क्या घर में जीवित कछुआ रखना अच्छा होता है: Tortoise Vastu Tips
Tortoise Vastu Tips


Tortoise Vastu Tips: कई लोग अपने घरों में और वर्कप्लेस पर वास्तु अनुसार ऐसे कई तरीके अपनाते हैं जिससे सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे I इन्ही तरीकों में से एक है अपने घर में कछुआ की मूर्ति रखना जिसे वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार शुभदायक माना जाता है I

इसी के साथ यह जानना भी जरूरी है की जीवित कछुए को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है I वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवित कछुआ रखने से घर में नेगेटिव वाइब्रेशंस पैदा होते हैं I आप अपने ऑफिस या घर में लकड़ी, धातु या क्रिस्टल से बना कछुआ रख सकते हैं I

Also read: क्यों बच्चे झूठ बोलते हैं!-Parenting Tips

घर में कछुआ रखने के फायदे

Tortoise Vastu Tips
Benefits Of Keeping Tortoise Idols In Your Home

• कछुए की मूर्तियां सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं I ऐसा माना जाता है कि अपने बेडरूम में कछुए की मूर्ति रखने से नींद ना आने जैसी समस्या में मदद मिल सकती है I
• कछुए की मूर्ति रखने से आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में सामंजस्य लाने में मदद मिलती है I
• कछुए की मूर्ति रखने से धन, समृद्धि, शांति और अच्छे भाग्य को आकर्षित करने में भी मदद मिलती है I
• कछुए को पानी में रखने से इसका प्रभाव बढ़ जाता है I
• अगर आप कछुए की मूर्ति को अपने घर की उत्तर दिशा में रखते हैं तो यह आपके करियर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है I
• अपने घर की एंट्रेंस पर कछुआ रखने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी एंटर नहीं करती है I
वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्रवार, गुरुवार और बुधवार को कछुए की मूर्ति खरीदने और घर में रखने के लिए सबसे अच्छे दिन माने जाते हैं I

कछुआ रखने की सही दिशाएं

Placement Of A Tortoise
Placement Of A Tortoise In Your Home According To Vaastu Shastra

घर के उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में मेटल का कछुआ रखना शुभ माना जाता है I ऐसा करने से बच्चों का भाग्य उदय होता है और उनकी एकाग्रता में सुधार होता है I

लकड़ी के कछुए को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जा सकता है I यह परिवार के सदस्यों के लिए सौभाग्य, खुशी और सफलता लाता है और घर में लक्ष्मी को आकर्षित करता है I

आपके जीवन में धन को आकर्षित करने के लिए क्रिस्टल कछुए को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है I आप इसे उत्तर-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं I यह आपको जीवन में प्रगति दिलाएगा I

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...