पुरानी चीजों से घर को दें नया लुक, हर कोई करेगा तारीफ
Turn Old Things Into New : पुरानी चीजों को नया लुक देकर अगर आप अपने घर को सजाते हैं, तो इससे आपके मन को काफी खुशी महसूस होती हैं। वहीं, लोग भी आपकी इस कलाकारी की काफी तारीफ करते हैं। आइए जानते हैं पुरानी चीजों को नाय लुक किस तरह से दें?
Recycling Home Decor: पुरानी चीजों का सही तरीके से उपयोग करके घर को नया और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। इससे न सिर्फ आपके घर का माहौल बदलता है, बल्कि आपके बचत को भी बढ़ाता है। वहीं, लोग भी आपके इस तरह के आइडियाज को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देंगे, जिससे आप घर में पड़ी पुरानी चीजों को नया लुक दे सकते हैं।
Also read: रिश्ते को बनाए रखने के लिए इन 5 स्थितियों में शांत रहना है जरूरी, जानें
पुरानी फर्नीचर को अपसाइक्लिंग करें
रेनॉवेशन के जरिए आप पुराने फर्नीचर को फिर से नया बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, पुराने लकड़ी के फर्नीचर पर नया पेंट करके उसे मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। फर्नीचर के हैंडल और नॉब्स को बदलने से भी एक स्टाइलिश अपग्रेड मिल सकता है। पुराने सोफे या कुर्सियों पर नई अपहोल्स्ट्री लगाकर उन्हें नया लुक दे सकते हैं।

पुरानी बोतलों और जार का इस्तेमाल
कांच की पुरानी बोतलें और जार को वेस या लैंप में बदलकर घर को सजाया जा सकता है। इन पर पेंट या डेकोरेटिव रैपिंग करके एक अनोखा डेकोर पीस बनाया जा सकता है। इन्हें फूलदान, कैंडल होल्डर या टेबल सेंट्रपीस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुरानी तस्वीरें और फ्रेम्स को दे नया लुक
घर में पड़े पुराने फोटो फ्रेम को नए ढंग से सजाएं। इन्हें दीवार पर ग्रुपिंग में लगाएं या फ्रेम्स में कलात्मक पेंटिंग्स या DIY प्रोजेक्ट्स जोड़ें। अगर आपके पास पुरानी तस्वीरें हैं, तो उन्हें कोलाज या गैलरी वॉल में बदलकर घर के किसी एक कोने को अनोखा लुक दें।

पुरानी चादरें और कपड़े से तकिए और पर्दे बनाएं
पुरानी चादरों या कपड़ों को फेंकने के बजाय उनसे नए तकिए के कवर या छोटे पर्दे बना सकते हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों से बने तकिए घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं और एक नया आयाम देते हैं। अलग-अलग पैटर्न और रंगों से भी आप घर में फ्रेशनेस ला सकते हैं।
पुराने दरवाजों और खिड़कियों से दीवार सजावट
पुराने लकड़ी के दरवाजों या खिड़कियों को एक सुंदर दीवार सजावट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें पेंट करके दीवार पर लगाएं या एक स्टाइलिश शेल्फ में बदल दें। इससे घर को एक एंटीक और रस्टिक लुक मिलेगा, जो काफी आकर्षक लगेगा।
