एग्जाम से पहले आप भी इन ट्रिक्स से करें अपने फोकस और मेमोरी को इम्प्रूव: Exam Preparation
Exam Preparation

Exam Preparation: परीक्षा का मौसम आने वाला है। साथ ही बढ़ने वाली है माता-पिता और बच्चों की चिंता। अक्सर ऐसा होता है कि पूरे साल पढ़ाई करने के बावजूद परीक्षा के समय बच्चों को पढ़ाई पर फोकस करने और पढ़ा हुआ याद रखने में बहुत परेशानी होती है। आपके बच्चों की इसी समस्या को देखते हुए हम कुछ टिप्स एंड ट्रिक लेकर आए हैं। यह बहुत छोटे से लेकिन काम में आने वाले टिप्स हैं। अगर आप इन्हें इस्तेमाल करेंगे तो परीक्षा में बेहतर परफॉर्म करने में मदद मिलेगी। वैसे भी आपको बता दें कि यह टिप्स हावर्ड मेडिकल स्कूल के एक्सपर्ट ने सुझाए हैं।

Also read : ऑफलाइन मोड में होगा सीटेट एग्जाम, परीक्षा डेट का नोटिस हुआ जारी: CTET 2023 Exam Date

Exam Preparation:बोलने से ज्यादा सुनना शुरू करें

हम सभी के साथ यह परेशानी है कि हम अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन दूसरे को सुनना नहीं। फोकस बढ़ाने का एक कारगर उपाय है कि आप दूसरों को सुनना शुरु करें। इसमें भी गौर करें कि आपको ध्यान लगाकर सुनना होगा। कोई आपसे बात कर रहा है तो उस व्यक्ति को देखें और ध्यान से सुनें। यदि आप कोई बात भूल गए हैं, तो उस व्यक्ति से उसे दोहराने या धीरे-धीरे बोलने के लिए कहें। जैसे कि अगर आपका कोई दोस्त आपके साथ मूवी देखने का प्रोग्राम बना रहा है वो आपको कह रहा है कि 6 बजे का शो भी है और 8 बजे का भी है तो आप जवाब दे सकते हैं, “आप क्या पसंद करेंगे, 6 या 8। इससे पता चलेगा कि आपने दूसरे की बात को कितने धयान से सुना है।

बातचीत के शांत वातावरण चुनें

Conversation Environment
Exam Preparation-Conversation Environment

यह भी एक आसान सी प्रैक्टि्स है इसे आप अपना सकते हैं। अगर आप पाते हैं कि बातचीत के दौरान आपका ध्यान भटक जाता है, तो शांत वातावरण में लोगों के साथ घुलने-मिलने का प्रयास करें। उदाहरण के लिए, आप किसी शोर-शराबे वाले रेस्तरां के बजाय किसी के घर पर मिलने का सुझाव दे सकते हैं। जब आप किसी रेस्तरां में लोगों से मिलें, तो दीवार के पास एक मेज पर बैठें। यदि आपके साथी दीवार के सामने बैठते हैं और आप उनकी ओर मुंह करके बैठते हैं, तो आप अन्य भोजन करने वालों पर अपना ध्यान भटकाए बिना उन पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इस तरह आपका फोकस कब में बन जाएगा आपको पता ही नहीं चलेगा।

खुद को डिस्टर्ब करने से रोकें

यह समस्या बहुत लोगों के साथ होती है कि वह एक बार में एक ही काम कर सकते हैं। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो एक बार में एक ही काम कर सकते हैं तो परेशान न हों। यह बहुत नॉर्मल बात है। आप बस अपने काम पर ध्यान दें। उदाहरण के लिए, जब आप पढ़ रहे हों या काम कर रहे हों और कोई आपसे कुछ बात करना चाहे तो आप विनम्रता से कह सकते हैं आप अपना काम करने के बाद उनसे बात करेंगे। इसके अलावा आप स्वयं को भी डिस्टर्ब करने से रोेेंकें। फोन सबसे बड़ा डिस्टिबंग एलिमेंट है। अपने फोन को साइलेंट मोड पर रखें। जब आपका एक टास्क पूरा हो जाए तो ही अपने मोबाइल को देखें। इस तरह से आप अपने फोकस को बढ़ा सकते हैं।