Ways to remove nail polish
Ways to remove nail polish

नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है उपलब्ध तो न करें चिंता और आसानी से मिलने वाली इन चीजों से निकालें नेल पॉलिश

नेल पॉलिश रिमूव करने के लिए कई तरह के रिमूवर बाजार में उपलब्ध होते हैं। लेकिन, अगर आपके पास कोई रिमूवर नहीं है, तो चिंता न करें। घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजें आपकी इस समस्या को कम कर सकती हैं।

Ways to remove nail polish: आप कितना भी अच्छा मेनिक्योर और पेडीक्योर करा लें, लेकिन यह केवल कुछ ही दिनों तक रहता है। इसके बाद नेल पॉलिश निकलना शुरू कर हो जाता है। नाखूनों पर आधा-अधूरा पॉलिश अच्छा नहीं लगता और उसे पूरी तरह से निकालना जरूरी हो जाता है या कई बार गलती से यह पॉलिश खराब हो सकता है। ऐसे में, नेल पॉलिश को निकालने के लिए एसीटोन और नॉन-एसीटोन रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है, जो बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। कम मात्रा में इनका इस्तेमाल सुरक्षित माना गया है। लेकिन, अगर आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है, तब भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आसानी से मिलने वाली कुछ चीजें भी इसमें आपके काम आने वाली हैं। जानिए नेल पॉलिश रिमूव करने सुरक्षित तरीकों के बारे में।

हैंड सेनिटाइजर

हैंड सेनिटाइजर आजकल की जरूरत है। यह एल्कोहॉल बेस्ड प्रोडक्ट है, जो नाखूनों के ऊपर लगे पॉलिश को सॉफ्ट कर सकता है। नेल पॉलिश को रिमूव करने के लिए आप अपने नाखूनों को सेनिटाइजर में डालें। इसके बाद कुछ देर इसे रुई या कपडे के साथ रगड़ें। अच्छे परिणाम के लिए बार-बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

Hand sanitizer
Hand sanitizer

यह भी पढ़ें। Nail Polish Hacks: नेल पॉलिश को जल्द सुखाने के लिए अपनाएं यह आसान हैक्स

डिओडोरेंट

नेल पॉलिश को रिमूव करने का अगला तरीका है डिओडोरेंट का इस्तेमाल। डिओडोरेंट में कुछ ऐसे सॉल्वैंट होते हैं, जो एक बेहतरीन नेल पॉलिश रिमूवर की तरह काम करते हैं। इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए डिओडोरेंट को नाखून पर स्प्रे करें और फिर रुई के साथ इसे रगड़ें। बार-बार इसे दोहराने के बाद आपका नेल पेंट निकल जाएगा।

Deodorant
Deodorant

एल्कोहॉल 

नाखूनों पर एल्कोहॉल को रगड़ना भी एक अच्छा विकल्प है। नेल पॉलिश रिमूवर में कुछ ऐसे केमिकल पाएं जाते हैं जो नाखूनों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसकी जगह एल्कोहॉल का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह बाजार में मिलने वाले रिमूवर्स की तुलना में कम नुकसानदायक है। नेल पॉलिश रिमूवर के रूप में एल्कोहॉल का इस्तेमाल नेल इंफेक्शंस से बचाव के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

सिरका

सिरके में एसिडिक इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जिनसे नेल पॉलिश हल्का हो जाता है और निकल जाता है। सिरका आमतौर पर घर में आसानी से मिल जाता है। सिरके के साथ नेल पॉलिश रिमूव करने के लिए सबसे पहले कुछ मिनटों तक नाखूनों को गुनगुने पानी में डुबों कर रखें। अब समान मात्रा में नींबू का रस और सिरका मिलाएं लें और इसे मिक्स कर लें। इसमें रुई को डुबोएं और फिर नेल पॉलिश को रिमूव करें। इसके लिए भी आपको बार-बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

Vinegar
Vinegar

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट की मदद से आप केवल अपने दांतों को ही नहीं बल्कि अपने नेल पेंट को भी साफ कर सकते हैं। टूथपेस्ट में इथाइल एसीटेट होता है। इथाइल एसिटेट बाजार में मिलने वाले नेल पॉलिश में भी होता है। नेल पॉलिश रिमूव करने के लिए किसी पुराने टूथब्रश में टूथपेस्ट पर लगाएं और फिर उससे अपने नेल पॉलिश को रिमूव करें।  

Toothpaste
Toothpaste

नींबू

नींबू एक नेचुरल इंग्रीडिएंट्स है, जिसका इस्तेमाल आप नेल पॉलिश रिमूव करने के लिए कर सकते हैं। इसका प्रयोग मेनिक्योर में भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल करना न केवल आसान है बल्कि सुरक्षित होता है। सबसे पहले अपनी उंगलियों को साबुन वाले गुनगुने पानी में तीन से पांच मिनट्स तक डुबों के रखें। अब एक नींबू के टुकड़े को लेकर नाखूनों पर रगड़ें। इसके नेल पॉलिश सॉफ्ट हो जाएगी और रिमूव होगी। इसके बाद मॉइस्चराइजर और तेल के इस्तेमाल से नाखून हेल्दी रहते हैं।

Lemon
Lemon