दुनियाभर के इंटीरियर डिजाइनर्स फॉलो करते हैं होम डेकोरेशन से ये टिप एंड ट्रिक्स, जानिए सीक्रेट: Home Decor Tricks
Home Decor Tricks

Overview:

महंगाई के इस दौर में घरों के लिए प्लॉट साइज भी छोटे हो गए हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो भी परेशान न हों। कुछ तरीके आपकी यह परेशानी काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Home Decor Tricks: सपनों का आशियाना बनाना और फिर उसे सजाना कोई आसान काम नहीं है। एक मिडिल क्लास फैमली जिंदगी की सारी पूंजी और कोशिशें अपना घर बनाने में लगा देती है। आसमान छूते जमीनों के दाम और ऊंची इमारतों सी बढ़ती फ्लैट्स की कीमतों के बीच अपना घर होना जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। हालांकि ये बात भी सही है कि अब घरों की साइज कुछ छोटी हो गई है। ऐसे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर आप कम जगह को भी बड़ा दिखा सकते हैं। जरूरत है तो छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की। क्या हैं ये सीक्रेट, चलिए जानते हैं।  

Also read: ट्रेंड के हिसाब से चुनें हेयर स्टाइल, राशि खन्ना की तरह आप भी नजर आएंगी ब्यूटीफुल: Trendy Hair Style

महंगाई के इस दौर में घरों के लिए प्लॉट साइज भी छोटे हो गए हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो भी परेशान न हों। कुछ तरीके आपकी यह परेशानी काफी हद तक कम कर सकते हैं। जैसे घर की छत की उंचाई ज्यादा रखें। इससे स्पेस बड़ा नजर आता है। इसी के साथ घर के हर कोने में नेचुरल लाइट आने का स्पेस दें। इससे आपका बिजली का बिल भी कम आएगा, आपको नेचुरल लाइट भी मिलेगी, आपका घर दिनभर रोशन रहेगा। घर में हरियाली को महत्व दें। घर के अंदर और बाहर पेड़ पौधे लगाएं। इससे भी घर की रॉयलनेस बढ़ती है। 

घर में कभी भी बहुत ज्यादा डार्क कलर का पेंट न करवाएं। इससे आपकी स्पेस छोटी नजर आएगी। हमेशा हल्के रंगों को चुनें। व्हाइट, येलो, क्रीम, लाइट ग्रे आदि कलर्स करवाने से आपका घर बड़ा नजर आएगा। कहीं रेड, ऑरेंज, डार्क ग्रीन आदि कलर्स से स्पेस छोटा नजर आता है। आप लाइट शेड के वॉलपेपर भी यूज कर सकते हैं।  

घर सजाने के दौरान आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। छोटे घर को या कमरे को बड़ा दिखाना है तो आपको लाइट्स के खेलना आना चाहिए। जी हां, घर में लाइट्स ऐसे लगाएं कि घर बड़ा नजर आए। झूमर, टेबल लैंप, फोकस लाइट आदि को लगाकर न सिर्फ आप घर को अलग और अनोखा लुक दे सकते हैं, बल्कि लोगों से तारीफ भी पा सकते हैं। इससे घर खुला-खुला लगता है। 

घर सजाने जा रहे हैं तो उसकी थीम तय करना जरूरी है। ध्यान रखें आपको घर को सजाना है, न कि उसे शोरूम बनाना है। घर को हमेशा कम से कम सामान यानी मिनिमल स्टाइल में सजाएं। इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और आपको घर मेंटेन करने में परेशानी भी नहीं आएगी। वैसे भी मिनिमल इंटीरियर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। दुनियाभर के लोग इसे अपना रहे हैं। इसमें परिवार की कुछ तस्वीरों, लैंप, फ्लॉवर्स आदि से ही घर को सजाया जाता है। 

घर अगर छोटा है तो उसे बड़ा लुक देने के लिए आप मिरर का यूज कर सकते हैं। आप मिरर की वॉल पैनलिंग करवा सकते हैं। इससे आपका स्पेस दोगुना बड़ा नजर आता है। इसी के साथ आप विंटेज मिरर और कंसॉल आदि से अपने घर को रॉयल लुक दे सकते हैं। इन दिनों सीलिंग पर भी मिरर वर्क होने लगे हैं और ये काफी ट्रेंडिंग भी हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...