इन जगहों की ख़ास बात
देश के अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली का मौसम चाहे जैसा भी हो लेकिन आसपास का मौसम बहुत ही अच्छा हो गया है।
2 Days Itinerary: दिल्ली वालों के लिए घूमने टहलने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके यह सवाल बना रहता है कि इस बार कहां घूमने जाएं। चुकी बरसात का मौसम है। देश के अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली का मौसम चाहे जैसा भी हो लेकिन आसपास का मौसम बहुत ही अच्छा हो गया है। इस वक्त आप इन तीन जगहों की यात्रा कर सकते हैं। ये तीनों ही जगहें काफी सुन्दर हैं और इन जगहों पर दुनिया भर से सैलानी आते हैं।
Also read: दिल्ली-एनसीआर के करीब बनाएं इन 5 हसीन वादियों में घूमने का प्लान
ऋषिकेश

ऋषिकेश दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों की पहली पसंद मानी जाती है। जिसके एक नहीं बहुतेरे कारण हैं। एक तो यह काफी नजदीक है और दूसरा यहां के पर्यटक स्थल, इस जगह पर होने वाली गतिविधियां। इसके अलावा योग और आध्यात्म जोकि ऋषिकेश के कण कण में बसा हुआ है। इस जगह पर होने वाली रिवर राफ्टिंग बहुत ही रोमांचक होती है। इस जगह पर आकर आप ट्रेकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। ऋषिकेश में ज्यादातर पर्यटक अपनी धार्मिक आस्था के लिए आते हैं।
जयपुर

जयपुर भी दिल्ली से काफी नजदीक और बहुत ही अच्छा पर्यटक स्थल है। यदि आपके पास दो दिन का समय है तो आप इस जगह को बहुत ही अच्छी तरह से एंजॉय कर सकते हैं। इस जगह पर आपको तरह तरह के पर्यटन स्थल और राजस्थान की विविधतापूर्ण संस्कृति का परिचय मिलेगा। यही वजह है कि जयपुर हमेशा ही देशी विदेशी सैलानियों से भरा रहता है। आपको जयपुर में काफी कुछ देखने और जानने को मिलेगा। इस जगह के किले, मंदिर और बाजार हाट सब एक से बढ़कर एक हैं।
शिमला

शिमला हिल स्टेशन भी बहुत ही सुन्दर और वाईब्रेंट है। इस जगह पर आपको शुद्ध वातावरण, खूबसूरत मौसम और तरह तरह के पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं। यही वह है कि दुनिया भर से सैलानी इस जगह की तरफ खींचे चले आते हैं। वह इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को एक्सप्लोर करते हैं और आसपास की जगहों पर जाना पसन्द करते हैं। इस जगह पर मौजूद तमाम दर्शनीय स्थलों पर जाते हैं। इस जगह पर कई संग्रहालय और संस्थान भी हैं जो शिमला आने वाले लोगों को खूब पसंद आते हैं।
आगरा

आगरा को सबसे ज्यादा लोग ताजमहल की वजह से जानते हैं। लेकिन इस जगह पर ताजमहल के अलावा भी काफी कुछ है। यही वजह है कि आगरा आने वाले सैलानी इस जगह पर लम्बे समय तक रुकना पसंद करते हैं। इस जगह के किलों, बाजारों, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखना पसंद करते हैं। इस जगह पर बहुत सारे खूबसूरत होटल और रिजॉर्ट्स भी हैं जो हमेशा सैलानियों की आवभगत में तैयार दिखाई देते हैं। पास में ही यमुना नदी बहती है।
लैंडसडाउन

लैंडसडाउन भी दिल्ली की नजदीकी जगहों में गिनी जाती है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के अद्भुत संयोजन को देख सकते हैं। यह पर्यटन के साथ साथ प्राकृतिक और जैविक रूप से भी एक समृद्ध जगह है। इस जगह पर आपको एक खूबसूरत मौसम के साथ साथ तरह तरह की जैव विविधता देखने को मिल जाएगी। इस जगह पर आपको कई तरह के पर्यटन से संबंधित एडवेंचर एक्टिविटी देखने को मिलेगी।
