सफ़ेद कपड़ों पर लग गए हैं नेल पेंट के दाग, तो झटपट करें इन नुस्खों से साफ़ : white cloth cleaning hacks
यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे नुस्खे शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप सफेद कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को झटपट साफ कर सकते हैं।
Nail Paint Stains Cleaning Hacks: नेल पॉलिश लगाते समय हम अक्सर टेबल, बेड या डेस्क पर एक कपड़ा रखते हैं और उसके बाद नेल पॉलिश लगाते हैं लेकिन इसी दौरान कई बार नेल पॉलिश उस कपड़े पर लग जाती है और वह कपड़ा खराब हो जाता है। नेल पॉलिश के दाग आसानी से छूटने का नाम नहीं लेते हैं। इसलिए हम रगड़ कर दाग को मिटाना चाहते हैं। इससे कपड़ा भी खराब होता है और हमारा समय भी बर्बाद होता है। यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे नुस्खे शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप सफेद कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को झटपट साफ कर सकते हैं।
Also read : नए जैसे चमक उठेंगे पुराने पीले पड़े सफेद मोजे, बस एक चीज लौटाएगी सफेदी
पेट्रोलियम जेली का करें उपयोग

पेट्रोलियम जेली कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को आसानी से छुड़ा देता है। इसके लिए सफेद कपड़े जिस पर नेल पॉलिश का दाग लग गया है, उस पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। अब इसे रगड़ें। 10 से 15 मिनट तक उसे छोड़ दें। इसके बाद अब इस पानी में धोकर धूप में सुखाएं। आप देखेंगे कि कपड़े पर लगी नेल पॉलिश की दाग मिट गई है।
नेल पॉलिश रिमूवर का करें इस्तेमाल

नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से आप सफेद कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नेल पॉलिश रिमूवर को उस स्थान पर लगाएं, जहां पर नेल पॉलिश के दाग लग गए हैं। इसके बाद कुछ समय तक उसे छोड़ दें। अब कपड़े को रगड़ें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें और उसे धूप में सुखाएं। ऐसा करने से नेल पॉलिश का रंग तुरंत छूट जाता है।
टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ ब्रश करने के लिए ही नहीं होता है बल्कि इसका इस्तेमाल कर आप कपड़े पर लगे दाग भी साफ कर सकते हैं। टूथपेस्ट से आप सफेद कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को हटा सकते हैं। इसके लिए दाग पर टूथपेस्ट लगाएं और कपड़े को रगड़ें। अब इसे ठंडे पानी से धोकर धूप में सुखाएं। ऐसा करने से आप नेल पॉलिश के दाग को कपड़े से हटा सकते हैं।
शेविंग क्रीम का करें उपयोग

अब तक आपने शेविंग क्रीम का इस्तेमाल सिर्फ शेविंग के लिए किया होगा लेकिन इसका एक और इस्तेमाल आपको चौंका देगा। शेविंग क्रीम की मदद से भी आप आसानी से सफेद कपड़े पर लगे दाग को मिटा सकते हैं। इसके लिए दाग पर शेविंग क्रीम लगाकर उसे हल्के हाथों से रगड़ें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद कपड़े को धूप में सुखाएं। इस तरह से आप शेविंग क्रीम की मदद से आसानी से सफेद कपड़े पर लगे दाग से छुटकारा पा सकते हैं।
रबिंग अल्कोहल का करें इस्तेमाल

मार्केट में अवेलेबल रबिंग एल्कोहल आपके सफेद कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को हटा सकता है। इसके साथ ही आप अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नेल पॉलिश के दाग लगे हुए कपड़े को एक तौलिए पर रखकर उसमें रबिंग एल्कोहल या अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र डालें। इसके बाद डिटर्जेंट को दाग पर लगाकर उसे 10 से 15 मिनट तक रगड़ें। अब इसे ठंडे पानी से धोकर धूप में सुखा दें। इससे आपके कपड़े पर लगे दाग मिट जाते हैं।
कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को मिटाने के लिए लोग उसे रगड़-रगड़ कर अपना बहुत समय बर्बाद कर देते हैं। यहां बताए गए आसान नुस्खों की मदद से आप अपने फेवरेट सफेद कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को मिटा सकते हैं। इनकी मदद से नेल पॉलिश के दाग को मिटाना बेहद आसान हो जाता है। इससे आपके समय की भी बचत होती है।
