Overview:
किचन एक ऐसी जगह है जहां हर भारतीय महिला का काफी समय बीतता है। ऐसे में रोज के नीरस माहौल में ताजगी भरने के लिए आप रंगों का बहुत ही खूबसूरती से उपयोग कर सकते हैं।
Curtains for Kitchen: घर की किचन जितनी स्टाइलिश होती है आपके घर का इंप्रेशन दूसरों पर उतना ही अच्छा पड़ता है। किचन में एप्लायंसेज के साथ ही वार्डरोब डिजाइन भी काफी मायने रखती है। इसी के साथ आप किचन में स्टाइलिश कर्टेन भी लगा सकते हैं। इससे आपकी किचन को स्मार्ट लुक मिलेगा। ध्यान रखें कर्टेन कभी भी गैस के पास वाली विंडो पर न लगाएं। इन दिनों किचन में स्टाइलिश कर्टेन लगाने का काफी ट्रेंड भी है। तो बिना देर किए जानते हैं इनके बारे में।
Also read : बारिश के मौसम में गंदा हो गया है पायदान, बगैर धोए साफ करने में मददगार हैं ये टिप्स: Doormat Cleaning Tips
किचन में जोड़ें रंग
किचन एक ऐसी जगह है जहां हर भारतीय महिला का काफी समय बीतता है। ऐसे में रोज के नीरस माहौल में ताजगी भरने के लिए आप रंगों का बहुत ही खूबसूरती से उपयोग कर सकते हैं। अपनी किचन को स्पेशल लुक देने के लिए किचन की किसी भी एक विंडो पर आपको कॉन्ट्रास्ट में कर्टेन लगाने चाहिए। ऐसा करने से किचन का लुक भी चेंज होगा और वो बोरिंग भी नहीं लगेगी।
प्रिंटेड ब्लाइंड करें यूज
पूरे घर में किचन ही एक ऐसी जगह होती है, जहां गर्मी सबसे ज्यादा होती है। वहीं अगर आपकी किचन में सीधी धूप आती है तो गर्मी के तेवर और भी तीखे हो जाते हैं। इस परेशानी से बचने का सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है प्रिंटेड ब्लाइंड लगवाना। आजकल मार्केट में कई प्रकार के खूबसूरत प्रिंटेड ब्लांड मिलते हैं। इनकी खासियत ये होती है कि इनसे सूरज की रोशनी आर-पार नजर नहीं आती है। जिसके कारण किचन गर्म नहीं होती। वहीं खूबसूरत प्रिंट के कारण ये ब्लांड्स काफी स्टाइलिश भी लगते हैं। ये कॉर्डेड रोल अप पैटर्न के होते हैं, इसलिए यूज करने में भी इजी रहते हैं।
दीवार का काम करेगा कर्टेन
कई बार ऐसा होता है कि आपकी किचन की खिड़की से सामने वाले घर, फ्लैट या सड़क से घर के अंदर तक का नजारा दिखता है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी फेस कर रहे हैं तो आपको इस प्रकार के प्लास्टिक ब्लाइंड या कर्टेन लगाने चाहिए। इनकी खासियत ये है कि इन्हें ओपन करने पर रोशनी तो अंदर आएगी लेकिन बाहर से अंदर की ओर कोई देख नहीं पाएगा। ऐसे में इस प्रकार का कर्टेन आपके लिए दीवार का काम करेगा। ये आपकी किचन को काफी मॉर्डन लुक भी देंगे।
शीयर कर्टेन पैटर्न
अगर आप अपनी किचन पर कर्टेन तो लगाना चाहते हैं, लेकिन नेचुरल रोशनी में कोई बाधा भी नहीं चाहते तो आप शीयर पैटर्न कर्टेन का आइडिया अपना सकते हैं। इसमें विंडो पर दो कर्टेन लगाए जाते हैं। एक लाइट और दूसरा हैवी। आप अपनी जरूरत के अनुसार इन कर्टेन्स का यूज कर सकते हैं।
ट्राई करें चेक कर्टेन
चेक पैटर्न के कर्टेन अपनी किचन में लगाकर आप उसे शानदार और एलिगेंट लुक दे सकते हैं। आपको चैक्स में कई कलर्स आसानी से मिल जाएंगे। इससे किचन को मॉर्डन लुक मिलता है। आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े चेक पैटर्न का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपकी किचन बोरिंग लगती है तो इस प्रकार के पर्दे आपकी किचन को नया लुक दे सकते हैं, वो भी काफी बजट फ्रेंडली तरीके से।
