Long Hair Remedy
how to grow hair with rosemary and gooseberry herbal shampoo step by step

Overview: लंबे बालों के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं?

Is coconut oil good for long hair: आजकल के गलत लाइफस्टाइल की वजह से बालों से जुड़ी समस्याएं लोगों को काफी परेशान करने लगी हैं। प्रेशर और तनाव के कारण भी बालों का झड़ना शुरु हो जाता है। कई बार इन वजहों से बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में लंबे बालों का सपना अधूरा रह जाता है। अगर आप भी बालों को लंबा और घना करना चाहती हैं, तो आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

Coconut Oil for Long Hair: आजकल के गलत लाइफस्टाइल की वजह से बालों से जुड़ी समस्याएं लोगों को काफी परेशान करने लगी हैं। प्रेशर और तनाव के कारण भी बालों का झड़ना शुरु हो जाता है। कई बार इन वजहों से बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में लंबे बालों का सपना अधूरा रह जाता है। अगर आप भी बालों को लंबा और घना करना चाहती हैं, तो आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

नारियल तेल में एंटीऑक्सिडेंट और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। आइए जानें लंबे बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल स्टेप बाय स्टेप कैसे करें?

Also read: प्राचीन रानियों की तरह करें बालों में धूप का इस्तेमाल, बाल दिखेंगे खूबसूरत: Benefits of Incense for Hair

नारियल का तेल और कलौंजी

Coconut Oil for Long Hair
coconut oil and nigella seeds

मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटेशियम और आवश्यक फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर कलौंजी को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बाल काले, घने और लंबे होते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले कलौंजी को पीस लें। इसके बाद इसे नारियल तेल में मिलाकर एक बर्तन में पकाएं। इसे 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
स्टेप 2: तेल को गुनगुना होने पर अपने स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करते हुए लगाएं। इससे बालों पर 5 मिनट मालिश करें।
स्टेप 3: इसे बालों पर 1 घंटे के लिए लगाने के बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
स्टेप 4: इसे आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको बालों में फर्क नजर आने लगेगा।

नारियल का तेल और हिबिस्कस फूल

Coconut Oil and Hibiscus Flowers
Coconut Oil and Hibiscus Flowers

हिबिस्कस के फूल स्किन और बालों को लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। ये फूल बालों की हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल भी कम होता है। विटामिन ए और सी से भरपूर गुड़हल के फूल बालों की ग्रोथ को प्रमोट करते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले गुड़हल के ताजे फूलों को पानी से धोकर धूप में सुखा लें। इनके सूख जाने पर इन्हें नारियल तेल में मिक्स करें।
स्टेप 2: नारियल तेल को अब गैस पर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए अच्छे से पका लें।
स्टेप 3: अब गैस बंद करके तेल को ठंडा कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों पर 2 घंटे के लिए लगाएं।
स्टेप 4: तेल को बालों पर मसाज करते हुए लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

नारियल का तेल और करी पत्ता

Curry Leaves
Curry Leaves Masala

बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन से भरपूर करी पत्ता को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से बालों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे झड़ते बालों से भी आपको आराम मिलेगा। इसके साथ ही इससे बाल लंबे भी होंगे।

स्टेप 1: इसके लिए नारियल तेल में ताजे और साफ करी पत्ते मिला लें। इसे धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं।
स्टेप 2: तेल को अब ठंडा करके बालों पर मसाज करते हुए लगाएं। 1 घंटे इसे बालों पर लगाकर रखें।
स्टेप 3: इस तेल को आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...