how to make balcony classy with plant decorating ideas
how to make balcony classy with plant decorating ideas

Overview: बालकनी को क्लासी लुक देने के लिए ऐसे लगाएं पौधे

कुछ पौधे लगाकर आप अपनी बालकनी को क्लासी और Aesthetic लुक दे सकते हैं। आज हम आपको बालकनी सजाने के कुछ ऐसे ही आसान आइडियाज देंगे। आइए जानें पौधों से बालकनी को कैसे सजाना चाहिए?

How To Make a Balcony Classy: शहरों में घरों का साइज काफी छोटा होता है। अब घर छोटा हो या बड़ा उसको सही तरीके से डेकोरेट करके आप क्लासी लुक दे सकते हैं। इसी तरह से अगर आप अपने लिए एक स्पेशल स्पेस बनाना चाहते हैं, जहां आप आराम से कुछ घंटे बिता सकें, तो इसके लिए आपको अपनी बालकनी को सजाना चाहिए। बालकनी को सजाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैस खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी।

कुछ पौधे लगाकर आप अपनी बालकनी को क्लासी और Aesthetic लुक दे सकते हैं। आज हम आपको बालकनी सजाने के कुछ ऐसे ही आसान आइडियाज देंगे। आइए जानें पौधों से बालकनी को कैसे सजाना चाहिए?

Also read: पौधों को बीमारियों से बचाने के कुछ खास तरीके: Gardening Tips

व्हाइट थीम फ्लावर डेकोरेशन करें

अगर आपको सफेद रंग से प्यार है और शांति के पल अपनी बालकनी में बिताना चाहते हैं, तो इस तरह से सफेद फूलों वाले प्लांट्स लगाएं। इसके साथ सफेद फर्नीचर लगाकर आप लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। इससे शाम की चाय का स्वाद 4 गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। इसे रिक्रिएट करना भी काफी सस्ता है।

कलरफुल फूलों से सजाएं बालकनी

अगर आपको भी रंग-बिरंंगे फूल पसंद हैं, तो अपनी बालकनी में तरह-तरह के फूल लगाएं। इससे आपकी बालकनी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेगी। इसे देखकर आपका मन भी खुशहाल बना रहेगा। आप चाहें, तो मिनी फ्लावर प्लांट्स लगा सकते हैं।

वेजिटेबल प्लांट्स लगाएं

अगर आप एक गार्डनिंग लवर हैं, तो इस शौक के साथ आप अपनी बालकनी को भी एक नया लुक दे सकते हैं। ऐसे में अलग-अलग तरह के वेजिटेबल प्लांट्स आपको लगाने चाहिए। आप टमाटर, मिर्च और पेपरमिंट जैसे प्लांट्स लगा सकते हैं।

हैंगिंग प्लांट्स लगाएं

आजकल हैंगिंग प्लांट्स काफी ट्रेंड में हैं। अगर आपकी बालकनी छोटी है, तो आप उसमें हैंगिंग प्लांट्स सजा सकते हैं। ऐसे में आप पत्तों और फूलों वाले हैंगिंग प्लांट्स ले सकते हैं। ये बहुत कमं बजट में आपकी बालकनी को खूबसूरत लुक देंगे।

प्लांट्स विद लाइट्स

अगर आप रात के खाली समय में बालकनी में डिनर करना पसंद करते हैं, तो ऐसे में आप इंडोर प्लाट्ंस के साथ लाइट्स लगाकर बालकनी को क्लासी और रॉयल लुक दे सकते हैं। इससे आपका पूरा घर ही बहुत प्यारा दिखेगा।

हैंगिंग प्लांट्स विद डेकोरेशन आइट्म्स

आपकी बालकनी के फ्लोर के साथ-साथ आप छत को भी प्लांट्स के भरना चाहते हैं, तो आपको इस डेकोरेशन आइडिया से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इसमें आप प्लांट्स के साथ-साथ तरह-तरह की एक्सेसरिज भी लगा सकते हैं। इससे आप अपने घर को बहुत ही प्यारा लुक दे सकते हैं।

गुलाब से सजाएं बालकनी

गुलाब की खुशबू से आप अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं, तो आपको बालकनी में गुलाब के तरह-तरह के फूल लगाने चाहिए। इससे कम ही पैसों में आपका घर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आप सोफा भी लगा सकते हैं। इस पर बैठकर आप सनसेट और सनराइज देख पाएंगे। इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...