बारिश के मौसम में गंदा हो गया है पायदान, बगैर धोए साफ करने में मददगार हैं ये टिप्स: Doormat Cleaning Tips
Doormat Cleaning Tips

बारिश के मौसम में गंदा हो गया है पायदान, बगैर धोए साफ करने में मददगार हैं ये टिप्स : Doormat cleaning tips

बारिश के मौसम में इसे सुखा पाना कोई आसान काम नहीं होता, लिहाजा महिलाएं समझ नहीं पातीं कि इन पायदान को बगैर धोए कैसे साफ किया जाए?

Doormat Cleaning Tips: बारिश के मौसम में घर को साफ रखने में पायदान का बड़ा रोल  होता है। जूतों-चप्पलों में लगी सारी मिट्टी -कीचड़, गंदगी आदि को यह खुद में जज्ब कर लेता है। इससे गंदगी दरवाजे के भीतर तक नहीं आ पाती। लेकिन इसके बाद  पायदान की भी क्लीनिंग यानी साफ-सफाई करना बेहद जरूरी हो जाता है।

बारिश के मौसम में इसे सुखा पाना कोई आसान काम नहीं होता, लिहाजा महिलाएं समझ नहीं पातीं कि इन पायदान को बगैर धोए कैसे साफ किया जाए? अगर आप भी इसी परेशानी का सामना कर रही है तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि आप बिना धोए पायदान कैसे साफ कर सकती हैं। आपको बस यह टिप्स आजमाने होंगे –

Also read: बाथरूम ऑर्गनाइज़र की सफाई के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

कपड़ों के ब्रश का इस्तेमाल करें

Doormat Cleaning Tips
doormat cleaning with brush

बारिश के मौसम में गंदे हुए पायदान को बगैर पानी में धोए साफ करने के लिए आप कपड़ों के ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले पायदान को उठाकर कई बार फटक दें। इससे इसकी सारी धूल निकल जाएगी।  इसके पश्चात इस पर कपड़े धोने वाला ब्रश घिस दें। इस तरह सर गर्दा निकल जाएगा और आपका पायदान बगैर धोए चमकने लगेगा।

वैक्यूम क्लीनर से साफ करें

vaccum cleaner
doormat cleaning with vaccum cleaner

अगर आपका पायदान बारिश के मौसम में जूते चप्पलों की धूल मिट्टी से गंदा हो गया है और आप अपने पायदान को पानी में नहीं धोना चाहती हैं तो आप इसे वैक्यूम क्लीनर से साफ कर सकती हैं। इससे बगैर अधिक मेहनत किए आप अपने पायदान की मिट्टी धूल साफ कर सकेंगी और उसे चमका सकेंगी। आपको इसे पानी से धोने और फिर धूप में सुखाने का झंझट नहीं करना पड़ेगा, जो कि बारिश के मौसम में एक मुसीबत भरा काम है।

पायदान को ड्राई क्लीन कर लें

dry cleaning
dry cleaning

अगर आपके दरवाजे पर रखे पायदान पर बारिश के साथ आने वाली गंदगी या मिट्टी, धूल ने भर दिया है तो आप इसे ड्राई क्लीन कर सकती हैं। आपको इसके लिए ड्राई क्लीनर के पास जाने की जरूरत नहीं। हम आपको इसे घर में ही साफ करने का तरीका बताते हैं, जो कि बेहद सिंपल है। सबसे पानी को गुनगुना करके इसमें फिटकरी का छोटा-सा टुकड़ा डाल दें। अब इसमें 2-3 चम्मच शैम्पू मिला दें। मिक्सचर बनाकर इसे किसी स्प्रे वाले डब्बे में भर दें। इसके बाद कॉटन के कपड़े या रुमाल पर इसे स्प्रे करके आप इससे अपने पायदान को अच्छी तरह साफ कर धूप में रख दें। इससे पायदान की सारी नमी और गंदगी निकल जाएगी। वह चमकने लगेगा।

तीले की झाड़ू से साफ करें पायदान

broom
clean the door with a broom

यह गंदे हुए पायदान को साफ करने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप अपने पायदान को दो-तीन बार अच्छे से झटक दें। इस पर लगी धूल, मिट्टी झड़ जाएगी। इसके बाद इसे तीले की झाड़ू से अच्छी तरह साफ करें। यह चमकने लगेगा। यह काम आप हर दिन झाड़ू-पोंछे के डेली रुटीन के साथ आसानी से कर सकती हैं। इस तरह बगैर पानी से धोए आपका पायदान एकदम साफ रहेगा। आप इसे धोने, सुखाने के झंझट से मुक्त रहेंगी।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...