Kitchen Design as per Vastu: हम सभी अपना नया घर बनाते समय नक्शे और डिजाइन का पूरा ख्याल रखते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नई किचन को इंस्टॉल करते समय छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। घर की महिलाएं घर की किचन में अपना अधिकतम समय बिताती हैं, ऐसे में किचन बनाते समय की गई छोटी-छोटी वास्तु से जुड़ी गलतियां पूरे परिवार पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए नहीं किचन बनाते समय वास्तु से जुड़े कुछ बेहद
जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें आपको घर में किचन इंस्टॉल करते समय फॉलो करना चाहिए। आइए जानते हैं,
Also read: हाथ में हो ऐसी शनि रेखा, बदल सकती है आपकी किस्मत और मिल सकती है ऊंची पदवी: Palmistry
अपने नए घर में किचन बनाने से पहले जान लीजिए ये 6 जरूरी वास्तु टिप्स : Tips To Design Kitchen As Per Vastu

ऐसी हो घर में किचन की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किचन की दिशा दक्षिणपूर्व भाग में स्थित होनी चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र में इस दिशा को अग्नि देव का स्थान बताया गया है। ऐसे में किचन काउंटर इस जगह पर बनाएं की गैस का चूल्हा ऐसी जगह पर रखा हो कि आपका मुंह खाना बनाते समय पूर्व दिशा की तरह रहे। घर में किचन की दिशा इस प्रकार आग्नेय कोण में रखने से शांति और सुख समृद्धि बनी रहती है।
एक दिशा में न हो जल और अग्नि का स्थान
वास्तु शास्त्र में बताया गया है, कि घर में किचन काउंटर पर खाना बनाने के लिए गैस स्टोव और वाशबेसिन का स्थान एक जगह एक दिशा में नहीं होना चाहिए। क्योंकि अग्नि और जल का स्थान एक जगह पर नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन बनाते समय इस बात का ख्याल रखें कि एक काउंटर पर जहां गैस स्टोव रखा है, उस काउंटर पर भूलकर भी बर्तन धोने के लिए वाशबेसिन इंस्टॉल न करवाएं।
पानी के लिए उत्तर दिशा रहेगी सही
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में पानी निकलने का स्थान यानी वॉश बेसिन का स्थान उत्तर दिशा या उत्तरपूर्व दिशा में ही होना चाहिए। किचन में पानी निकालने का स्थान सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। क्योंकि सही दिशा में वॉश बेसिन के होने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है, और घर में आया हुआ पैसा व्यर्थ खर्च नहीं होता है। ऐसे में किचन बनाते समय उत्तरपूर्व दिशा में ही वाश बेसिन का स्थान रखें।
किचन में ऐसे करें राशन को स्टोर
घर के किचन में राशन रखने की जगह या तो फ्रीज होता है या किचन में इंस्टॉल हुए केबिन काउंटर। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में राशन को स्टोर करने के लिए फ्रिज और स्टोरेज केबिन दक्षिण पश्चिम दिशा में ही इंस्टॉल करवाएं। स्टोरेज के लिए सही दिशा का उपयोग करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और घर में समृद्धि रहती है।
कलरफुल रंगों से सजा हो किचन
हम सभी अपने घर को अलग-अलग मन पसंदीदा रंगों से सजाना पसंद करते हैं। ऐसे में किचन के लिए सही रंग चुनना घर की सुख शांति के लिए जरूरी है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में सॉलिड रंगों के बजाय ब्राइट और चीयरफुल रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
ऐसे करवाएं एग्जास्ट को इंस्टॉल
आजकल के मॉडर्न किचन में एग्जास्ट फैन सभी इंस्टॉल करवाते हैं। आप भी घर पर नई किचन में एग्जास्ट को इंस्टॉल करवाने का सोच रहे हैं। तो उसके लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एग्जास्ट को पूर्व दिशा में इंस्टॉल करने से घर में मौजूद नेगेटिविटी और बीमारियां घर से दूर होती है।
