किचन के कोनो में लग गई है फफूंदी, तो इन टिप्स की मदद से करें साफ: Clean Kitchen Corner Fungus
किचन के कोनो में फफूंदी लग गई है, तो इसे साफ करने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकते है।
Kitchen Corner Fungus Cleaning: मानसून के मौसम में वातावरण में उमस और नमी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी वजह से घर में गिले जगहों पर फफूंदी लग जाती है। खासकर ये समस्या किचन में ज्यादा देखने को मिलती है। किचन में रोजाना खाना बनने की वजह से भाप, तेल मसाले, पानी के छिंटे की वजह से कोनो में फफूंदी लग जाती है। अब इस समस्या से निपटने के लिए लोग मार्केट से काफी सारे किटनाशक और स्प्रे लगाकर किचन में छिड़काव भी करते है। लेकिन इससे खास कुछ असर होता नही है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ होममेड टिप्स बताने वाले है, जिसकी मदद से आप किचन के कोनो में लगी फफूंदी को मिनटों में हटा सकते है, तो चलिए जानते है।
Also read: बरसात में आपका घर न लगे अस्त-व्यस्त, इसलिए उसे इस तरह से करें मेंटेन
नींबू का पेस्ट और बेकिंग सोडा

- एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 नींबू का रस निचाड़ लें।
- फिर इसे चम्मच की मदद से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को फफूंदी वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़े दें।
- जब ये मिश्रण सूख जाएं, तो स्क्रब की मदद से इस जगह को अच्छे से साफ कर लें।
- ये तरीका कोनो से फफूंदी हटाने में काफी मदद करेंगा।
बाथरूम क्लीनर, पानी का घोल और सफेद सिरका

- घोल तैयार करने के लिए एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका, बाथरूम क्लीनर और पानी मिला लें।
- अब इस मिश्रण को हाथों की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस स्प्रे को कोनो में छिड़क कर कुछ देर तक छोड़ दें।
- कुछ देर के बाद साफ कपड़े या स्क्रब की मदद से उस जगह को रगड़कर साफ कर लें।
नमक और नींबू का रस
- एक कटोरी में 2 चम्मट नमक और 1 नींबू का रस डालकर मिला लें।
- इस पेस्ट को फफूंदी वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 15 मिनट के बाद ब्रश की मदद से इस जगह पर रगड़ लें और पानी से साफ कर लें।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड

- हाइड्रोजन पेरोक्साइड को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
- फिर इसे फफूंदी वाली जगह पर स्प्रे कर लें और 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- 15 मिनट के बाद इसे साफ कपड़े से पोछकर पानी से इस जगह को साफ कर लें।
रगड़ कर करें साफ
- जब भी कोई पेस्ट फफूंदी वाली जगह पर लगाएं, तो इसे रगड़कर साफ करना बेहद जरूरी होता है।
- हमेशा पेस्ट लगाने के बाद स्क्रब या किसी भी ब्रश से उस स्थान को साफ जरूर करें।
- साथ ही रगड़कर साफ करने के बाद साफ कपड़े से पोछ लें। इससे दुबारा फफूंदी पड़ने का डर कम रहता है।
फफूंदी को दुबारा ना लगने से रोकने के टिप्स

हवा की व्यवस्था
- ज्यादातर लोगों के किचन में हवा की व्यव्स्था नही होती है। इसकी वजह से किचन में नी बनी रहती है।
- ऐसे में किचन में हमेशा खिड़की और दरवाजों को खुला रखें। साथ ही एग्जॉस्ट फैन का भी इस्तेमाल कर सकते है।
सूखा रखें
- किचन को हमेशा सूखा रखना चाहिए। किचन की सफाई करने के बाद फर्श को कपड़ों से पोछकर सूखा दें।
- जब भी बर्तन धोएं, तो स्लेब को कपड़े से जरूर पोछ दें।
