mujhse dosti karoge,dada dadi ki kahani
mujhse dosti karoge,dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : बिटू के बक्से में बहुत से खिलौने रहते थे। बक्से में रहने वाला लटू अपने साथ रहने वाली गेंद को बहुत पसंद करता था।

एक दिन उसने गेंद से कहा, ‘देखो, मैं कितना अच्छा नृत्य करता हूँ और तुम दूर-दूर तक उछलती रहती हो। मैं तुम्हें नृत्य सिखाऊँगा और तुम मुझे आस-पास की जगहों के बारे में बताना। क्या तुम मुझसे दोस्ती करोगी?’

यह बात सुनकर गेंद को बड़ा अजीब लगा। वह बोली, ‘मेरा और तुम्हारा कोई मेल नहीं है। मैं दूर आकाश की ऊँचाई तक उछल सकती हूँ और तुम तो बस एक ही जगह घूमते रहते हो। मैं अगर दोस्ती करूँगी तो आकाश में उड़ने वाली चिड़ियों से।’ ऐसा कहकर गेंद ने दूसरी ओर मुँह कर लिया। लटू बेचारा क्या कहता। वह चुपचाप खड़ा रहा।

एक दिन अचानक बक्से में से गेंद गायब हो गई। आमतौर पर यदि खेलने के लिए बिटू गेंद को बाहर निकालता भी था तो शाम को वह बक्से में वापिस आ जाती थी। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ था कि बाकी सभी खिलौने वापिस आ गए और गेंद नहीं आई। लट्टू को बहुत दुख हुआ। उसने सोचा कि शायद गेंद दूर आकाश में उड़ने वाली किसी चिड़िया के साथ चली गई होगी।

काफ़ी दिन बीत गए। सब लोग धीरे-धीरे गेंद को भूलने लगे। बिटू एक दिन लटू को छत पर ले गया। उसने लटू को हवा में ऐसे ही घुमाया और लटू हवा में उछला। बिटू अपने लटू को पकड़ नहीं पाया। लट्टू उछलकर बिटू के घर के पीछे झाड़ियों में जाकर गिर गया।

उसको झाड़ियों में लटू को कोई जानी-पहचानी-सी चीज़ दिखाई दी। उसे अपनी आँखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। जानते हो उसने क्या देखा? झाड़ियों के एक कोने में उसकी प्यारी गेंद अटकी हुई थी। लटू ने देखा कि गेंद पर काफ़ी धब्बे पड़ गए थे। इतने दिनों तक बाहर पड़ी रहने के कारण उसके रंग भी फीके पड़ गए थे। अपने पुराने साथी को देखकर गेंद खुश हो गई। लटू ने उसकी ओर मुस्कुराकर देखा। गेंद ने महसूस किया कि उसके फीके रंग और धब्बों का लटू पर कोई असर नहीं है। खुद लटू पर भी कुछ ख़रोंचें आ गई थीं। लेकिन लटू को देखकर गेंद 4 इतनी खुश थी कि उसे ये ख़रोंचें दिखाई ही नहीं दे रही थीं।

फिर पता है क्या हुआ?

गेंद ने लटू से कहा, ‘क्या तुम मुझसे दोस्ती करोगे?’

लटू ने क्या जवाब दिया होगा, सोचो ज़रा।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…