साफ़ घर देगा आपको अच्छे स्वास्थ का तोहफा
स्वस्थ घर से यहां हमारा मतलब है साफ़ सुथरा और बैक्टीरिया आदि रहित घर।
शरीर स्वस्थ हो ये सभी की इच्छा होती है, तो क्यों ना आज स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ घर के बारे में भी कुछ जान लिया जाए। स्वस्थ घर से यहां हमारा मतलब है साफ़ सुथरा और बैक्टीरिया आदि रहित घर। जहां साफ़ सफाई और कुछ ख़ास बातों का इतना ध्यान रखा जाता हो की घर में रहने वाले लोग रोग आदि से लोग बदलते मौसम में भी परेशान ना हो। घर की साफ़ सफाई होना कितना जरुरी है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है की अगर हम घर में छोटी छोटी बातों का ख्याल ना रखें तो कई तरह की बीमारिया हमें अपना शिकार बना सकती हैं।
सूरज की रौशनी

घर में सूरज की रौशनी आने से कई तरह के फायदे होते हैं। घर में मौजूद छोटे छोटे बैक्टीरिया जो हमें साधारण आंखों से दिखाई नहीं दते हैं, उन्हें दूर करने में सूरज की रौशनी काफी मदद करती है। अंधेरे और बंद कमरों में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं और ऐसे में घर में सीलन होने का खतरा भी बना रहता है। साथ ही घर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है।
आदतों में करें सुधार

अक्सर घर के महिलाएं, घर के किसी भी हिस्से में मौजूद शीशे पर अपनी बिंदिया लगा देती हैं। ना तो ये देखने में अच्छा लगता है और इस तरह शीशे पर काफी बेकार निशान भी बन जाते हैं। वही बिंदी कुछ समय बाद वापस इस्तेमाल में लाने पर आपको त्वचा के संक्रमण की परेशानी हो सकती है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उन्हीं इसे निकाल कर खा लेने या अपने ऊपर लगाने की आदत हो जाती है ये भी स्वास्थ के लिए बहुत गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है।
सफाई का ख्याल

हफ्ते में दो से तीन बार घर में डिसइंफेक्टेंट का पोछा जरूर लगाएं। फर्श पर मौजूद कीटाणुओं का खात्मा हो जाएगा। इस तरह घर में मच्चर मक्खी आदि भी नहीं आएंगे। मच्चर और मखहि अपने साथ ना जाने कितनी ही तरह की बीमारियां ले कर आते हैं। इनसे बचने के लिए कभी कभी दवा का छिड़काव कारण भी बहुत जरुरी है। सफाई बनाएं रखें, इस तरह आप स्वस्थ रहेंगे।
Also Read : ” क्या आप पर भी सफाई का भूत सवार है “
कुछ भी, कहीं भी

हमारे घर में टेबल और शेल्फ पर अक्सर वो चीजें पायी जाती हैं जो वह रखने के लिए होती ही नहीं हैं। जल्दी जल्दी में कई बार हम अपनी दवा, फल का टुकड़ा, खाने का कोई सामान आदि इन पर रख देते हैं। अक्सर रखने के बाद हम भूल भी जाते हैं। इस तरह इनमे छोटे छोटे कीटाणु पनपने लगते हैं और साथ ही मक्खी मच्चर आदि भी वहां जमा होने लगते हैं। इस तरह अपने घर में बीमारियों को बुलावा ना दें। थोड़ा सा समय लगाकर हर चीज को उसकी सही जगह पर रखें।
इंडोर प्लांट्स

इंडोर प्लांट्स घर के अंदर मौजूद हवा को शुद्ध बनाते हैं। घरों की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ ये सेहत को भी अच्छा बनाये रखते हैं। इनमे ज्यादातर पौधे ऑक्सीजन देते हैं जो हमारे आस पास मौजूद हवा में से विषैले तत्त्व निकाल फेंकते हैं। रोज़मैरी जैसे पौधे हमारी याद्दाश को मजबूत बनाए में मादा करते हैं। साथ ही ये सारे इंडोर प्लांट्स तनाव और ब्लड प्रेशर भी कम करते हैं।
