We often plant different types of plants to make our home green and beautiful. They bring freshness and make the house look nice.But some plants are not good to keep at home.
Vastu Tips For Home

इनडोर पौधों की ख़ास बात

इस सुंदरता का एक हिस्सा होते हैं प्लांट जो हमारे घर को खूबसूरत भी बनाते हैं साथ ही हमें हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। साथ ही साथ इनसे नैचुरल फ़ील आती है।

Indoor Plants for Home: किसी मकान को घर बनाना इतना आसान नहीं होता है। इसके लिए अच्छा वातावरण, अच्छा माहौल, जरुरी सामान और भी अन्य चीज़ों की ज़रूरत होती है। यह वह चीजें हैं जिनसे आप अपने घर को सजा और सुंदर बना सकते हैं। इस सुंदरता का एक हिस्सा होते हैं प्लांट जो हमारे घर को खूबसूरत भी बनाते हैं साथ ही हमें हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। साथ ही साथ इनसे नैचुरल फ़ील आती है। आप भी यदि अपने घर को नैचुरल टच देना चाहते हैं तो आपको घर में इंडोर प्लांट लगाने चाहिए। यह बहुत ही आसानी से बाज़ार अथवा पास की नर्सरी में मिल जाएँगे। यह पौधे डेकोरेशन के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इन पौधों को आप घर के अलग-अलग कोने में सजा सकते है। चलिए जानते हैं घर में कहां आप इंडोर प्लांट लगा सकते हैं।

Also read: क्या घर में दो मनी प्लांट रखने से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा? जानें सच: Money Plant Myth

living indoor plant area

हम सब अपने घर की सजावट के लिए क्या क्या नहीं करते हैं। घर के डेकोरेशन के लिए हम अलग-अलग तरह के सामान खरीदते हैं ताकि हमारा घर सुंदर दिख सके। घर सुंदर दिखेगा तो उसमें रहने में अच्छा लगेगा और घर पर आने वाले मेहमान घर की तारीफ करें। लेकिन अगर आपको अपने घर में कुछ नेचुरल दिखाना है तो इसके लिए लिविंग रूम में प्लांट लगाना एक बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है। ये इंडोर प्लांट आपके लिविंग रूम को बड़ा दिखाएंगे। साथ ही एक ग्रीन टन एड करेंगे। इस तरह के प्लांट आप लिविंग एरिया में मौजूद सेंटर टेवल पर रख सकते हैं। साथ ही साथ इसके आसपास छोटी-छोटी डेकोरेटिव चीजें प्लेस कर सकती हैं। 

Kitchen area indoor plant

हमारी कोशिश हमेशा यह होती है कि हमारा घर ख़ूबसूरत दिखे। लेकिन इस क्रम में हम घर के कई हिस्सों को इग्नोर कर देते हैं। अपना घर सजाते वक़्त आपको इसी भुल से बचना चाहिये और घर के हर हिस्सों को बराबर का महत्व देना चाहिये। जैसे की किचन जोकि घर का सबसे अहम हिस्सा होती है। ऐसे में घर के इस हिस्से को साफ और सुंदर रखना हमारा काम होता है। आप इसके लिए भी अलग-अलग तरह के प्लांट से अपने किचन एरिया को डेकोरेट कर सकती हैं। साथ ही साथ आप यहाँ हैंगिंग स्टाइल में यहां प्लांट लगा सकती हैं। फ्रिज के ऊपर वाले एरिया या फिर किचन की विंडो पर इसे सजा सकती हैं। 

Bedroom area decor plant

बेडरूम हमारे घर का सबसे अहम और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ऐसा में इसको ख़ूबसूरत बनाना और नेचुरल टच देना हर किसी की प्राथमिकता में होता है। आप भी यदि अपने बेडरूम को सजाना चाहते हाओं तो उन्हें इंडोर प्लांट से सजा सकती हैं। ये प्लांट आप अपने बैड के साइड में लगा सकते हैं। आप इन पौधों को अपने ड्रेसिंग एरिया के खाली स्पेस में भी रख सकती हैं। जिसके लिए आपको मार्केट से छोटे साइज के इंडोर प्लांट खरीदने होंगे। आप हैंग करके भी अपने बेडरूम में लगा सकते हैं ताकि बच्चे इन्हें गिरा ना सके।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...