how to wash woolen clothes
how to wash woolen clothes

Overview:

ऊनी कपड़ों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में इन्हें अलग तरीके से धोने और सुखाने की जरूरत होती है। कई बार इन्हें धोने और सुखाने के गलत तरीके के कारण भी ऊनी कपड़ों में रोएं निकल आते हैं।

How to Wash woolen Clothes: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और घर-घर में ऊनी कपड़े निकल चुके हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब आपके महंगे और अच्छे ऊनी कपड़ों व स्वेटर में रोएं निकल आते हैं। इनके कारण ऊनी कपड़ों का पूरा लुक और आपका इंप्रेशन दोनों खराब हो सकते हैं। कभी-कभी तो दो से तीन बार पहनने पर भी ऊनी कपड़ों में रोएं निकल आते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको इससे राहत पाने के कुछ आसान तरीके बताते हैं।

इस कारण निकलते हैं रोएं

How to Wash woolen Clothes-ऊनी कपड़ों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है।
Woolen Woolen clothes require more care.

सबसे पहले हम ये जानते हैं कि आखिर ऊनी कपड़ों में रोएं निकलते क्यों हैं। दरअसल, ऊनी कपड़ों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में इन्हें अलग तरीके से धोने और सुखाने की जरूरत होती है। कई बार इन्हें धोने और सुखाने के गलत तरीके के कारण भी ऊनी कपड़ों में रोएं निकल आते हैं। अगर आप ऊनी कपड़ों को पहनकर सो जाते हैं, तो उनमें रोएं जरूर निकल जाएंगे। वहीं कुछ लोग ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोते हैं, लेकिन ऐसा करना भी गलत है। अगर आपके ऊनी कपड़ों की क्वालिटी खराब है तो भी इनमें रोएं जल्दी निकल आते हैं। स्वेटर आदि को रगड़कर धोने से भी रोएं आ सकते हैं।

ऐसे पा सकते हैं रोएं से आजादी

कुछ टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर आप अपने ऊनी कपड़ों को रोएं से मुक्त रख सकते हैं। ऊनी कपड़ों को धोने से पहले उन्हें कुछ देर के लिए सिरके के पानी में भिगो दें। आप आधा बाल्टी पानी में करीब दो टीस्पून सफेद सिरका डालें। इससे ऊनी कपड़ों में रोएं नहीं निकलेंगे। अगर कपड़ों पर बहुत ज्यादा रोएं आ गए हैं तो आप पैकिंग टेप की मदद से भी इन्हें दूर कर सकते हैं। जहां-जहां रोएं हैं, वहां इस टेप को चिपकाएं और फिर इसे झटके से हटाएं। कुछ ही मिनटों में आपका काम बहुत ही आसानी से हो जाएगा। रोएं दूर करने का एक आसान तरीका है रेजर। जी हां, आप किसी भी शेविंग रेजर से ऊनी कपड़ों के रोएं हटा सकते हैं। इसी के साथ इन दिनों मार्केट में लिंट रिमूवर आता है। इसके उपयोग से आप आसानी से रोएं हटा सकते हैं।

हमेशा नए जैसे दिखेंगे ऊनी कपड़े

ऊनी कपड़े सालों साल चलते हैं। लेकिन रोएं इनका पूरा लुक खराब कर देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊनी कपड़ों में रोएं निकले ही नहीं तो कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है ऊनी कपड़ों को धोने का सही तरीका। ऊनी कपड़ों को हमेशा एक-एक करके धोना चाहिए। वहीं ऊनी कपड़ों को कभी भी सीधा नहीं धोना चाहिए। इन्हें हमेशा उल्टा करके वॉश करना चाहिए। अक्सर लोग ऊनी कपड़ों को ज्यादा साफ करने के चक्कर में गर्म पानी में वॉश करते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे इनके थ्रेड और रंग दोनों खराब हो सकते हैं। इसलिए ऊनी कपड़े हमेशा नॉर्मल या गुनगुने पानी में ही वॉश करने चाहिए। वुलन कपड़ों की रंगत और क्वालिटी बनाए रखने के लिए इन्हें हमेशा सॉफ्ट लिक्विड डिटर्जेंट में धोना चाहिए।

ऊनी कपड़ों को ऐसे सुखाएं

ऊनी कपड़ों को धोने के साथ ही इन्हें सुखाने का सही तरीका अपनाना भी बहुत जरूरी है। इन कपड़ों को वॉशिंग मशीन में वॉश करने और ड्रायर में सुखाने से बचें। आप इन्हें हल्के हाथ से निचोड़ें और फिर सुखाएं। ये कपड़े काफी भारी होते हैं, इसलिए इन्हें टांग कर न सुखाएं। इन्हें हमेशा समतल सतह पर साफ चद्दर या कपड़ों बिछाकर सुखाएं। जहां इन्हें हवा तो लगे, लेकिन इनकी शेप खराब न हो।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...