Overview: दिवाली पर ऐसे सजाएं घर, मेहमानों की भी फटी रह जाएंगी आंखें
Easy and Beautiful Diwali Decoration Ideas: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार पर घर की साफ-सफाई का खास महत्व है। माना जाता है जो घर सबसे साफ होते हैं, माता लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं। दिवाली के दिन मेहमानों का घर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए कई बार लोग डेकोरेशन में बहुत ज्यादा खर्चा कर देते हैं, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
Beautiful Diwali Decoration Ideas: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार पर घर की साफ-सफाई का खास महत्व है। माना जाता है जो घर सबसे साफ होते हैं, माता लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं। दिवाली के दिन मेहमानों का घर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए कई बार लोग डेकोरेशन में बहुत ज्यादा खर्चा कर देते हैं, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
अगर आपका बजट कुछ कम है, तो भी आप कम पैसों में खुद से अपने घर की सजावट कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास डेकोरेशन आइडियाज देंगे। आइए जानें दिवाली पर घर की डेकोरेशन कैसे करें?
मोमबत्ती और दीपक से सजाएं घर

दिवाली के बारे में सोचते ही सबसे पहले दिमाग में मोमबत्ती और दीपक ही आते हैं। इससे आप बहुत कम पैसों में अपने पूरे घर को डेकोरेट कर सकते हैं। दिवाली की रात में मोमबत्ती और दीपक से आपका पूरा घर जगमागा उठेगा। आप बाजार से सिंपल दीपक लाकर उन्हें खुद ही घर पर सजा सकती हैं। इन पर आप पेंटिंग कर सकती हैं। इसके अलावा आप कैंडल्स को भी खुद से अलग-अलग शेप में तैयार कर सकते हैं।
रंगोली बनाएं
घर में पूजा-पाठ हो और रंगोली ना बने, ये तो हो ही नहीं सकता। रंगोली के बिना कोई भी त्योहार अधूरा है। इससे आपके पूरे घर का लुक बदल जाएगा। प्यारी सी ट्रेंडी डिजाइन वाली रंगोली बनाकर आप घर की डेकोरेशन कर सकते हैं। इससे आपके घर को नया लुक मिलेगा। आप चाहें, तो फूलो, रंगों और दीपक से भी रंगोली बना सकते हैं। इसे आप अटरेक्टिव लाइट से भी डेकोरेट कर सकते हैं।
अट्रेक्टिव लाइट्स से सजाएं घर

दिवाली की सजावट में लाइट का सबसे बड़ा योगदान होता है। इससे पूरा घर जगमगा उठता है। इसके लिए आपको मार्केट से अट्रेक्टिव लाइट्स का कलेक्शन खरीदना होगा। आजकल टी लाइट होल्डर और लालटेन ट्रेंड में हैं। इन्हें जलाने से बहुत ही प्यारी लाइट आती है। इससे घर भी काफी सुंदर दिखने लगता है। इन लाइट्स को आप विडों पर या हुक्स पर लटका सकते हैं।
इंडोर प्लांट्स से सजाएं घर
अपने प्यारे से घर को क्लासिक और एस्थेटिक लुक देने के लिए आप सस्ते इंडोर प्लांट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप पीस लिली, एरिका पाम, स्नेक प्लांट और पोथोस जैसे खूबसूरत प्लांट्स को सिलेक्ट कर सकते हैं। इससे बहुत कम बजट में घर को एक नया लुक मिल जाएगा। इसके लिए आपको बेहतरीन प्लांट्स के कई और भी ऑप्शन्स मिल जाएंगे। घर को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन और शेप के प्लांटर्स लगा सकते हैं।
फूलों से करें सजावट

