जूट से अपने घर को दें स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक, इन तरीकों से करें उपयोग: Jute Home Decor Ideas
Jute Home Decor ideas

Jute Home Decor Ideas: सदियों से देश के कोने-कोने में भारत से उत्पादों का व्यापार हो रहा है। भारत का जूट ,कॉटन, सिल्क और मसाले ब्रिटिश काल में भी व्यापार के मुख्य उत्पाद थे। जुट एक कमर्शियल क्रॉप है। इसकी खेती पश्चिम बंगाल और इसके आस पास के क्षेत्र में अधिक होती है। पुराने समय में जूट के इस्तेमाल का बहुत प्रचलन था। वहीं आज के समय में दुबारा से जूट के इस्तेमाल पर काफी जोर दिया जा रहा है। विश्व में बढ़ता प्रदूषण हमारे पर्यावरण को बर्बाद कर रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भारत सरकार ने इकोफ्रेंडली उत्पादों का इस्तेमाल करने को बढ़ावा दिया है। यू टेक एनवायरमेंट फ्रेंडली सस्ता एवं टिकाऊ उत्पाद है। उसका उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है।

जूट का इस्तेमाल अधिकतर बैग-बोरी एवं रस्सी बनाने में किया जाता है। सर्दी के मौसम में जूट से बने कपड़े भी आजकल फैशन में हैं। मल्टी यूज़ होने वाला जूट फिर से चलन में आ चुका है। जूट का प्रयोग घर को सजाने में भी किया जा सकता है। इससे आप अपने घर को ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। घर के साज-सजावट के लिए अक्सर महिलाएं बेहतर चीजों का चयन करती हैं। ऐसे में हम आपको जूट से घर को सजाने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने आशियाने को एकदम अलग और रॉयल लुक दे सकती हैं।

जूट का रंग सुनहरा होता है। इसके बने कर्टन आप खिड़की और दरवाजों पर लगाकर अपने घर को बहुत ही अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। जूट के पर्दों की खास बात यह है कि यह धूप और धूल को रोक कर हवा को पास होने देता है और लंबे टाइम तक यह खराब नहीं होता है।

Jute Home Decor Ideas
decorate your home with jute craft ideas

अपने घर को बेहतर लुक देने के लिए आप घर के फर्श पर जूट से बने हुए कालीन को बिछा सकते हैं। घर के खिड़की और दरवाजे पर जूट के परदे और फर्श पर जूट की कालीन आपके घर को बेहद अलग और आकर्षक लुक देगा। सस्ते होने के साथ-साथ यह बहुत मजबूत और आरामदायक होता है।

Jute Decor
Using Jute Decorating

जूट से बने शोपीस की चीजें आप घर के दीवार पर सुंदर डिजाइन में लगाकर वॉल को एक डिफरेंट लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप तीन-चार बड़ी से छोटी साइज के कार्डबोर्ड को गालाकार में निशान लगाकर काट लें और फिर इस पर अपने हिसाब से डिजाइन और कलर को भरें। अब इस कार्डबोर्ड के किनारों पर जूट की रस्सियों या इससे मिलते जुलते लेस को भी चिपका सकते हैं। ऐसे 3-4 कार्डबोर्ड को अपने वॉल पर ब्यूटीफुल शेप में चिपका दें या फिर इन्हें किसी कलरफुल धागे में चिपकाकर वॉल पर टांग दें। घर की वॉल सुनहरे जूट से डेकोरेट होकर बहुत सुंदर लगेगी।

मार्केट में जूट के बने फर्नीचर कवर आसानी से मिल जाते हैं। आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। जूट के बने किसी बैग को काटकर इसे सुंदर डिजाइन में सिल दें। यह आपके घर के फर्नीचर को भी एक रॉयल लुक देगा। साथ आपके फर्नीचर सुरक्षित रह सकेंगे।