मसूरी में प्री वेडिंग फोटो शूट
यह फोटोशूट शादी से पहले होने वाला एक बहुत ही खास समय होता है। जिसमें कपल्स को एक साथ समय बिताने का भी मौका मिल जाता है। साथ ही वह शादी के पहले के समय को यादगार बनाने के लिए खास पलों को कैमरे में कैद कर लेते हैं।
Pre-Wedding Shoot Mussoorie: यह शादियों का मौसम है और इसकी तैयारी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है और बात प्री-वेडिंग शूट की हो तो लोग और भी ज़्यादा गम्भीर हो जाते हैं। क्योंकि यह आजकल शादी का सबसे खास हिस्सा हो गया है। यह फोटोशूट शादी से पहले होने वाला एक बहुत ही खास समय होता है। जिसमें कपल्स को एक साथ समय बिताने का भी मौका मिल जाता है। साथ ही वह शादी के पहले के समय को यादगार बनाने के लिए खास पलों को कैमरे में कैद कर लेते हैं। इस फोटोशूट्स में कपल्स अपनी पसंदीदा जगहों पर जाकर, सुंदर कपड़ों में तस्वीरें खिंचवाते हैं। लेकिन बजट को लेकर भी कई लोग प्री-वेडिंग करवाने से बचते हैं। हम इस क्रम में आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर आप फोटोग्राफर को बुक किए बिना भी प्री वेडिंग फोटोशूट कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल सुंदर लोकेशन का चुनाव करने की जरूरत है।
Also read: सोनम कपूर की इस अजब-गजब आउटफिट को देख हो जाएंगे आप हैरान
लाल टिब्बा

लोग कहते हैं कि अच्छी तस्वीरों के लिए फोटोग्राफर की नहीं बल्कि सुंदर लोकेशन की जरूरत है। मसूरी का लाल टिब्बा एक ऐसा ही लोकेशन है। यह ख़ूबसूरत जगह ख़ूबसूरती के साथ साथ मसूरी की सबसे ऊंची जगह है। इस जगह से आप पहाड़ों और बादलों का सुंदर नजारा देख सकते हैं। इस जगह पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बहुत ही सुंदर होता है। प्री वेडिंग शूट की इच्छा रखने वाले लोग इन जगहों पर अपने फोन से ही सुंदर तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। यह जगह मसूरी से लगभग 6 किमी की दूरी पर है। इस जगह पर कैब और बाइक से आप बहुत ही आसानी से जा सकते हैं।
क्लाउड्स एंड

मसूरी की तमाम ख़ूबसूरत जगहों में से एक क्लाउड्स एंड भी है। इस जगह पर लोग घूमने के साथ साथ प्री वेडिंग शूट के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर जकार आप सुंदर ले सकते हैं। यह मसूरी के आखिरी छोर पर बसी एक शांत और रोमांटिक जगह है। इस जगह पर ज्यादा लोग भी नहीं आते जिसकी वजह से लोगों को फोटोग्राफ़ी और विडीओग्राफ़ी करने में भी आसानी होती है। इस जगह पर आप भी अपना प्री वेडिंग शूट प्लान कर सकते हैं। यह जगह मसूरी से महज़ 7 किमी की दूरी पर है।
गन हिल पॉइंट

गन हिल पॉइंट मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची जगहों में से एक है। यह जितनी ख़ूबसूरत है उतनी ही शांत है। इस जगह पर लोग घूमने और शांति और सकून के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। इस जगह पर लोग प्री वेडिंग शूट के लिए आना पसंद करते हैं। इन जगहों पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है जिसकी वजह से कपल्स को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। यहां की हरियाली और हरे-भरे पेड़ आपकी तस्वीरों में चार-चांद लगा देंगे। यह मसूरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। गन हिल पॉइंट मसूरी के मुख्य बाजार से लगभग 2 किमी दूर है। जिसकी वजह से इस जगह पर जाना भी आसान है।
