Friendship Day Special: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है जो किसी के लिए भी बेहद खास होता है। यूं तो हमें अपने जीवन का हर रिश्ता जन्म के साथ मिलता है, लेकिन दोस्त हम खुद चुनते हैं। राल्फ वाल्डो इमर्सन ने भी एक बार कहा था कि एक सच्चा दोस्त सबसे बड़ा खजाना होता है। अगर किसी को एक सच्चा दोस्त मिल जाता है तो उसके जीवन की परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं।
इसी दोस्ती को सेलिब्रेट करने का दिन होता है फ्रेंडशिप डे। यह वह दिन है, जब आप अपने दोस्त को स्पेशल फील करवा सकते हैं और उसे यह अहसास करवा सकते हैं कि वह आपके लिए कितने मायने रखते हैं। यूं तो आप अक्सर अपने दोस्त को उसकी अहमियत का अहसास करवाते हैं, लेकिन फ्रेंडशिप डे को एक खास तरह से सेलिब्रेट करना और अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए आप कई बेहतरीन तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को खास महसूस करवा सकते हैं-
Also read: जब दोस्ती में महसूस हो जलन की भावना, इन तरीकों से करें दूर: Friendship Advice
दें पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उसे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आप उस गिफ्ट में एक पर्सनल टच दे सकते हैं। आप चाहें तो एक कस्टमाइज्ड ज्वैलरी बनवाकर उसे दे सकते हैं। या फिर पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम भी गिफ्ट में दिया जा सकता है। इसके लिए आप ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे अमेजन, व फ्लिपकार्ट आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप अपने दोस्त के लिए कस्टमाइज गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो किसी ऑनलाइन वेबसाइट से शॉपिंग को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। कई ऐसी वेबसाइट मौजूद हैं जहां से आप मग से लेकर टीशर्ट आदि को भी पर्सनलाइज्ड करवा सकते हैं और अपने दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं।
बाहर जाने की करें प्लॉनिंग
अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाने का एक तरीका यह भी है कि आप फ्रेंडशिप डे का पूरा दिन उसके साथ बिताएं और कहीं बाहर जाने की प्लानिंग करें। इस दिन को प्लान करते हुए आप अपने दोस्त की पसंद-नापसंद का ध्यान रखें। मसलन, अगर आपके दोस्त को एडवेंचर पसंद है तो आप उसके साथ हाइकिंग से लेकर रॉक क्लाइम्बिंग या एंटरटेनमेंट पार्क आदि जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसी तरह, एक रिलैक्सिंग डे के लिए आप अपने दोस्त को स्पा डे पर ले जाएं। जहां मसाज से लेकर फेशियल आदि करवाया जा सकता है, जिससे आप दोनों को ही रिफ्रेशिंग फील होगा।
लिखें प्यारा सा मैसेज

शब्दों में बहुत ताकत होती है और इनके जरिए आप अपनी भावनाओं को बेहतरीन तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। चूंकि मौका फ्रेंडशिप डे का है तो आप अपने दोस्त को अपने जीवन में उसकी अहमियत बताने के लिए दिल से एक पत्र लिखें। जिसमें आप अपनी दोस्ती की कुछ अच्छी यादें साझा करें, साथ ही साथ उनका आभार भी व्यक्त करें। उस पत्र में आप अपने दोस्त को यह बताने की कोशिश करें कि उन्होंने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया है। इस तरह आप अपने दोस्त को बहुत खास महसूस करवा सकते हैं।
अपने हाथों से बनाएं गिफ्ट
जब आप अपने हाथों से कुछ बनाकर किसी को गिफ्ट करते हैं, तो उसके जरिए आप अपना प्यार सामने वाले को जाहिर कर पाते हैं। ऐसे में आप अपने दोस्त को भी स्पेशल फील करवाने के लिए उसके लिए अपने हाथ से कुछ बनाएं। मसलन, आप हैंडमेड क्राफ्ट बना सकते हैं, जिसमें आप फ्रेंडशिप ब्रेसलेट से लेकर कई तरह की अलग-अलग आइटम बनाकर उसे दे सकते हैं। वहीं, अगर आप कुकिंग या बेकिंग में अच्छे हैं तो अपने दोस्त के लिए कुकीज़, कपकेक, केक या अपने दोस्त की कोई पसंदीदा डिश बना सकते हैं।
दें प्यारा सा सरप्राइज

सरप्राइज हर किसी को अच्छे लगते हैं। ऐसे में अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उसके लिए एक अच्छा सा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आप चाहें तो उसके लिए एक सरप्राइज़ पार्टी दें, जिसमें आप कुछ करीबी दोस्तों को इकट्ठा करें और एक सरप्राइज़ गेट-टुगेदर का आर्गेनाइज करें। यह सुनिश्चित करें कि पार्टी में उनके पसंदीदा स्नैक्स, ड्रिंक्स और एक्टिविटीज शामिल हों। इसी तरह, अपने दोस्त के लिए उसके घर या वर्कप्लेस पर स्पेशल डिलीवरी करवाएं। जिसमें उनकी पसंदीदा आइटम्स हों। इसे देखकर उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान छा जाएगी।
करें वर्चुअल सेलिब्रेशन
अगर आपका जिगरी दोस्त आपसे दूर रहता है और इसलिए आप दोनों एक साथ मिलकर फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट नहीं कर सकते हैं या फिर आप अपने दोस्त को मिलकर उसे स्पेशल फील नहीं करवा सकते हैं तो ऐसे में आप वर्चुअल सेलिब्रेशन की प्लानिंग करें। अगर आप चाहें तो वीडियो कॉल के ज़रिए वर्चुअल पार्टी होस्ट कर सकते हैं। इस दौरान आप गेम खेलने से लेकर मूवी देखना आदि कर सकते हैं। अगर चाहें तो बस वीडियो कॉल पर मिलकर एक-दूसरे से बातें कर सकते हैं और कुछ अच्छे पलों को याद कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने दोस्त को ऑनलाइन गिफ़्ट कार्ड भी दे सकते हैं। हमेशा याद रखें कि दूरी का मतलब यह नहीं है कि आप अपने सेलिब्रेशन को सीमित कर दें।
