बोतल के ढक्कन को फेंके नहीं, इस तरह सजाएं घर की दीवारें: Wall Decor Idea
Wall Decor Idea

बोतल के ढक्कन से इस तरह से अपने रूम वॉल को कर सकते हैं डेकोरेट : Wall decor

आज के आर्टिकल में आपको कुछ ऐसा ही आईडिया देते हैं। इसके जरिए आप बोतल के ढक्कन से अपने रूम वॉल को डेकोरेट कर सकते हैं।

Wall Decor Idea: हम अपने घर को डेकोरेट करने के लिए वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए हम अपने घर को बहुत ही सुंदर रूप दे सकते हैं, परंतु कई बार ऐसा होता है कि हम सभी चीजों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। चाहे वह पॉलिथीन हो पेपर हो या प्लास्टिक बोतल हो।

ऐसे में हम आपको बता देते हैं कि अगर आपके पास बोतल की मात्रा अधिक मिल जाती है तो आप इन बोतलों को बिल्कुल भी नहीं फेके। इसकी बजाय इन पर लगे हुए ढक्कन की मदद से अपने कमरे को एक क्रिएटिव लुक दे सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है तो चलिए आज के आर्टिकल में आपको कुछ ऐसा ही आईडिया देते हैं। इसके जरिए आप बोतल के ढक्कन से अपने रूम वॉल को डेकोरेट कर सकते हैं।

Also read : बेडरूम की दीवारें सजाने के लिए अपनाएं ये शानदार तरीके

कमरे को सजाने के लिए करें ढक्कन का इस्तेमाल

Wall Decor Idea
wall decor with bottle caps 1

हम लोग सभी अपने घर और बेडरूम को सजाने के लिए मार्केट से अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट लेकर आते हैं और अलग-अलग के डिजाइन के डेकोरेशन के आइटम भी खरीद कर लाते हैं। अगर आपके घर में बचे हुए बोतल के ढक्कन रखे हुए हैं तो आप इसकी मदद से अपनी दीवारों को सजा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी मनपसंद शेप का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक साइज के ढक्कन को सेलेक्ट कर ले। अब इन्हें एक्रेलिक पेंट की मदद से कलर कर लें। अगर आपके पास भी अलग-अलग रंग है तो आप इन्हें अलग-अलग पेंट से सजा सकते हैं। इसके बाद पेंट करने के बाद अपनी दीवार पर अपनी मनपसंद की आकृति बनाकर उस कैप को पेस्ट कर दे।

मिरर को भी कर सकते हैं डेकोरेट

Mirror Decor with Bottle Cap

बोतल की ढक्कन की मदद से आप वॉल डेकोरेट कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ आप मिरर को भी डेकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मिरर के साइज को देख ले कि इसमें कितने ढक्कन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद ढक्कन से मिरर के डिजाइन के बगल में ग्लू की मदद से दो लेयर को पेस्ट कर दें। पेस्ट करने से पहले ढक्कन पर पेंट कर के उन्हें अच्छी तरह से सूखा ले इसके बाद ही मिरर को सजाएं।

दीवार पर बना सकते हैं फूल

Flower
Flower

ढक्कन की मदद से आप दीवार पर फूल का डिजाइन भी बना सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड पर फ्लावर की डिजाइन बना ले। अब कार्डबोर्ड पर बने हुए डिजाइन के ऊपर ग्लू की मदद से लाल रंग के ढक्कन को पेस्ट कर ले। इसी तरह से ढक्कन की मदद से पूरे डिजाइन को कंप्लीट कर ले। ढक्कन को लगाने के बाद इसे सूखने के लिए दो से तीन घंटे के लिए रख दे। सूखने के बाद कैंची की मदद से फूल को काट ले। अब आप इसे वॉल पर पेस्ट कर सकते हैं। आप ढक्कन को पेस्ट करने से पहले भी कार्डबोर्ड पर बने हुए डिजाइन को काट सकते हैं।

इस तरह से ढक्कन की मदद से आप अपनी वॉल को सजा सकते हैं और अपने रूम के लुक को और भी ज्यादा क्रिएटिव बना सकते हैं। एक बार इन हैक्स को जरूर ट्राई करें यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।