Jesus Life Lessons: व्यक्ति के जीवन में त्यौहार का बहुत महत्त्व है। त्यौहार जीवन में उमंग लाते हैं। यही तो ख़ास अवसर होता है जब आप अपने परिवार के साथ होते हैं। आप अपने घर परिवार से कितने ही दूर रहते हों लेकिन त्यौहार में सबके साथ ख़ुशी मनाने का अलग ही अहसास है। फिर त्यौहार अपने साथ न जाने कितनी खुशियां कितनी रौनक लाते हैं। होली हो, दीवाली हो , ईद हो या फिर क्रिसमस हर तरफ इन दिनों रौनक होती ही है। अब क्रिसमस आने वाला है ऐसे में अभी से बहुत से लोगों ने इसकी तैयारी करना शुरू कर दिया है। इस त्यौहार के मनाने के पीछे की वजह तो आप जानते ही हैं लेकिन क्या आप यीशु मसीह की सीख के बारे में जानते हैं। आइये यीशु मसीह की उन सीख के बारे में जानें जो हर किसी को अपनानी चाहिए।
Also read : दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, एक-दूसरे से टकराएंगी ये बड़ी फिल्में: Movies Clash in December 2023
1) सभी से प्रेम करो
यीशु मसीह की सीख है कि सभी से प्रेम करो। यीशु मसीह के अनुसार परिवार हो या पड़ोसी सभी से प्रेम करो यहां तक कि अपने शत्रु से भी प्रेम करना चाहिए। क्योंकि जो अपने शत्रु से प्रेम की भावना रखता है वो व्यक्ति ही ईश्वर के सबसे करीब होता है। ईश्वर की सभी संतान समान हैं इसलिए सभी से प्रेम करो और सबका आदर करो।
2) विनम्र बनना

जो लोग विनम्र और दयावान होते हैं उनका मन अति शुद्ध होता है। विनम्र व्यक्ति सबके लिए मदद करने के लिए आतुर रहता है। वो किसी को भी संकट में देख उनकी मदद करने की पूरी कोशिश करता है। ऐसे लोगों का मन बहुत शुद्ध होता है। ईश्वर शुद्ध मन वालों का साथ हमेशा देता है। सबके प्रति दया का भाव रखने वाला व्यक्ति ही ईश्वर के सबसे करीब होता है।
3) ज्ञान का दीप जलाएं
व्यक्ति को मानवता के लिए दूसरों के मन के अंधकार को दूर कर उसके मन में ज्ञान का दीपक जलाना चाहिए। उसे जागरूक करना चाहिए ताकि वो व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ सके। किसी के मन को अंधकार से दूर कर देना ही सच्ची इंसानियत है। सभी के जीवन में प्रकाश का होना बहुत ज़रूरी है और जो भी ये नेक काम करता है ईश्वर उसके करीब रहता है।
4) क्षमा करना सीखें
यीशु मसीह के अनुसार क्षमा करना सबसे बड़प्पन का काम है। जो भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को क्षमा करने का साहस रखता है वो बहुत महान होता है। जिस तरह हम ईश्वर से क्षमा की उम्मीद रखते हैं कि वो हमारी ग़लतियों को क्षमा कर हमें सुधरने का एक मौका देते हैं इसी तरह हमें दूसरों को भी क्षमा कर उन्हें सुधरने का एक और मौका देना चाहिए।
5) अच्छा व्यवहार
अच्छा व्यव्हार व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाता है। यीशु मसीह के अनुसार व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के साथ ऐसा व्यव्हार करना चाहिए जैसा वो अपने साथ चाहता है। अगर आप चाहते हैं कि सभी आपके साथ अच्छा व्यव्हार करें तो ज़रूरी है कि आप भी सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। उनका हित चाहें उनसे अच्छी तरह बात करें।
