लिविंग रूम में मिरर का ट्रेंड
लोग अलग-अलग तरह के मिरर से घर की डेकोरेशन कर रहे हैं। खासकर लिविंग रुम में एक बड़ा वॉल मिरर लगाने का ट्रेंड चल रहा है।
Mirror Home Decor: घर की सजावट करना हर किसी को पसंद होता है। कौन नहीं चाहता है कि उनका घर खूबसूरत लगे और उन्हें पॉजिटिव वाइब्स मिले। घर की सजावट कई तरह से की जा सकती है। जरुरी नहीं है कि घर को डेकोरेशन आइटम से भर दिया जाए। आप वॉल डेकोरेशन से भी घर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आजकल घर में मिरर से डेकोरेशन का ट्रेंड चल रहा है।
लोग अलग-अलग तरह के मिरर से घर की डेकोरेशन कर रहे हैं। खासकर लिविंग रुम में एक बड़ा वॉल मिरर लगाने का ट्रेंड चल रहा है। घर में आने वाले गेस्ट लिविंग रुम में आकर बैठते हैं। जिसके लिए इसे सबसे बेस्ट तरीके से सजाने की कोशिश की जाती है। आज हम आपको लिविंग रुम को आर्टिस्टिक लुक देने के आइडिया देने वाले हैं। इसके लिए आप इस तरह के मिरर लगा सकते हैं जो लिविंग रुम की डेकोरेशन में चार चांद लगा देंगे। साथ ही घर में आने वाले गेस्ट भी इससे नजर नहीं हटा पाएंगे।
फ्लोर मिरर

अगर आपके लिविंग रुम में कोई खिड़की नहीं है तो इसके लिए आप एक बड़ा फुल साइज का मिरर वॉल पर लगा सकती हैं। जो उस जगह को लाइट करता है। लिविंग रुम में सेंटर प्वाइंट पर बड़ा सा मिरर लगा सकते हैं। इससे लिविंग रुम में सभी का ध्यान मिरर वॉल पर जाता है।
मिरर फर्नीचर

मिरर से अगर आप लिविंग रुम की सजावट कर रही हैं तो जरुरी नहीं की आप इसे सिर्फ कमरे की दीवार में बीच में लगाएं। इसे और भी कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। इसके लिए आप फर्नीचर के साथ साइड में भी मिरर लगा सकती हैं। इसके लिए बस आपको फर्नीचर के हिसाब से मिरर सिलेक्ट करना होगा। ताकि आपके लिविंग रुम का लुक खराब ना लगे।
आर्ट वर्क की तरह इस्तेमाल करें

मिरर का इस्तेमाल आप आर्ट की तरह भी कर सकते हैं। वॉल पर कुछ आइटम के बीच में लगाकर इसे एक अलग टच दिया जा सकता है। इसके लिए आप वॉल पर आप मिड में एक डिफरेंट टाइप का मिरर लगा सकती हैं। उसके दोनों साइड में कोई पेंटिंग लगाकर अलग स्टाइल दे सकती हैं। इससे आपके घर में आने वाले गेस्ट की नजर मिरर के साथ आर्ट वर्क पर भी जाएगी।
सनबर्स्ट मिरर
अगर आप अपने लिंविंग रुम को लाइटअप करना चाहती हैं तो उसके लिए बड़ा सनबर्स्ट मिरर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये डिजाइन काफी बड़ा और यूनिक होना चाहिए, जिसमें मिरर के साथ पेटल्स होने चाहिए जो आपके लिविंग रुम को मॉर्डन लुक देता है।

इस तरह से कई तरह के मिरर का इस्तेमाल करके आप अपने लिविंग रुम को और खूबसूरत बना सकती हैं। इसका इस्तेमाल करते हुए इस बात का खास ध्यान रखें कि ज्यादा मिरर ना लगाएं। ये थोड़ा अटपटा लगने लगता है इसलिए रुम में या तो एक बड़ा मिरर लगाएं या छोटा मिरर लगाकर उसे बाकी चीजों से डेकोरेट कर लें।
