female friendship psychology
female friendship psychology

Friendship Day Celebration: फ्रेंडशिप डे दिन है दोस्ती के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का। इस दिन हम अपने सबसे खास दोस्त के साथ वक्त बिताने और उसे स्पेशल फील करवाने की कोशिश करते हैं। यूं तो हर व्यक्ति अपनी लाइफ में बहुत बिजी रहता है, लेकिन फ्रेंडशिप डे के दिन खास दोस्त की सबसे ज्यादा याद आती है और हम उससे मिलना चाहते हैं। हालांकि, हर किसी के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं होता है।

ऐसे भी कुछ लोग होते हैं, जिनके दोस्त उनसे मीलों दूर होते हैं और ऐसे में वे चाहकर भी अपने दोस्त से मिल नहीं पाते हैं। हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट ना करें। अपने दोस्त के दूर होते हुए और उससे मिले बिना भी फ्रेंडशिप डे को एक अलग अंदाज में मना सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप कई बेहतरीन तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने दोस्त के दूर होते हुए भी उसके साथ फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं-

Also read: फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए अपनाएं ये तरीके: Friendship Day Special

इंटरनेट के इस युग में मीलों की दूरी भी अब दूरी नहीं रह गई है। इसलिए, अगर आपका सबसे खास दोस्त आपसे दूर है और आप फ्रेंडशिप डे के दिन उससे मिल नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में आप उसके साथ वर्चुअल पार्टी की प्लानिंग कर सकते हैं। वीडियो कॉल सेट करने के लिए ज़ूम, गूगल मीट या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करें। आप चाहें तो उसे व्हाट्स ऐप जैसे ऐप की मदद से भी उसे वीडियो कॉल कर सकते हैं और घंटों उससे ढेरों बातें कर सकते हैं। इसके अलावा, आप एक साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। एक साथ मूवी या टीवी शो देखने के लिए टेलीपार्टी या कास्ट जैसे ऐप का उपयोग करें। आप दोनों की कोई पसंदीदा फ़िल्म या शो को सलेक्ट कर सकते हैं।

जीवन में एक अच्छा और सच्चा दोस्त होना किसी वरदान से कम नहीं है। आपने भी अपने सबसे प्यारे दोस्त के साथ बहुत अच्छे पलों को जिया होगा। अब आपका दोस्त आपसे दूर है तो ऐसे में आप अपने जीवन में उसकी अहमियत उसे बताने के लि एक पर्सनलाइज्ड वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके उसे भेज सकते हैं। इसमें आप अपने दोस्त को उसकी वैल्यू बताने के साथ-साथ उसके साथ बिताए गए मजेदार पलों को भी याद करें। आप चाहें तो इस मैसेज में अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को भी शामिल कर सकते हैं।

Digital Scrapbook
Digital Scrapbook

फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करने और मीलों दूर बैठे अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए आप एक डिजिटल स्क्रैपबुक भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी दोस्ती से जुड़ी तस्वीरों और यादों के साथ एक डिजिटल स्क्रैपबुक या स्लाइड शो के रूप में तैयार करें। इस काम में आपकी मदद करने के लिए आपको ऑनलाइन बहुत से प्लेटफॉर्म जैसे गूगल स्लाइड्स या कैनवा आदि मिल जाएंगे। इस तरह आप दोनों मिलकर एक बार फिर से कुछ अच्छे पलों को याद कर पाएंगे। आप चाहें तो आप दोनों के पसंदीदा गानों की एक प्लेलिस्ट भी तैयार कर सकते हैं। इसमें आप कुछ ऐसे गानों को जरूर शामिल करें, जो आपको पुराने दिनों की याद दिलाते हों। आप इस प्लेलिस्ट को शेयर करके फ्रेंडशिप डे के दिन को बेहद खास बना सकते हैं।

अगर आप एक बार फिर से अपने दोस्त के साथ मिलकर मस्ती करना चाहते हैं तो ऐसे में ऑनलाइन गेम खेलना यकीनन एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आपने दोस्त के साथ कई तरह के गेम्स खेले होंगे, लेकिन अब वह आपसे दूर है तो शायद यह संभव नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए आप ऐसे मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम खेलें, जिनका आप दोनों आनंद लेते हों। आप चाहें तो एक-दूसरे के बारे में ट्रिविया क्विज़ या क्रिएटिव चैलेंज को आर्गेनाइज कर सकते हैं। 

आपका दोस्त आपसे दूर है और इसलिए आपके लिए उनसे मिलकर फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करना संभव नहीं है। लेकिन फिर भी आप अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए उसे सरप्राइज भेज सकते हैं। आप हाथ से लिखा हुआ लेटर या कार्ड बनाकर उसे भेजें। इसके अलावा, आजकल ऐसी कई ऑनलाइन वेबसाइट हैं, जहां से आप अपने दोस्त के लिए सरप्राइज गिफ्ट बुक कर सकते हैं। ये वेबसाइट आपके द्वारा सलेक्ट किए गए दिन व टाइम स्लॉट पर ही आपका गिफ्ट सामने वाले व्यक्ति तक पहुंचाती है। ऐसे में आप बेहद आसानी से अपने दोस्त के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं।

यह फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करने का अनोखा आइडिया है, लेकिन फिर भी आप इस तरीके को अपना सकते हैं। अगर आप दोनों को रीडिंग का शौक है तो फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करने का यह तरीका आपको यकीनन बेहद पसंद आएगा। इसके लिए आप एक ऐसी किताब चुनें जिसमें आप दोनों की रुचि हो। आप इसे पढ़ने का शेड्यूल तय करें। आप चाहें तो किताब का कोई खास हिस्सा या चैप्टर पढ़ने की प्लानिंग कर सकते हैं। उसके बाद आप वीडियो कॉल पर उसकी चर्चा करें। उसमें आप अपने पसंदीदा कैरेक्टर या फिर किसी कोट्स के बारे में बता सकते हैं। 

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...