Monsoon Season
Monsoon Footwear Credit: Istock

Overview: मॉनसून में कैसे होने चाहिए आपके फुटवेयर, गंदे जूते को ऐसे करें साफ

मॉनसून में वाटरप्रूफ, एंटी-स्लिप और जल्दी सूखने वाले जूतों का ही चयन करें। साथ ही सही देखभाल से जूते टिकाऊ और पैर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Footwear During Monsoon: मॉनसून का मौसम खूबसूरती के साथ-साथ कई चुनौतियां भी लाता है। बारिश में अपने पैरों को सूखा, आरामदायक और सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। चाहे आप हल्की फुहारों का आनंद ले रहे हों या भारी बारिश का सामना कर रहे हों, सही रेनकोट के साथ मॉनसून फुटवेयर चुनना बेहद जरूरी है ताकि फिसलन, इंफेक्‍शन और जूतों के खराब होने जैसी समस्याओं से बचा जा सके। इसके अलावा मॉनसून के मौसम में स्नीकर्स में बदबू, लेदर में दरारें और स्यूड में दाग पड़ सकते हैं। अगर सही देखभाल न की जाए, तो लगातार बारिश और नमी जूतों को नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए आपकी इस समस्‍या को हल करने के लिए सही जूते का चुनाव और उनकी देखभाल के तरीकों के बारे में बताते हैं।

वाटरप्रूफ मटेरियल को प्राथमिकता

Footwear During Monsoon-मॉनसून में कैसे होने चाहिए आपके जूते
Priority to waterproof material

मॉनसून में जूते खरीदते समय वाटरप्रूफ मटेरियल जैसे रबर, पीवीसी, ट्रीटेड लेदर या अन्य सिंथेटिक सामग्री से बने जूतों का ही चयन करें। ये मटेरियल पानी को दूर रखते हैं और आपके पैरों को सूखा रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा मॉनसून फुटवेयर टिकाऊ होना चाहिए।

एंटी-स्लिप सोल

बारिश के मौसम में फिसलन भरी सतहें आम बात हैं। एंटी-स्लिप सोल वाले जूते बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं, जिससे गिरने और चोट लगने का खतरा कम होता है। ऑनलाइन मॉनसून फुटवेयर खरीदते समय, एंटी-स्लिप या नॉन-स्किड क्‍वालिटी वाले जूतों को प्राथमिकता दें।

जल्दी सूखने वाले जूते

मॉनसून में जल्दी सूखने वाले जूते बेहद जरूरी हैं, क्योंकि लंबे समय तक गीलापन फंगल इन्फेक्शन और बदबू का कारण बन सकता है। ऐसे जूतों का चयन करें जो अच्छा वेंटिलेशन प्रदान करें और पानी को जल्दी बाहर निकाल सकें।

आराम और फिटिंग

मॉनसून में कैसे होने चाहिए आपके जूते
Comfort and Fit

मॉनसून में आराम से समझौता नहीं करना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आपके जूते सही फिटिंग के हों और पर्याप्त सपोर्ट प्रदान करें। गलत फिटिंग के जूते गीले होने पर छाले और असुविधा का कारण बन सकते हैं। साथ ही जूतों का सांस लेने योग्य होना भी जरूरी है। अच्छा वेंटिलेशन जूतों के अंदर नमी को जमा होने से रोकता है

आसान रख-रखाव

ऐसे जूतों का चयन करें जिन्हें साफ करना और मेंटेन करना आसान हो। ऑनलाइन फुटवेयर खरीदते समय ऐसी सामग्री चुनें जो आसानी से पोंछी या धोई जा सके और खराब न हो।

मॉनसून में जूतों की देखभाल कैसे करें

– मॉनसून में लेदर और स्यूड जूतों से बचें। रबर, पीवीसी और सिंथेटिक लेदर से बने जूते बारिश में पहनने के लिए बेहतर विकल्‍प हैं।

– घर लौटने के बाद अपने जूतों को तुरंत साफ करें। गीले जूतों को कपड़े से पोंछें, कीचड़ हटाएं और अखबार भरकर नमी सोखें। जूतों को हवादार जगह पर सुखाएं। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह मटेरियल को नुकसान पहुंचा सकता है।

– रोज़ाना एक ही जोड़ी जूते पहनने से वे जल्दी खराब हो सकते हैं। गीले जूतों को पूरी तरह सूखने के लिए समय चाहिए। इसलिए, कम से कम दो जोड़ियों को रोटेशन में रखें।

– नमी के कारण जूतों में बदबू और फंगस की समस्या हो सकती है। जूतों में टैल्कम पाउडर या बेकिंग सोडा छिड़कें ताकि बदबू न आए। – एंटी-फंगल या एंटी-बैक्टीरियल स्प्रे का उपयोग भी कर सकते हैं। नीम या टी ट्री ऑयल को पानी में मिलाकर जूतों में छिड़कने से प्राकृतिक रूप से फंगस से बचाव होता है।