Homework Hacks
Homework Hacks Credit: Istock

Overview: होमवर्क करवाने में छूट जाता है पासीना, तो ये 5 ईजी हैक्‍स करेंगे लाइफ आसान

बच्‍चा कई बार होमवर्क करने में परेशान करता है। लेकिन पेरेंट्स यदि यही टेक्‍नीक और स्‍ट्रेटेजी अपना लें तो होमवर्क कराना आसान लग सकता है।

Kids Homework Hacks: बच्चे को पढ़ाना और होमवर्क करवाना माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। खासकर छोटे बच्‍चे को होमवर्क करना बिल्‍कुल भी पसंद नहीं होता। ऐसे में बच्‍चे को नियमित रूप से पढ़ाई के लिए बैठाना मुश्किल होता है। लेकिन सही पर्सपेक्टिव और स्‍ट्रेटेजी के साथ, आप अपने बच्चे में हेल्‍दी होमवर्क करने की आदत को विकसित कर सकते हैं। ये आदतें न केवल उनकी पढ़ाई में मदद करेंगी, बल्कि भविष्य में उनकी सफलता में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। तो चलिए जानते हैं इन इफेक्टिव लेकिन सिंपल हैक्‍स के बारे में।

शांत माहौल बनाएं

Kids Homework Hacks-आसान तरीके से कराएं बच्‍चे का होमवर्क
Create a peaceful atmosphere

बच्चे की पढ़ाई के लिए एक शांत और सुरक्षित स्‍थान देना बहुत जरूरी है। यह स्थान ऐसा होना चाहिए जहां बच्चा बिना किसी रुकावट के ध्यान केंद्रित कर सके। इस स्थान पर पेन, कैलकुलेटर, हाइलाइटर जैसी सभी जरूरी चीजें उपलब्ध होनी चाहिए। बच्‍चे की एकाग्रता के लिए अच्छी रोशनी और आरामदायक माहौल जरूरी होता है।

टाइम टेबल बनाएं और सिखाएं

बच्चे का होमवर्क खत्‍म करवाने के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें, जैसे स्कूल से आने के तुरंत बाद। इससे नियमितता बनी रहती है। इसके अलावा किसी असाइनमेंट पर 20 मिनट से ज्यादा समय न लगाएं। इससे बच्चा और आप दोनों निराश हो सकते हैं। अगर होमवर्क मुश्किल लगे, तो ब्रेक लें, बाहर टहलें या कोई खेल खेलें। यह प्रक्रिया दिमाग को तरोताजा रखने में मदद करेगी।

मीडिया के उपयोग करें सीमित

होमवर्क के समय बच्चे को फोन, सोशल मीडिया और टीवी से दूर रखें। इनसे ध्यान भटकता है और होमवर्क की आदतें प्रभावित होती हैं। माता-पिता के रूप में, आपको भी इस समय फोन या टीवी से बचना चाहिए, ताकि बच्चा आपसे प्रेरणा ले सके। नोटिफिकेशन्स और अलर्ट्स से बच्चे का ध्यान भटक सकता है। बच्चे को सिखाएं कि होमवर्क के समय स्‍क्रीन से कैसे दूरी बनाएं।

बच्चे के साथ करें “होमवर्क”

आसान तरीके से कराएं बच्‍चे का होमवर्क
Do ‘homework’ with the child

जब बच्चा होमवर्क कर रहा हो, तो आप भी अपने काम जैसे बिल भुगतान, चेकबुक बैलेंस करना या कोई किताब पढ़ना शुरू करें। इससे बच्चा देखेगा कि आप भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और वह भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होगा। अगर आप अपने काम को बच्चे के होमवर्क से जोड़ सकें, तो यह और प्रभावी होगा। उदाहरण के लिए, अगर बच्चा गणित का होमवर्क कर रहा है, तो आप बजट बनाते समय गणित का उपयोग करें।

टीचर से संपर्क करें

हर टीचर का होमवर्क के प्रति अपना दृष्टिकोण और नियम होता है। इसलिए टीचर से संपर्क करें और पूछें कि उनके होमवर्क की अपेक्षाएं क्या हैं और आप अपने बच्चे का समर्थन कैसे कर सकते हैं।शिक्षक के साथ तालमेल बनाए रखने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि बच्चे को किस विषय में कठिनाई हो रही है और आप उसे कैसे प्रेरित कर सकते हैं।

 बच्चे को सुनना भी जरूरी

अगर बच्चा किसी दिन परेशान है या होमवर्क में मुश्किल हो रही है, तो उसे अपनी भावनाएं व्यक्त करने दें। उसकी भावनाओं को समझें और उसे प्रोत्साहित करें। अगर बच्चा किसी सवाल को हल नहीं कर पा रहा, तो उसे अपनी सोच लिखने के लिए कहें। जिसे टीचर को दिखाने में मदद मिलेगी।