क्‍या आपको भी नहीं आती चैन की नींद, तो ये मंत्र कर सकते हैं आपकी मदद: Mantras for Good Sleep
Mantras For Good Sleep Credit: Istock

Mantras For Good Sleep:  सुखी और तनावमुक्‍त जीवन के लिए भरपूर नींद बेहद जरूरी होती है। माना जाता है कि पर्याप्‍त नींद न सिर्फ शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है बल्कि मानसिक परेशानियों से भी बचाती है। नींद की परिभाषा हर किसी के लिए अलग-अलग होती है कुछ लोग बिस्‍तर पर लेटते ही नींद के आगोश में चले जाते हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दवाईयों का सहारा लेकर भी चैन की नींद नहीं सो पाते। भागदौड़ भरी जिंदगी और चिंता के कारण नींद न आने की समस्‍या आजकल बेहद सामान्‍य होती जा रही है। सूदिंग म्‍यूजिक और मेडिटेशन के बाद भी यदि आपको नींद नहीं आती तो आप कुछ शक्तिशाली मंत्रों के जाप का सहारा ले सकते हैं। जी हां, हिन्‍दू शास्‍त्र में कई ऐसे मंत्र हैं, जो आपकी अनिद्रा की समस्‍या को कम करके मानसिक शांति प्रदान कर सकते हैं। लेकिन इन मंत्रों का सही ढंग से उच्‍चारण करना महत्‍वपूर्ण है। तो चलिए जानते हैं इन मंत्रों और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में।

Also read: इन विटामिन की कमी से होती है बाल झड़ने की समस्या

मंत्रों से मिलने वाले लाभ

Mantras for Good Sleep
Benefits of mantras

मंत्र और श्‍लोकों का हमारे जीवन में विशेष महत्‍व है। ये न सिर्फ धर्म का प्रतीक माने जाते हैं बल्कि हमारी ऊर्जा को भी बनाए रखने में मदद करते हैं। सोने से पहले यदि प्रतिदिन मंत्रों का जाप किया जाए तो नींद में सुधार हो सकता है। साथ ही तनाव को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

मन रहता है प्रसन्‍न

माना जाता है कि मंत्रों का जाप करने से हम सीधे ईश्‍वर से जुड़ सकते हैं। मंत्र हमारे शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य रखते हैं जिससे मन प्रसन्‍न होता है।

तनाव को रखे दूर

सोने से पहले मंत्रों का जाप करने से मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये डिप्रेशन, एंजाइटी और मानसिक समस्‍याओं को भी कम कर सकते हैं।

आए गहरी नींद

जिन लोगों को गहरी नींद नहीं आती उन लोगों को सोने से पहले मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे दिमाग एकाग्रचित होता है और दिमाग में बुरे विचार आने बंद हो जाते हैं। इससे नींद में सुधार हो सकता है।    

इन मंत्रों का करें जाप

Chant these mantras
Chant these mantras

– गहरी और अच्‍छी नींद के लिए आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं- ‘अच्‍युतं केशवं विष्‍णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्‍णं जपते दु:स्‍वप्रशान्‍तये’।।

– इसके अलावा आप गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते हैं- ‘ऊं भूर्भुव: स्‍व: तत्‍सवितुर्वं‍रेण्‍यं भर्गो देवस्‍य धीमहि धियो यो न: प्रयोदयात्’।

– यदि आपको मंत्र याद नहीं रहते तो आप ये छोटा और आसान मंत्र भी बोल सकते हैं- हर हर मुकुन्‍दे।

– तनाव से मुक्ति पाने के लिए आप – ऊं गं गणपतये नम: का जाप भी कर सकते हैं।

न करें ये गलती

किसी भी मंत्र का जाप करने से पहले उसके नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। जाप करने से पहले आप आपने पास एक गिलास पानी भरकर अवश्‍य रखें। माना जाता है कि मंत्रों के उच्‍चारण के बाद इस पानी को पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। सोने से पहले हाथ-मुंह धोकर सोएं। इन मंत्रों का जाप आप बिस्‍तर पर बैठकर भी कर सकते हैं।