Gift
Handmade Gifts Credit: Istock

Winter Handmade Gifts: सर्दियों के मौसम में आराम करने और स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का स्‍वाद चखने का एक अलग ही आनंद है। सर्दी उत्‍सव और प्रियजनों के साथ बिताए गए सुनहरे लम्‍हों का मौसम है। इस मौसम में हम सबको क्रिसमस और न्‍यू ईयर की लंबी छुट्टियां मिलती हैं, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी, म्‍यूजिक और डांस का आयो‍जन किया जाता है। ऐसे में भला हम, अपने दोस्‍तों और परिवार वालों को तोहफा देना कैसे भूल सकते हैं। लेकिन इस बार बाजार से नहीं बल्कि घर पर ही हैंडमेड गिफ्ट्स बनाएं, जो उपहार देने की खुशियों को दोगुना कर सकता है। घर पर गिफ्ट बनाने से परिवार वालों को आपका प्‍यार तो नजर आएगा ही, साथ ही आपका कम बजट में भी काम हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं ऐसे विंटर हैंडमेड गिफ्ट्स के बारे में जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

Also read: मसूरी की इन जगहों पर कम बजट में हो जाएगा प्री-वेडिंग शूट: Pre-Wedding Shoot Mussoorie

कैंडल होल्‍डर

हैंडमेड गिफ्ट्स आइडिया
candle holder

किसी भी पार्टी और डिनर डेट की शान होती है कैंडल। कैंडल तो कई प्रकार की होती हैं लेकिन इसे सहेजकर रखने के लिए आवश्‍यकता होती है एक कैंडल होल्‍डर की। सर्दियों के दिनों में कैंडल होल्‍डर से बेहतर और कोई गिफ्ट नहीं हो सकता। होल्‍डर को आप घर पर कुछ पुरानी चीजों का उपयोग करके बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक कांच का गिलास, गोल्‍डन पेंट और फेविकॉल की आवश्‍यकता होगी। कांच के गिलास पर गोल्‍डन कलर से मनचाहा डिजाइन बनाएं और उसे सूखने के लिए रख दें। अब इस गिलास पर वार्निंश लगाएं ताकि कैंडल की गर्मी से कलर पिघल न जाए। अब गिलास के अंदर कैंडल स्‍टैंड चिपकाएं। इसके लिए आप पुरानी कैंडल से निकला स्‍टैंड भी यूज कर सकते हैं। गिलास को कलरफुल बो और रिबन से सजाएं और आपका गिफ्ट हो गया तैयार। 

हैंडमेड चॉकलेट

वैसे तो मार्केट में कई तरह और फ्लेवर की चॉकलेट आती हैं लेकिन हैंडमेड चॉकलेट का स्‍वाद ही खास होता है, जिसे आपके दोस्‍त और परिवार के लोग सालों तक याद रखेंगे। चॉकलेट बनाने के लिए डार्क चॉकलेट, बटर  और चॉकलेट मोल्‍ड की आवश्‍यकता होगी। सबसे पहले एक डबल बॉयलर में डार्क चॉकलेट को पिघलाएं। साथ ही उसमें पर्याप्‍त मात्रा में बटर डाल दें। दोनों सामग्रियों के पिघलने के बाद बॉयलर को गैस से नीचे उतार लें। फिर एक चॉकलेट मोल्‍ड लें और उसमें चॉकलेट मिक्‍स्‍चर को डाल दें। चॉकलेट को सेट होने से के लिए 30 मिनट के लिए फ्रीज में रखें। लीजिए आपकी हैंडमेड चॉकलेट तैयार है। बस इसे चॉकलेट बॉक्‍स में रिबन से सजाकर गिफ्ट देने के लिए तैयार करें।

प्रिंटेड कुशन कवर

हैंडमेड गिफ्ट्स आइडिया
printed cushion covers

यदि आपको सिलाई और पेंटिंग का शौक है तो आप अपने करीबी को प्रिंटेड कुशन कवर गिफ्ट कर सकते हैं। ये आसानी से तैयार हो जाते हैं। यदि आप सिलाई नहीं जानते तो बाजार से प्‍लेन व्‍हाइट कलर के कुशन कवर ले आएं उसपर अपनी पसंद का प्रिंट उकेर सकते हैं। कुशन कवर पर आप फूल, पत्तियां, कार्टून कैरेक्‍टर और एबस्‍ट्रेक्‍ट प्रिंट बना सकते हैं। आप दो या पांच कुशन कवर का सेट तैयार कर सकते हैं। सर्दियों के दिनों में ये बेस्‍ट गिफ्ट हो सकता है।

Also Read: घर के इन कोनों में लगाएं खूबसूरत इनडोर प्लांट्स: Indoor Plants for Home

कोजी हैट

सर्दियों के मौसम में हवा से बचने के लिए बच्‍चे हों या बड़े सभी हैट या टोपी का यूज करते हैं। यदि आप अपने बच्‍चों और दादी-दादा को कोजी और गर्माहट से भरा हुआ गिफ्ट देना चाहते हैं तो निटिंग हैट गिफ्ट कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप बुक या वीडियो की मदद ले सकते हैं। ये एक ऐसा गिफ्ट है जिसका उपयोग सालों तक किया जा सकता है।