दुल्हन के लहंगे पर नहीं आपकी शेरवानी पर ठहर जाएंगी सभी की निगाहें, जब चुनेंगे ये: Trending Sherwani Designs
Trending Sherwani Designs

Overview:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से लेकर पुलकित सम्राट तक सभी ने अपने शेरवानी से लाइमलाइट लूट ली। इनमें से हर एक शेरवानी की अपनी खासियत हैं।

Trending Sherwani Designs: एक समय था जब शादी में सभी की निगाहें दुल्हन के लहंगे पर होती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। अब दूल्हे की शेरवानी भी उतनी ही इंपोर्टेंट हो गई है। दूल्हे अब दुल्हन से कलर मैचिंग या थीम के अनुसार अपने इस खास दिन का आउटफिट चुनते हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से लेकर पुलकित सम्राट तक सभी ने अपने शेरवानी से लाइमलाइट लूट ली। इनमें से हर एक शेरवानी की अपनी खासियत हैं। अगर आप भी किसी परफेक्ट शेरवानी की तलाश में हैं तो इन सेलेब्स का स्टाइल आपके बहुत काम आ सकता है।

Also read: Bridal Lehenga Tips: ये 7 जरूरी बातें ब्राइडल लहंगा खरीदने में करेंगी आपकी मदद

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने 15 मार्च को सात फेरे लिए। कृति के  पिंक लहंगे के साथ ही पु​लकित की मिंट ग्रीन शेरवानी की भी खूब चर्चा रही। खास बात ये है कि इस अंगरखा पैटर्न की शेरवानी पर पवित्र वैदिक ‘गायत्री मंत्र’ की खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई थी। गुलाबी रंग की इस एंब्रॉयडरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास शेरवानी को मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। चंदेरी रेशम की इस शेरवानी ने पुलकित को बहुत ही शानदार और एलिगेंट लुक दिया।

फरवरी, 2023 में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधे। इस कपल के आउटफिट डिजाइन किए मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। मनीष ने कियारा के पिंक लहंगे के साथ कि सिद्धार्थ की मैटेलिक गोल्ड शेरवानी को भी खासतौर पर डिजाइन किया। इस पूरी शेरवानी पर आइवरी थ्रेड वर्क, गोल्ड जरदोजी और स्टोन वर्क किया गया था। एक्टर की एक्सेसरीज का भी खास ध्यान रखा गया। इस खास दिन के लिए सिद्धार्थ ने रानीवाला 1881 द्वारा हैंडक्राफ्ट पोल्की ज्वेलरी पहनी। अनकट डायमंड रिंग के साथ, डायमंड नेकलेस और मैचिंग किलांगी से अपने लुक में चार चांद लगाए। मैचिंग साफे से लुक को कंप्लीट किया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पेस्टल वेडिंग थीम ने वेडिंग कल्चर में बड़ा बदलाव किया। रणबीर ने इस खास दिन के लिए सब्यसाची की डिजाइन की आइवरी शेरवानी पहनी। वहीं आलिया ने भी इसी कलर की साड़ी वियर की। रणबीर की पूरी शेरवानी पर रेशम का बारीक काम किया गया था। शेरवानी को एक्टर ने चूड़ीदार पायजामे के साथ पेयर किया। रेशमी साफे और मैचिंग एंब्रॉयडरी शॉल ने उनके लुक को और भी बढ़ा दिया। रणबीर ने एक्सेसरीज के तौर पर शानदार मल्टी-स्ट्रैंड मोती का नेकलेस वियर किया, जिससे उन्हें रॉयल लुक मिला। अनकट डायमंड, एमरल्ड और मोतियों से बनी किलंगी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।  

रणवीर सिंह को फैशन आइकन कहा जाता है। इस हैंडसम हीरो ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की गई गोल्डन एंड रेड कांजीवरम शेरवानी पहनी थी। इस पूरी शेरवानी पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया था। लुक को बढ़ाने के लिए रणवीर ने रेड और गोल्डन रेशमी साफा लगाया। एक्सेसरीज में उन्होंने लाल मोतियों की माला और कुंदन नेकपीस वियर किया। अपने लुक को बढ़ाने के लिए एक्टर ने एक हैवी वर्क रेड स्टोल भी कैरी किया। रणवीर का यह लुक वाकई बहुत ही रॉयल कहा जा सकता है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...