बजट में भी बेडरूम को मिल सकता है लग्जरी लुक, कुछ स्टाइल आएंगी आपके काम: Bedroom Interior Design
bedroom interior design Credit: istock

Overview:

जिन घरों में बुजुर्ग, बच्चे, पालतू जानवर और अस्थमा रोगी हैं, उनके लिए हीटर और भी नुकसानदायक है। ऐसे में आप अपने घर को गर्म रखने के लिए कई अन्य विकल्प अपना सकते हैं। ये काफी सुरक्षित और बजट फ्रेंडली भी हैं।

Warm Room without Heater: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। प्रचंड ठंड के इस दौर में अधिकांश लोग सर्द हवाओं से राहत पाने के लिए हीटर चलाते हैं। लेकिन इसके कई नुकसान हैं। वहीं जिन घरों में बुजुर्ग, बच्चे, पालतू जानवर और अस्थमा रोगी हैं, उनके लिए हीटर और भी नुकसानदायक है। ऐसे में आप अपने घर को गर्म रखने के लिए कई अन्य विकल्प अपना सकते हैं। ये काफी सुरक्षित और बजट फ्रेंडली भी हैं।

हीटर के हैं कई नुकसान

हीटर चलाने से कई बार घुटन होने लगती है।
Running the heater sometimes makes one feel suffocated.

हीटर चलाने से कई बार घुटन होने लगती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कमरे में ऑक्सीजन की कमी होना और कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का बढ़ना। जिसके कारण सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने लगती है। इससे अस्थमा के मरीजों की परेशानी काफी बढ़ सकती है। कई बार सिरदर्द भी होने लगता है। इसी के साथ हीटर हवा की नमी छीन लेता है। जिससे त्वचा भी ड्राई होने लगती है।

खिड़की दरवाजों पर दें ध्यान

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर गर्म रहे तो खिड़की और दरवाजों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। सर्दियों के मौसम में अगर खिड़की पर धूप आती है तो धूप आने तक ही उसे खुला रखें, छाया आते ही खिड़की को बंद कर दें। घर की जिन खिड़कियों पर धूप नहीं आती है, उन्हें हमेशा बंद रखें। इसी के साथ सभी खिड़कियों पर प्लास्टिक लगा दें। इससे कांच ठंडे नहीं होंगे और घर गर्म रहेगा। खिड़कियों पर हमेशा डार्क और मोटे पर्दे लगाएं। इससे भी आप राहत महसूस करेंगे। इसी के साथ घर के दरवाजों को बंद रखें। दरवाजों के नीचे के गैप से ठंडी हवाएं घर के अंदर आती हैं। इसलिए दरवाजों के नीचे डोर गार्ड लगाएं। डोर गार्ड बहुत ही आसानी से दुकानों और ई कॉमर्स साइट्स पर मिल जाते हैं और काफी बजट फ्रेंडली ऑप्शन हैं।

फर्श को गर्म रखना है जरूरी

खिड़की दरवाजों के बाद बारी आती है फर्श की। सर्दियों में फर्श इतना ठंडा रहता है कि उस पर पैर रखने से ही कंपकंपी छूट जाती है। इसलिए फर्श को गर्म रखना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको फर्श पर हमेशा मोटे कालीन बिछाकर रखने चाहिए। इसी के साथ आप बेड रनर मैट्स का भी उपयोग कर सकते हैं। आजकल इनमें आपको कई वैरायटी मिल जाएंगी। ये आपको हर रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। इससे कमरे और घर का तापमान गिरता नहीं है।

वूलन बेडशीट करें यूज

ठंड के मौसम में बिस्तर भी ठंडा हो जाता है। कई बार तो बिस्तर इतना ठंडा होता है कि नींद ही नहीं आ पाती। इसका सबसे आसान और बजट फ्रेंडली तरीका है वूलन बेडशीट बिछाना। आपको ये बेडशीट 800 रुपए से 2000 रुपए की रेंज में आसानी से मिल जाएंगी। ये सालों साल आपका साथ देती हैं। खास बात ये है कि इनके साथ तकिए के वूलन कवर भी आते हैं। जिससे तकिए गर्म रहते हैं। इसी के साथ आप इलेक्ट्रिक बैड वॉर्मर का भी उपयोग कर सकते हैं। इस वार्मर में आप अपनी जरूरत के अनुसार तापमान सेट कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा है तो इसमें आपको मसाज मोड और अलग-अलग हीटिंग सेक्शन भी मिल जाएंगे। ये इलेक्ट्रिक वार्मर बहुत ज्यादा बिजली भी नहीं लेते।

गर्म पानी की थैली करेगी मदद

अगर आप ठंड से तुरंत राहत चाहते हैं तो गर्म पानी की थैली का भी उपयोग कर सकते हैं। इन्हें आप हर समय अपने साथ आसानी से रख सकते हैं। आप इलेक्ट्रिक हॉट बैग का भी उपयोग कर सकते हैं। ये दो से ढाई घंटे तक गर्म रहता है। खास बात यह है कि आप इसे अपने साथ आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...