Double Layer Curtains
Double Layer Curtains

Overview:

आजकल कई लेटेस्ट ट्रेंड के कर्टेन्स चलन में हैं, जो आपके घर को लग्जरी फील दे सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर को बेहतरीन फिनिशिंग टच मिले तो आप ट्रेंड के अनुसार कर्टेन अपने घर में लगा सकते हैं।

Latest Curtain Design: घर को लग्जरी और रॉयल लुक देने में कई फैक्टर्स काम करते हैं। इनमें सबसे इंपोर्टेंट होता है घर का इंटीरियर। शानदार इंटीरियर से आप अपने पुराने घर को भी नया लुक दे सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप लाखों रुपए खर्च करें। आप अपने घर के पर्दे बदलकर भी इसे नया बना सकते हैं। आजकल कई लेटेस्ट ट्रेंड के कर्टेन्स चलन में हैं, जो आपके घर को लग्जरी फील दे सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर को बेहतरीन फिनिशिंग टच मिले तो आप ट्रेंड के अनुसार कर्टेन अपने घर में लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे करना है घर का विंडो ट्रीटमेंट और क्या हैं साल 2024 के कर्टेन ट्रेंड्स-    

घर को लग्जरी लुक देने में शीयर कर्टेन अहम रोल निभाते हैं। ये लाइट वेट ट्रांसपेरेंट पर्दे आपके घर का पूरा लुक चेंज कर सकते हैं। साल 2024 में ये पर्दे ट्रेंड में हैं। ये पर्दे आपको प्राइवेसी भी देंगे और रोशनी भी। यही कारण है कि अब लोग इन्हें घरों में लगाना पसंद करते हैं। आप इन्हें घर के किसी भी कोने में लगा सकते हैं। ​घर के जिन हिस्सों में आप हर समय सूरज की रोशनी चाहते हैं, वहां लगाने के लिए ये शीयर कर्टेन्स बेस्ट हैं।  

लेयर्ड कर्टेन्स इन दिनों काफी चलन में हैं। ये आपके घर को रॉयल लुक दे सकते हैं। इसमें कर्टेन्स की दो लेयर्स लगाई जाती हैं। पहली शीयर कर्टेन की और दूसरी हैवी कर्टेन्स की। आप चाहें तो दोनों को कॉन्ट्रास्ट में लगा सकते हैं। चाहे तो दोनों को सेम कलर में भी रख सकते हैं। लेयर्ड कर्टेन्स का फायदा ये है कि इन्हें आप दो तरीके से यूज कर सकते हैं। जब आपको रोशनी की जरूरत हो तो आप हैवी पर्दों को बांध दें। वहीं जब आप प्राइवेसी चाहते हैं तो हैवी पर्दों को फिर से लगा दें। ये पर्दे देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। इन दिनों न्यूट्रल कलर शेड्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। क्योंकि  इनसे कमरा बड़ा लगता है। इसलिए आप इन कलर शेड्स को चुन सकते हैं।

जब बात घर में पर्दे लगाने की होती है तो कई बार हेडर भी महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। आप सिंपल पर्दों के साथ डेकोरेटिव हेडर लगवा सकते हैं। एक समय था जब वुडन हेडर ट्रेंड में थे। लेकिन अब उनका फैशन बीत गया है। अब ट्रेंड में हैं क्लॉथ डेकोरेटिव हेडर। ये हेडर काफी रॉयल लगते हैं। इन्हें आप अपनी इच्छा और घर के अनुसार कस्टमाइज करवा सकते हैं। हालांकि इनमें लाइट और न्यूट्रल शेड्स ही चलन में हैं। रिपल फोल्ड, पेंसिल प्लीट्स या फिर पिंच प्लीट्स वाले सिंपल कर्टेन्स में भी ये हेडर नई जान डाल सकते हैं। अपने घर को सजाने का यह शानदार तरीका है।

इन दिनों पर्दों के साथ ही ब्लाइंड काफी ट्रेंड में हैं। ये घर को लग्जरी लुक देते हैं। खास बात ये है कि ये कई शानदार कलर्स और प्रिंट के साथ ही न्यूट्रल टोन में भी आते हैं। ये ब्लाइंड ब्लैकआउट होते हैं यानी इनमें से सूरज की रोशनी अंदर नहीं आती है, जिसके कारण घर ठंडा रहता है। अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां से सूरज की रोशनी सीधे घर में आती है और घर अत्यधिक गर्म हो जाता है तो ये ब्लाइंड आपके और भी काम के साबित हो सकते हैं।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...