लंबे बालों के लिए वरदान है एवोकाडो हेयर मास्क, जानें बनाने और लगाने का Step By Step सही तरीका: Avocado For Long Hair
Avocado For Long Hair

Overview: लंबे बालों के लिए वरदान है एवोकाडो हेयर मास्क

how to use avocado for hair growth: बदलते वक्त से साथ स्टाइल और ट्रेंड्स में बदलते रहते हैं। आजकल लंबे बालों का ट्रेंड खूब चल रहा है। ऐसे में लड़कियां तेजी से बालों को लंबा करने के चक्कर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगती हैं, जो आगे चलकर बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अपने बालों को नेचुरल तरीके से लंबा करने के लिए आप एवोकाडो की मदद ले सकते हैं। एवोकाडों में पॉलीअनसैचुरेटेड एवं मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। इसमें मौजूद ये गुण बालों को पोषण देने का काम करते हैं।

how to use avocado for long hair: बदलते वक्त से साथ स्टाइल और ट्रेंड्स में बदलते रहते हैं। आजकल लंबे बालों का ट्रेंड खूब चल रहा है। ऐसे में लड़कियां तेजी से बालों को लंबा करने के चक्कर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगती हैं, जो आगे चलकर बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अपने बालों को नेचुरल तरीके से लंबा करने के लिए आप एवोकाडो की मदद ले सकते हैं। एवोकाडों में पॉलीअनसैचुरेटेड एवं मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। इसमें मौजूद ये गुण बालों को पोषण देने का काम करते हैं।

एवोकाडो हेयर मास्‍क बालों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। इसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए अपने स्टाइल गाइड से जानिए Step By Step एवोकाडो मास्क को बनाने और बालों पर लगाने का सही तरीका-

Also read: घुटनों से भी लबें होंगे बाल, नारियल तेल स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें इस्तेमाल, जुल्फें होंगी लंबी-घनी: Coconut Oil for Long Hair

एवोकाडो और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

Avocado For Long Hair-Avocado and Olive Oil Hair Mask
Avocado and Olive Oil Hair Mask

ऑलिव ऑयल को लंबे बालों के लिए वरदान माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही महीनो में लंबे और चमकदार बाल मिल सकते हैं। इसे खुद ही बनाया जा सकता है।

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले एवोकाडो का पल्प निकालकर एक कटोरी में रख लें। अब इसे मिक्सी में मैश कर लें।
स्टेप 2: अब इसमें एक अंडा तोड़कर मिला लें। इसके बाद इसमें 3 चम्मच ऑलिय ऑयल मिक्स करें।
स्टेप 3: इस मिश्रण में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और शहद भी मिला लें। इन सभी चीजों को आप मिक्सी में फिर से ब्लेंड कर सकते हैं।
स्टेप 4: एवोकाडो पैक को अपने बालों और जड़ों पर अच्छे से अप्लाई करें और लकड़ी की कंघी से बालों को कंघी करें।
स्टेप 5: 30-40 मिनट बालों पर इसे लगाने के बाद हेयर वॉश कर लें। इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। इससे आपका लंबे बालों का सपना जल्दी पूरा होगा।

एवोकाडो और नारियल तेल का मास्क

Coconut Oil for Long Hair
coconut oil and nigella seeds

नारियल तेल और एवोकाडो दोनों को ही बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इनके इस्तेमाल से आपके बालों की ग्रोथ तेजी से होगी।

स्टेप 1: इसके लिए एक एवोकाडो को छीलकर उसका पल्प निकालकर अलग कर लें। इसके बाद इसे एक कटोरी में मैश करें।
स्टेप 2: इसमें 4 बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और इस पैक को बालों पर अच्छे से अप्लाई करें।
स्टेप 3: 30 मिनट इसे लगाने के बाद बालों को धो लें। हेयर वॉश के लिए किसी माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें।
स्टेप 4: इस पैक को आप अच्छे रिजल्ट्स के लिए हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं।

लंबे बालों के लिए टिप्स

Hair care is also important
tips for long hair

इसके अलावा आप लंबे बालों के लिए कुछ खास टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं, जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

  • लंबे और घने बाल पाने के लिए आपको बादाम, नारियल या ऑलिव ऑयल बालों पर जरूर लगाना चाहिए। इससे बालों की नेचुरल शाइन भी बनी रहती है।
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए उन्हें साफ रखना भी बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में हफ्ते में 2 बार हेयर वॉश जरूर करें।
  • बालों को कभी भी गरम पानी से ना धोएं। इससे बाल डैमेज होते हैं और हेयर फॉल भी होने लगता है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...