फूलों से की गई सजावट सबसे प्यारी होती है। इससे घर सजेगा भी और महकेगा भी। इसके लिए आप घर को गेंदे और गुलाब के फूलों से सजा सकते हैं। घर के हर दरवाजे और खिड़की पर आप फूलों की माला बनाकर उन्हें अलग-अलग शेप में डिजाइन कर सकते हैं। इससे आपका घर देखकर आपके पड़ोसी भी आपसे जलने लगेंगे। फूलों से घर सजाना एक बहुत ही पुराना तरीका है, लेकिन नए-नए सुंदर फूलों से घर सजाकर इसे आप एक नया ट्रेंड बना सकते हैं।
तोरण लगाएं
घर के सभी दरवाजों पर फूलों और पत्तों से बने तोरण दिवाली के दिन आपके घर की शोभा को बढ़ा देंगे। इन तोरण को आप खिड़की और पूजा घर में भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप फूल और पत्तों के तोरण पूरे मकान पर बाहर से भी सजा सकते हैं। इससे घर को नेचुरल तरीके से सजाने में मदद मिलेगी। आजकल मार्केट में अलग-अलग तरह के तोरण मिलने लगे हैं। आप अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन चुन सकते हैं।
फ्लावर वाज लगाएं
घर के हर कोने में आप खूबसूरत फूलों से सजे फ्लावर वाज अपने कमरे से लेकर पूरे घर तक में सजा सकते हैं। अगर आप ताजा फूल नहीं लगा पा रहे हैं, तो आप उसमें नकली आर्टिफिशल फूल भी लगा सकते हैं। इससे भी घर बहुत ही क्लासी और खूबसूरत दिखता है। इसमें आप परफ्यूम डालकर घर को बहुत अच्छा महका भी सकते हैं।
फ्लोटिंग कैंड्ल्स और फूल

अगर आप अपने घर के एंट्री प्वाइंट पर सभी की नजरें टिकाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक खूबसूरत पीतल के बर्तन में पानी भरें और उसमें गुलाब और अलग-अलग तरह के फूल डालें। इसमें अलग-अलग कलर्स के फ्लोटिंग कैंड्ल्स डालकर इन्हें जलाएं। इससे आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद जरूर लगने वाले हैं। इस डेकोरेशन आइडिया को आपको इस दिवाली जरूर ट्राई करना चाहिए।
पेपर से बनाएं कंदील
कंदील बहुत ही प्यारे लगते हैं। कंदील के बिना दिवाली अधूरी है। आप बाजार से महंगे कंदील खरीदने की जगह घर पर ही कलरफुल पेपर की मदद से कंदील तैयार कर सकते हैं। इसमें लाइट्स सेट करके हवा में लटकाएंगे, तो हर कोई आपसे इसे बनाने का तरीका पूछने जरूर आएगा। इसे असिमिट्रकल ढंग से सजाएं, इससे ये ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं। इन दिनों आपको मार्केट में मेटल और पेपरमैशी की कंदील भी आसानी से मिल जाएंगे।
पुरानी बॉटल्स से बनाएं डेकोरेशन आइटम्स

अगर आपके घर में पुरानी वियर बॉटल्स या फिर किसी भी तरह का कांच की बॉटल्स पड़ी हैं, तो उसे आप फेंकने की जगह अपने घर को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बॉटल्स से आप डेकोरेशन आइटम बनाकर उनमें लाइट्स लगा सकते हैं। इसे आप घर की छत पर टांग सकते हैं। इससे घर को एक बहुत ही प्यारा लुक मिलेगा। इसके अलावा आप इसमें लाइट्स की जगह पर पौधे भी लगा सकते हैं।
बालकनी में लालटेन लगाएं
अगर आपकी बालकनी फीकी लग रही है, तो उसमें ढेर सारे गमले लगाएं। इसके साथ ही उसमें लालटेन लटकाएं। आजकल बाजार में अलग-अलग कलर्स की डेकोरेशन वाली लालटेन बहुत ही आसानी से मिल जाती हैं। इसे अपनी बालकनी या फिर घर के एंट्री पॉइंट पर लगा सकते हैं। घर में आने वाले मेहमानों की नजर इससे हट ही नहीं पाएगी। आपको भी अपने घर से ज्यादा खूबसूरत कोई जगह नहीं लगेगी।
झालर लगाकर सजाएं घर

झालर घर की पूरी काया पलट देते हैं। इन दिनों रंगबिरंगी और खूबसूरत फेयरी वाले झालर काफी मिलने लगे हैं। बालकनी, सीढ़ियों, छत की रेलिंग्स को बिजली की झालरों से सजाना आजकल का ट्रेंड है। इस ट्रेंड से आपका पूरा घर किसी महल जैसा लगने लगेगा। इस दिवाली अपने घर की सीलिंग पर ये झालरें लगाकर देखें। इससे आपका दिल भी खुश हो जाएगा। झिलमिलाती रोशनियों से एक अलग ही समां बंध जाएगा। अगर आपके घर में गार्डन है, तो आप पेड़ पौधों पर भी झालकर लगा सकते हैं। ये आपके लिए बेस्ट आइडिया साबित होगा।
