बच्चों की हायर स्टडीज़ के लिए बनाना है फंड, तो इन योजनाओं में करें निवेश: Higher Studies Funds
Higher Studies Funds

बच्चों की हायर स्टडीज़ के लिए बनाना है फण्ड तो इन योजनाओं में करें निवेश

आजकल पैरेंट्स ने पहले से ही बच्चों की हायर स्टडीज़ के लिए फण्ड इकट्ठा करना शुरू कर दिया है जिससे बाद में उनको किसी तरह के लोन के लिए परेशान नहीं होना पढ़े। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश कर एक बड़ा फंड खडा करना चाह रहे हैं, तो इन स्कीमों में निवेश कर सकते हैं।

Higher Studies Funds: आजकल बच्चों की पढ़ाई का खर्चा पहले की तुलना में काफ़ी बढ़ गया है। शुरुआती शिक्षा में ही इतना खर्च हो जाता है फिर हायर स्टडीज़ की तो बात अलग ही है। अगर अच्छे इंस्टिट्यूट से कोई प्रोफेशनल कोर्स करवाना चाहते हैं तो उसके लिये अच्छा ख़ासा बजट रखना होता है। इसलिए आजकल पैरेंट्स ने पहले से ही बच्चों की हायर स्टडीज़ के लिए फण्ड इकट्ठा करना शुरू कर दिया है जिससे बाद में उनको किसी तरह के लोन के लिए परेशान नहीं होना पढ़े। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश कर एक बड़ा फंड खडा करना चाह रहे हैं, तो इन स्कीमों में निवेश कर सकते हैं। जानते हैं इन योजनाओं के बारे में-

Also read: अगर आपका बच्चा पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाता है तो उसके लिए 7 जरूरी टिप्स: Parenting Tips

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड

Higher Studies Funds
One of the best options for investment

सरकार की इस योजना का लाभ अब आप अपने बच्चे के लिये भी ले सकते हैं। बच्चे के नाम से बैंक या पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ अकाउंट खुलवाकर आप उसमें अपनी क्षमता के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें 15 साल के लिए इसमें लॉक-इन-पीरियड रहता है। बच्चे के 18 साल के होने पर आप यह तय कर सकते हैं कि इस अकाउंट को आगे चालू रखना है या नहीं। इसमें साल भर में आप 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इसमें व्याज दर अच्छी है। कम से कम 7 से 8 फ़ीसदी व्याज तो मिल ही जाता है। साथ ही आपको इसमें निवेश से टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

म्यूच्यूअल फण्ड

Mutual Fund
Mutual funds will give you better returns

बच्चों के लिए बेहतर रिटर्न पाने के लिए आप अच्छे म्यूच्यूअल फंड्स में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें शेयर मार्केट की तुलना में रिस्क कम है ख़ासतौर पर लार्ज-कैप म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करना बेहतर ऑप्शन है। स्टेट बैंक  ने खास मैग्‍नम चिल्‍ड्रेंस बेनिफिट फंड की शुरुआत की है। इसमने 6 महीने में करीब 7.84 फीसदी, 1 साल में 4.59 फीसदी और 2 साल में लगभग 51.27 फीसदी का रिटर्न मिलता है। इसके अलावा आप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर, एचडीएफसी चिल्ड्रन गिफ्ट फंड, टाटा यंग सिटीजन फंड और यूटीआई चिल्ड्रेन्स करियर प्लान जैसे फंड्स में भी पैसा लगा सकते हैं।

नेशनल सेविंग्स स्कीम

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में 5 साल का लॉक इन पीरियड रहता है। इसमें रिटर्न काफ़ी अछा है। साथ ही इस स्कीम पर आप 80सी के तहत टैक्स छूट भी क्लेम कर सकते हैं।

National Saving Safe
NSC is very safe option for investment

सुकन्या समृद्धि योजना

अगर आपकी बेटी है और उसकी उम्र 10 साल से कम है तो यह योजना आपके लिए सबसे बढ़िया निवेश का विकल्प है।  इस स्कीम में निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकता है।  इन 1.5 लाख रुपये पर आपको आयकर की धारा 80C के तहत आपको टैक्स डिडक्शन भी मिलता है। यानी अगर आप पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनी है तो आपको 1.5 लाख रुपये निवेश की गई राशि आपके इनकम मे से डिडक्ट होगी जिसपर आपको टैक्स नहीं देना होगा। यह योजना 21 साल के बाद मैच्यौर होती है।

girl child Scheme
It’s boon for girl child

तो, आप भी इन योजनाओं में निवेश करके अपने बच्चों की हायर स्टडीज़ के लिए निश्चिंत होकर बैठिए।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...