Parents Teachers Meeting
Parents Teachers Meeting

पीटीएम में जाने वाले पेरेंट्स को जरूर पूछने चाहिए ये सवाल

Parents Teachers Meeting : पेरेंट्स मीटिंग माता-पिता को अधिक एक्टिव होने की जरूरत होती है। ताकि वे बच्चों के कौशल के बारे में जान सकेंगे। आइए जानते हैं पेरेंट्स को पीटीएम में किस तरह के सवाल करने चाहिए?

Parents Teachers Meeting Tips: पीटीएम एक महत्वपूर्ण मौका होता है, जब माता-पिता अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में शिक्षकों से बातचीत कर सकते हैं। यह समय बच्चों के विकास और प्रदर्शन को बेहतर समझने का होता है। अगर आप अपने बच्चों के पीटीएम में जा रहे हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण सवाल उनके टीचर से जरूर करें, ताकि आप अपने बच्चों के बारे में सही से समझ सकें। आइए इस लेख में ऐसे कुछ सवालों के बारे में जानते हैं-

Also read: बर्फ की तरह पिघलने लगेगी पूरे बदन की चर्बी, रोज अपनाएं वजन घटाने का ये खास रूल, 1 महीने में दिखेगा असर

बच्चे के प्रदर्शन का आकलन और ग्रेड्स/मार्क्स के अलावा उसकी समझ और विकास पर फीडबैक लें। इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका बच्चा पढ़ाई में कैसा कर रहा है और किस क्षेत्र में सुधार की ज़रूरत है।

Parents Teacher Meeting
Parents Teacher Meeting

यह जानने के लिए कि बच्चे को किस विषय में अधिक मेहनत की जरूरत है और किस तरीके से उसकी मदद की जा सकती है। यह सवाल आपको बच्चे की कमज़ोरियों को समझने में मदद करेगा

बच्चे के अध्ययन के तरीकों और उनकी आदतों के बारे में फीडबैक लें। इससे आप जान सकते हैं कि बच्चा स्कूल में अन्य बच्चों और शिक्षकों के साथ कैसे पेश आ रहा है।

Student
Student

जानें कि बच्चा कक्षा में किस प्रकार का व्यवहार कर रहा है और वह कितनी सक्रियता से भाग ले रहा है। यह सवाल बताता है कि बच्चा कक्षा में कितना एक्टिव और वह समूह गतिविधियों में कितना शामिल होता है।

बच्चे के सामाजिक विकास और उसकी दोस्ती व अन्य छात्रों के साथ तालमेल के बारे में जानकारी लें। यह सवाल आपको सही दिशा में मार्गदर्शन करेगा ताकि आप घर पर बच्चे की पढ़ाई और विकास में सहयोग कर सकें।

ये सवाल आपको बच्चे की शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रगति का बेहतर आकलन करने में मदद करेंगे, साथ ही स्कूल और घर के बीच सामंजस्य भी बनाएंगे।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...