गार्डनिंग का है शौक तो रखे स्मार्टफोन में यह एप्स: Gardening App
यहां कुछ ऐसे एंड्रॉयड गार्डनिंग ऐप्स के बारे में चर्चा करेंगे जो गार्डन लवर के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
Gardening App: गार्डनिंग एक बहुत ही बेहतरीन हौबी है। जिसके जरिए आपको प्रकृति के करीब जाने का मौका मिलता है। जो ना सिर्फ आपको मानसिक सुकून बल्कि आप शाररिक तौर पर भी चुस्त दुरुस्त रखती है। एक हरा भरा बगीचा बनाना या फिर एक सुंदर सी बालकनी बनाना और उसे संभालना हमें खुशियों का अनुभव कराता है। लेकिन आजकल, इंटरनेट के युग में, गार्डनिंग को और भी सरल और मज़ेदार बनाने के लिए कई मोबाइल ऐप्स आपको मिल जाएंगे। यहां कुछ ऐसे एंड्रॉयड गार्डनिंग ऐप्स के बारे में चर्चा करेंगे जो गार्डन लवर के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
Also read: गार्डनिंग के लिए कमाल का है अखबार, जाने इस्तेमाल के तरीके
Garden Planner (गार्डन प्लानर)

यह ऐप गार्डन डिज़ाइन के लिए एक बहुत ही बढ़िया टूल है। आप इसका उपयोग करके अपने बाग़ का डिज़ाइन कर सकते हैं और उसे 3D में देख सकते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के पौधों, पौधों के साथ-साथ विभिन्न सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
Gardenscapes (गार्डन स्कैप्स)

यह ऐप गार्डनिंग से जुड़े कई संबंधित विषयों पर बहुत सारी जानकारी प्रदान करता है। इसमें पौधों की देखभाल, बीमारियों की पहचान और उनका इलाज, बाग़ की साफ-सफाई के लिए टिप्स, और बाग़ के डिज़ाइन के लिए आइडिया शामिल हैं।
Leafsnap (लीफस्नैप)
अगर आपको भी पौधों की पहचान करने में दिक्कत आती है। तो ये ऐप आपके लिए है परफेक्ट है। इस एप में पेड़ पौधों से जुड़ा एक बड़ा डेटा बेस है, जिससे आपको जानकारी मिलती है। आपको बस जिस पौधे के बारे में जानकारी चाहिए उसका फोटो क्लिक करिेए और आपको उस पौधे से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ जाएगी।यहां तक उससे मिलता जुलते पौधे भी आपको दिखाई देंगे।
Leafsnap (लीफस्नैप)

इस ऐप के जरिए आप फल सब्जी के पौधों लगाने के बारे में विस्तार से जान सकते है। किस पौधे के बीज आपको कब लगाने है। कब पौधे को ट्रांस्पलांट करना है। पौधों की कटिंग कब करनी है इन सबकी जानकारी मिल सकती है। साथ ही जगह का उचित तरीके से इस्तेमाल करने की भी जानकारी देता है। इस ऐप का उपयोग करके आप पूरे साल के लिए बाग़ की देखभाल की योजना बना सकते हैं। यहा आपको प्रत्येक महीने के लिए क्या करना चाहिए, पौधों की समय समय पर देखभाल, और फसलों की समय समय पर बुआई की जानकारी देता है।
Flower checker (फ्लॉवर चेकर)
इस ऐप का उपयोग करके आप किसी भी फूल के बारे में जानकारी ले सकते है। फ्लावर चेकर एप से आप अलग अलग फूलों की पहचान कर सकते है। बसा आपको उस फूल की फोटो खींच कर एप पर डालनी है उस फूल से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। लेकिन उस यूजर को इसके लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा इसमे आपको उन फूलों की भी जानकारी मिलेगी जिसे आप गूगल में नहीं खोज सकते।
Gardenate (गार्डनेट)

यह एप्लिकेशन गार्डनिंग के शौकीनों के लिए एक संपूर्ण स्थान है। यहाँ पर आपको गार्डनिंग के टिप्स, पौधों की देखभाल, बीमारियों का पता लगाने के लिए संदेश, और गार्डनिंग से संबंधित लेख आदि मिलते हैं।
Outgrow (आउटग्रो)
यह ऐप ग्राहकों को उनके बाग़ या बालकनी पर पौधों की देखभाल के लिए संरचना प्रदान करता है। यह पौधों के देखभाल के लिए सुझाव और योजना बनाने में मदद करता है और साथ ही आपको गार्डनिंग शौक की संगीन जानकारी भी प्रदान करता है।
Plantix (प्लांटटिक्स)

यह एप्लिकेशन प्रकृति के साथ जुड़े रहने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यहाँ पर आपको पौधों के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण की देखभाल के लिए संपूर्ण जानकारी मिलती है। साथ ही फसलों के डॉक्टर के तौर पर भी जानते है इस एप को जो पेड़ पौधों की देखभाल के टिप्स देता है।
Moon & Garden (मून एंड गार्डन)

यह सदियों पुरानी तकनीक है जिसके जरिेए लोग बागवानी करते है। जिसमे चंद्रमा के अलग अलग चरण को ध्यान में रखा जाता है। यानि “Lunar Cycle” को देखते बागवानी की जाती यानि पूर्णिमा कब है, क्योंकि कहते है पूर्णिमा मजबूत जड़ विकास को बढ़ावा दिया जाता है। ऐसे में इस एप के जरिए चंद्रमा के अलग अलग चरण को ध्यान में रख कर या Lunar Calendar के आधार पर खेती की जा सकती है।
My rain gauge (माय रैन गॉज़)

यह ऐप उन लोगों के लिए है जो बागवानी के साथ बारिश पर भी नजर रखना चाहते है। इल एप के जरिए आपको पता चल जाएगा कब बारिश होगी। मौसम कैसा रहेगा, बूंदाबादी होगी या बादल रहेंगे ये सब जानकारी आप इस एप से पता लगा सकते है।
ये थे कुछ गार्डनिंग एप्स जो गार्डन प्रेमियों के लिए बेहद उपयुक्त हैं। इन एप्लिकेशन्स का उपयोग करके आप अपने गार्डनिंग के अनुभव को और भी सुंदर बना सकते हैं और प्रकृति से जुड़े रह सकते हैं।
