Three squeezed lemon halves with the pulp removed, lying on a light-colored textured surface
Used lemon halves lying on a stone surface after the juice has been extracted.

Summary: नींबू के छिलकों के घरेलू नुस्खे: घर को बनाएं चमकदार और खुशबूदार

नींबू का छिलका सिर्फ स्वाद और सेहत ही नहीं बल्कि घर और किचन की सफाई में भी बेहद उपयोगी है। इन्हें फेंकने के बजाय जानिए इस्तेमाल करने के बेहतरीन तरीके।

Lemon Peels Cleaning: हम नींबू की बात करें तो यह खट्‌टा फल सिर्फ हमारे टेस्ट बड्स को सैटिस्फाई करने के काम नहीं आता यह ब्यूटी और हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हममें से बहुत से लोग नींबू के छिलकों को फेंक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें लगता है कि यह भला किस काम के। लेकिन नहीं नींबू के रस के साथ साथ इसका छिलका भी किसी वरदान से कम नहीं। आप इसके छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर भी बना सकती हैं। अगर पाउडर बनाकर सुखाने का टाइम नहीं है तो भी इसका छिलकों को उबालकर इसे एक स्प्रे के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आर्टीकल में हम जानते हैं कि हम इन छिलकों का उपयोग कर किस तरह अपने किचेन और घर को साफ रख सकते हैं।

क्लीनंग पाउडर

आप नींबू के छिलकों को सुखाकर इसका एक पाउडर बना सकती हैं। आप चाहें तो माइक्रोवेव या धूप में इन्हें सुखाएं। इसका एक पाउडर तैयार हो जाएगा। यह आपका एक क्लीनिंग पाउडर है। इससे आप अपने तांबे के गिलास को चमका सकती हैं। इतना ही नहीं आप इसे फ्राई पान और तवे को भी साफ कर सकती हैं। इसे आप अपने लिक्विड सोप या मीठे सोडे के साथ डायल्यूट कर लें। अब बर्तन पर थोड़ी देर लगा रहने दें। इसके बाद इसे हलका सा रगड़ कर बर्तन साफ कर लें।

वो महक वाले बर्तन

A glass jug filled with water and slices of fresh lemon
Jug of lemon-infused water

अगर आप सी फूड और अंडा खाते हैं तो आप जानते होंगे कि कई बार इस तरह के खाने जब प्लेट में सर्व किए जाते हैं तो धुलने के बावजूद भी एक तरह की स्मैल बर्तनों में से आती है। पहले के जमाने में लोग इस तरह के बर्तनों को कुछ देर धूप में सुखा देते थे ताकि यह स्मैल बर्तनों से निकल जाए। लेकिन अब धूप में सुखाने की हमारे पास जगह नहीं है। ऐसे में आप नींबू के छिलकों को उबाल कर एक पानी बना लें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में डाल लें। आपके बर्तन धुल जाएं तो एक बार इस पानी में इन बर्तनों को डिप करके निकाल लें। बर्तनों से स्मैल जाएगी और वे खुशबूदार होंगे। इस पानी का इस्तेमाल आप स्प्रे के तौर पर भी कर सकती हैं।

बाथरुम के टाइल्स

वैसे तो घर के बाथरुम की सफाई रोज ही करनी चाहिए। लेकिन अगर किसी वजह से आपके बाथरुम के टाइल्स पीले पड़ गए हैं तो आप नींबू के छिलकों के पेस्ट से इसे साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बड़ी कांच की कटोरी लें। इसमें वॉशिंग पाउडर , थोड़ा सा हार्पिक और नींबू के छिलकों का पेस्ट और एक सैशे इनो का ले लें। इसे ब्रश की सहायता से पीले टाइल्स पर लगाएं। दस मिनिट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक स्क्रबर की मदद से रगड़ते हुए पानी डालें। टाइल्स एकदम नई जैसी हो जाएंगी।

विनेगर और नींबू

lemon slices splashing into dark water, creating vibrant ripples and droplets
Lemon water is a good cleaner.

अगर आप अपने घर के खिड़की दरवाजों को साफ और खुशबूदार रखना चाहती हैं तो विनेगर और नींबू के छिलकों के पानी का एक सॉल्यूशन बना लें। इससे आप खिड़की दरवाजों को साफ करें। आप अपनी किचेन की स्लैब को साफ करने के लिए भी इस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कीटाणु तो खत्म होंगे ही। आपको घर और किचेन में एक अच्छी स्मैल भी मिलेगी।