Bridal Designer Shoes: शादी हर किसी के लिए खास और यादगार लम्हा होता है। दुल्हन तो महीनों पहले से अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाती हैं। वे चाहती हैं कि उनका मेकअप, ड्रेस, ज्वेलरी और शादी के सभी फंक्शंस वेल प्लांड और ट्रेंडी होने चाहिए। बदलते फैशन और ट्रेंड के साथ मेकअप और ड्रेस में तो कई तरह के बदलाव हुए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब दुल्हन चार इंच की हील में नहीं बल्कि स्टाइलिश स्नीकर्स में ऐंट्री लेना अधिक पसंद कर रही हैं। जी हां, ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन आजकल दुल्हन अपने पुराने ट्रेडिशन को छोड़ कंफर्ट पर अधिक ध्यान दे रही हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में वेलवेट के लहंगे के साथ डिजाइनर शूज आपके लुक को पूरी तरह से स्टाइलिश और कूल बना सकते हैं। ब्राइडल शूज को आप अपनी ड्रेस के अनुसार कस्टमाइज भी करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ यूनीक और डिजाइनर ब्राइडल शूज डिजाइंस के बारे में।
Also read : विंटर में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये 5 काम
डिजाइनर सीक्वेंस स्नीकर्स

शादी के मेन फंक्शन के लिए यदि आप स्टाइलिश फुटवेयर की तलाश कर रहे हैं तो सीक्वेंस स्नीकर्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये स्नीकर्स गोल्डन और सिल्वर सीक्वेंस के साथ आते हैं, तो ब्राइडल ड्रेस को पूरी तरह से कॉम्पलीमेंट करते हैं। इन स्नीकर्स को अपनी ड्रेस के कलर और डिजाइन के अनुसार डिजाइन भी कराया जा सकता है। यदि आपका बजट 3-5 हजार रुपए तक का है तो आप इन स्नीकर्स का चुनाव कर सकते हैं। इन स्नीकर्स का यूज आप शादी के बाद भी जीन्स और ड्रेस के साथ कर सकते हैं।
गोल्ड स्नीकर्स विद एलईडी लाइट
ठंड के मौसम में स्नीकर्स का चुनाव करना एक बेहतरीन डिसीजन हो सकता है। यदि आप फैशन फ्रीक और डिजाइनर चीजें पहनना पसंद करते हैं तो एलईडी लाइट वाले गोल्ड स्नीकर्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। ये बेसिक स्नीकर्स से काफी डिफ्रेंट और यूनीक लगते हैं। इन स्नीकर्स का उपयोग आप कॉकटेल पार्टी में भी कर सकते हैं। ये गोल्ड स्नीकर्स गोल्डन वर्क वाले लहंगे के साथ पेयर किए जा सकते हैं।
लोफर्स

फ्लैट फुटवेयर पसंद करने वाली दुल्हन के लिए लोफर्स एक बढि़या ऑप्शन हो सकते हैं। मार्केट में आपको कढ़ाई वाले, सीक्वेंस वाले और जड़ाऊ वर्क के डिलाइनर लोफर्स मिल जाएंगे जिसे आप अपनी ड्रेस के वर्क और कलर के अनुसार मैच करावा सकते हैं। यदि आप इन लोफर्स को और अधिक स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो इन पर मोती या सीक्वेंस से अपना और अपने पार्टनर का नाम भी लिखवा सकते हैं।
ब्रोग्स
जिन महिलाओं को लीग से हटकर मेकअप और ड्रेसेस का शौक है वे अपने खास दिन के लिए ब्रोग्स का चुनाव कर सकती हैं। हालांकि ब्रोग्स आपको आसानी से नहीं मिलते लेकिन इनके डिजाइन और स्टोर को ऑनलाइन सर्च किया जा सकता है। इसमें आप ब्राइडल रेड और गोल्डन कलर के ब्रोग्स का चुनाव कर सकते हैं। ये सीक्वेंस और पैचवर्क में आते हैं जो आसानी से ब्राइडल ड्रेस के साथ पेयर किए जा सकते हैं। ये ब्रोग्स जीन्स और शॉर्ट ड्रेसेस के साथ भी बेहद आकर्षक लगते हैं। आप इनका चुनाव महंदी या कॉकटेल पार्टी के लिए भी कर सकते हैं।
