती है जिस वजह से यह जीवन में काफी ज्यादा परेशान रहने लगते हैं।

उपाय

बुरी नजर के साए से बचने के लिए कन्या राशि के लोगों को अपने उल्टे पैर में काला धागा जरूर धारण करना चाहिए।

तुला राशि

Libra
Libra

बुरी नजर के साए की वजह से तुला राशि के जातक भी अक्सर परेशान रहते हैं। ज्योतिषों के मुताबिक तुला राशि के लोगों को जल्दी नजर लग जाती है। ऐसे में इन लोगों को दूसरों से काफी ज्यादा बचकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर यह लोग अपने अच्छे होने वाले काम को पहले ही दूसरों को बता देते हैं तो उनके काम पर नजर लग जाती है और काम भी अटक जाते हैं, क्योंकि बुरी नजर का साया तुला राशि के लोगों के काम पर सीधा असर करता है। हालांकि स्वास्थ्य में भी इन लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत होगा सामना करना पड़ता है।

उपाय

बुरी नजर से बचने के लिए इन लोगों को मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर नियमित रूप से जाना चाहिए।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...