Bhadrapada Month 2024: सनातन धर्म में साल में आने वाले हर महीने का विशेष महत्व माना गया है। उन्हीं में से भाद्रपद मास का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। ये माह हिंदू पंचांग का 6 महीना होता है जो अगस्त और सितंबर के बीच रहता है। सावन समाप्त होते ही यह महीना प्रारंभ होता है। इसे कई नामों से जाता जाता है जैसे भाद्रपद, भादवा, भाद्र और भादो। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह महीना बहुत पवित्र होता है। इस माह में कई तीज – त्योहार और व्रत आते हैं जो बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये माह भगवान श्री कृष्ण और भगवान गणेश की उपासना के लिए भी समर्पित है। इतना ही नहीं इस महीने को व्यक्तित्व निखारने वाला महीना भी माना जाता है।
Also read: क्या आप जानते हैं, आखिर क्यों की जाती है सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा
ज्योतिष शास्त्र में भी इस महीने का काफी महत्व माना गया है। माना गया है कि इस माह में जिन भी लोगों का जन्म होता है वो विशेष गुणों के धनी होते हैं। इतना ही नहीं उन लोगों में कई खूबियां होती है जो दूसरों को उनकी ओर आकर्षित करती है। आज हम आपको इस माह में जन्में लोगों की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं भाद्रपद में जन्में लोगों का व्यक्तित्व, व्यवहार, स्वभाव और करियर केसा होता है?
भाद्रपद मास में जन्में लोगों की खूबियां और विशेष गुण
जिस भी व्यक्ति का जन्म भाद्रपद माह यानी भादो में होता है वो व्यक्ति उदार विचारों वाला और विशाल हृदय वाला होता है। ऐसे व्यक्ति में लीडरशिप की क्वालिटी काफ़ी अच्छी होती है। इनका स्वभाव चंचल, हंसमुख और उदारु किस्म का होता है। ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तात्पर्य रहते हैं। नौकरी पेशे में भी इनकी किस्मत इनका खूब साथ देती है। ये लोग समाज से भी हमेशा जुड़े रहते हैं और समाज की भलाई के लिए कई कदम उठाते हैं।
भादो में जन्में लोगों का दिल बहुत बड़ा होता है। ये पैसा खर्च करने के मामले में भी हमेशा आगे रहते हैं। इन्हें दूसरों की परवाह सबसे ज्यादा होती है। ये खुद की परवाह ना करते हुए दूसरों के हर काम पहले करना पसंद करते हैं। इसी स्वभाव की वजह से हर कोई इनकी ओर खींचा चला आता है। ऐसे लोगों कि आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है और धन की कमी नहीं होती है। आपको बता दें, ये लोग प्रतिभा के धनी होते हैं। इन्हें रचनात्मक कार्य करना बहुत पसंद होता है।
बात करें इनकी प्रोफेशनल लाइफ की तो प्रफेशनल लाइफ में ये पूरी तरह एक्टिव रहते हैं और किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें इनके करियर क्षेत्र में खूब सफलता मिलती है। इनका प्रमोशन भी काफी जल्दी जल्दी हो जाता है। ये काफी मेहनती होते हैं। इन्हें जीवन में अपनी पसंद की चीजों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने परिवार की हर जरुरत को अच्छे से पूरा करते हैं और अपने वैवाहिक जीवन में खूब सुख भोगते हैं।
