लिविंग रूम को क्लासी और मॉर्डन लुक देंगे ये ट्राई करें ये डेकोरेशन आइडिया, घर में घुसते ही फटी रह जाएंगे पसोड़ियों की आंखें: Living Room Decorating Ideas
How can I make my living room look classy

Overview: लिविंग रूम को क्लासी और मॉर्डन लुक कैसे दें?

How do I make my living room more modern: 'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन' ये बात तो आपने भी कभी ना कभी जरूर सुनी होगी। कहीं ना कहीं ये सच भी है। घर की फर्स्ट लुक देखकर ही हर कोई आपको जज करता है। घर की डेकोरेशन को देखकर लोग अक्सर आपकी पर्सनैलिटी को जज करते हैं। अगर आप किसी के घर में जाते हैं, तो उसके लिविंग रूम का हुलिया देखकर ही उसके रहन-सहन का पता लगा लेते हैं। ऐसे में आप क्यों पीछे रहें। आपको भी अपने प्यारे से लिविंग एरिया को एस्थेटिक लुक देना चाहिए, ताकि घर में घुसते ही मेहमान आपकी तारीफ करते ना थके।

Living Room Decorating Ideas: ‘फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन’ ये बात तो आपने भी कभी ना कभी जरूर सुनी होगी। कहीं ना कहीं ये सच भी है। घर की फर्स्ट लुक देखकर ही हर कोई आपको जज करता है। घर की डेकोरेशन को देखकर लोग अक्सर आपकी पर्सनैलिटी को जज करते हैं। अगर आप किसी के घर में जाते हैं, तो उसके लिविंग रूम का हुलिया देखकर ही उसके रहन-सहन का पता लगा लेते हैं। ऐसे में आप क्यों पीछे रहें। आपको भी अपने प्यारे से लिविंग एरिया को एस्थेटिक लुक देना चाहिए, ताकि घर में घुसते ही मेहमान आपकी तारीफ करते ना थके।

आप बहुत ही आसानी से कुछ इजी टिप्स को फॉलो करके अपने लिविंग एरिया को मॉर्डन और क्लासी लुक दे सकते हैं। आइए आपको बताते हैं लिविंग रुम को डेकोरेट करने के इजी हैक्स-

Also read : छोटे से घर में भी कम नहीं पड़ेगी स्टोरेज के लिए वार्डरोब, अपनाएं ये शानदार स्टाइल्स: Space Saving Wardrobe

पौधों से मिलेगा क्लासी लुक

बजट फ्रेंडली डेकोरेशन से लग्जरी रूम वाली फीलिंग लेना चाहते हैं, तो आपको कम पैसों में खूबसूरत पौधों पर पैसे इंवेस्ट करने चाहिए। इसके साथ ही आप डिजाइन वाज के साथ विदेशी पौधों को अपने लिविंग रूम में सजा सकते हैं। इससे कमरे की शान बढ़ जाएगी। आप सोफा सेट के कॉर्नर में भी इसे लगा सकते हैं।

मॉर्डन कलर के पेंट करें

एक क्लासी सा कलर चुनकर उससे अपने पूरे लिविंग रूम को आप खूबसूरत बना सकते हैं। इस आसान तरीके से आपका पूरा कमरा बहुत कम पैसों में बहुत ही अच्छा दिखेगा। आजकल 3डी पेंट काफी ट्रेंड में है। आप भी इसे आजमा सकते हैं।

स्टाइलिश फर्नीचर लगाएं

फर्नीचर आपके पूरे कमरे में जान डाल सकता है। आजकल काफी अच्छे फर्नीचर मार्केट में मिलने लगे हैं। ऐसे में अपने लिविंग रूम के साइज और कलर के हिसाब से एक परफेक्ट सोफा सेट और टेबल का चुनाव करें।

बीन बैग्स से मिलेगा कूल लुक

अगर आप अपनी पर्सनैलिटी की ही तरह अपने लिविंग रूम को भी कूल दिखाना चाहते हैं, तो आपको बीन बैग्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके घर को एक नया लुक मिलेगा। बीन बैग्स आजकल काफी ट्रेंड में है।

DIY आर्ट या पेंटिंग से सजाएं

लिविंग रूम को लग्जरी बनाना है, तो आप इसके लिए यूनिक पेटिंग्स और DIY आर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका घर बहुत ही प्यारा लगेगा। आप चाहें, तो खुद भी कमरे में कुछ शानदार चीजें बनाकर लगा सकते हैं।

स्टाइलिश लाइट्स लगाएं

लाइट्स आपके किसी भी रूम में चार-चांद लगा सकती हैं। इसके लिए आप मॉर्डन और क्लासी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका लिविंग रूम किसी रेस्टोरेंट जैसा दिखेगा।

वॉल डेकोरेशन आएगी काम

सोफे के पीछे आप किसी भी तरह की वॉल डेकोरेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके पूरे कमरे की चमक बढ़ जाएगी। इससे आप कम बजट में एक मास्टरपीस की मदद से लिविंग रूम को शानदार लुक दे सकते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment