Neemach Mata: राजस्थान का उदयपुर शहर अपने झीलों की वजह से काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा यह शहर एनआरआई बिग फैट वेडिंग्स के लिए भी जाना जाता है। पिछले साल एक्अटर परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ इसी शहर में शादी की थी। अगर आप यहां आएंगे तो आपको अहसास होगा जैसे कुदरत ने अपना हुस्न यहां बिखेर रखा है। प्रकृति प्रेमी अक्सर यहां बार- बार आना पसंद करते हैं। यह शहर बहुत सेफ है ऐसे में महिलाओं के ग्रुप्स भी यहां आते हैं। लेकिन अब इस शहर ने नए रोपवे के साथ रोमांच का एक रंग जोड़ा है।
Also read : 20+ हिमाचल में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
देखना है खूबसूरत नजारा
यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर की काफी आस्था है। यहां से आपको उदयपुर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलतमा है। इस रोपवे का इनॉग्रेशन जनवरी में किया गया है। इस रोपवे के बनने के बाद मंदिर तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। पहले जहां 45 मिनिट के कठिन चढ़ाई के बाद माता के दर्शन होते थे वहीं अब यह दूरी केवल तीन मिनिट तक सिमट गई है। इसमें 12 हवादार और विशाल केबिन हैं और यह प्रति घंटे 400 यात्रियों को ले जा सकता है। रोजाना सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाली, राउंड ट्रिप यात्रा की लागत प्रति यात्री 185 रुपये है। मोनो केबल फिक्स्ड ग्रिप सिस्टम की विशेषता वाला यह रोपवे 500 फुट की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
मंदिर है खास
आपको बता दें कि नीमच माता मंदिर उदयपुर के तीर्थ स्थलों में से एक है जो नीमच माता को समर्पित है। मंदिर फतेह सागर झील के किनारे पहाड़ी पर स्थित है। यह जगह दर्शन के हिसाब से तो अच्छी है ही वहीं अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यहां का व्यू आपको बेहद पसंद आने वाला है। अगर आप माता के दर्शन का मन बना रहे हैं तो फतेहपुर झील के आस-पास जाने का प्रोग्राम भी बनाइएगा। यह जगह शाम को एकदम जीवंत हो जाती है। इस झील में बोटिंग किए बिना आपकी यात्रा अधूरी रहेगी। वहीं झील के आस-पास राजस्थानी खाने का आनंद लें। इसके अलावा यहां चाट की भी काफी वैराइटी मिलती है।
