नवरात्रि में लगाएं 9 देवियों को उनका प्रिय भोग, जानें किस दिन क्या चढ़ाएं: Navratri Bhog for 9 Days
The son gets a chance to wear the crown in place of the father.

नवरात्रि में लगाएं 9 देवियों को उनका प्रिय भोग, जानें किस दिन क्या चढ़ाएं: Navratri Bhog 2024

चलिए जानते हैं की मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को किस दिन कौन सी चीजों का भोग लगाना अधिक फलदायक होता है।

Navratri Bhog for 9 Days: नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। मां दुर्गा की पूजा से हमेशा लाभ मिलता है लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से अधिक लाभ मिलता है। हालांकि माता को सच्चे मन से जो भी भोग लगाओ, वह ग्रहण कर लेती है लेकिन माता दुर्गा को नवरात्रि में विशेष रूप से 9 भोग पसंद हैं। मान्यता है कि जगत जननी को इनका भोग लगाने से मनोकामना की पूर्ति होती है। चलिए जानते हैं की मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को किस दिन कौन सी चीजों का भोग लगाना अधिक फलदायक होता है।

Also read: लड्डू गोपाल को ठंडाई कलाकंद का लगाएं भोग

Navratri Bhog for 9 Days

Ghee

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना अधिक शुभ माना जाता है।

 Sugar
Navratri 2nd Day Bhog – Sugar

दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और उन्हें शक्कर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से चिरायु का वरदान मिलता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है और उन्हें भोग में दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।

Malpua
Navratri 4th Day Bhog – Malpua

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन माता को मालपुआ का भोग अर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से मनोबल बढ़ता है।

Banana
Banana

नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन मां को केले का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन के साथ विकास मिलता है।

नवरात्रि के छठवें दिन मां दुर्गा के षष्टम स्वरूप मां कात्यानी की पूजा होती है। इस दिन मां कात्यानी को शहद का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

Jaggery
Jaggery

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां को इस दिन मां गुड़ से निर्मित भोग अर्पित करना चाहिए।

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है और उन्हें नारियल का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नवम् स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और उन्हें घर में बने हुए हलवा-पूड़ी और खीर का भोग लगाकर कन्यापूजन करना चाहिए।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...