Swapna Shastra: सपने व्यक्ति के मानसिक, भावनात्मक और उसके आत्मिक विचारों से जुड़े रहते हैं। नींद के समय व्यक्ति का दिमाग दिनभर के कार्यों को दोहराने लगता है। कई बार हमारा दिमाग सपनों में दिनभर के कार्यों से अलग वस्तुएं या दृश्य देखने लगता है। इन सभी अलग वस्तुओं और दृश्यों को हम आम भाषा में सपने कहते हैं। ये सभी सपने अलग अलग व्यक्ति के लिए अलग अलग अर्थ रखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में दिखाई देने वाले दृश्य और वस्तुओं का अध्ययन करके हम अपने सपनो का अर्थ जान सकते हैं। जैसे कि सपने में कौए का दिखना जीवन में आने वाली किसी परेशानी का संकेत देता है। जबकि सपने में घोड़े का दिखना अच्छा संकेत माना जाता है। आज इस लेख के द्वारा हम जानेंगे कि सपनों में घोड़ों को देखने का अर्थ क्या है।
सफलता का संकेत है सपनों में घोड़ों का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में घोड़े का दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। घोड़े ताकत, तेज गति और स्वतंत्रता के प्रतीक होते हैं। यदि किसी व्यक्ति को सपने में घोड़े दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में चल रही उथल पुथल खत्म होने वाली है। व्यक्ति को अपने जीवन की किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। यदि हम सपने में घोड़ों को दौड़ते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को अपने कार्य में बहुत जल्दी सफलता मिलने वाली है। व्यक्ति की यात्रा का योग बनता है और आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।
यदि किसी व्यक्ति को सपने में घोड़े दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है की वह व्यक्ति तन और मन से मजबूत इंसान हैं। उस व्यक्ति के अंदर हर कार्य को सफलतापूर्वक करने का साहस होता है। सपने में सफेद रंग के घोड़े दिखने का अर्थ है कि व्यक्ति के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ रहने वाला है और इस शुभ समय में किए गए सभी कार्यों में उसे उन्नति और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि हम खुद को सपने में घुड़सवारी करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि हमें अपने कार्य में तरक्की प्राप्त होने वाली है। यदि कोई व्यक्ति सपने में घोड़ों की तस्वीर देखता है तो यह भी बहुत अच्छा सपना है। इस सपने का अर्थ है कि व्यक्ति के अच्छे कार्यों के कारण उसे समाज में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
स्वप्न शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि यदि हम सपने में पंखों वाले घोड़े को उड़ते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि हमारे घर में पूजा पाठ, यज्ञ हवन या विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का आयोजन होने वाला है। सपने में घायल घोड़े को देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को आने वाले समय में मानसिक अशांति, खराब सेहत और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: घर पर घोड़ों की किस रंग की तस्वीर लगाना होता है शुभ, इन बातों का रखें ध्यान: Horse Painting Vastu