रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
Ranveer Singh

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक भारतीय अभिनेता हैं, जो हिन्‍दी फिल्‍मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए लोकप्रिय हैं। रणवीर को अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला चुका है। बॉलीवुड में रणवीर ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वो जल्द रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी।

RANVEER SINGH BIOGRAPHY

जन्मरणवीर सिंह भवानी
6 जुलाई 1985 (आयु 37)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता, गायक
कार्यकाल2010 वर्त्तमान
ऊंचाई1.78 मी॰ (5 फीट 10 इंच)[3]
माता-पिताजगजीत सिंह भवनानी (पिता)
अंजू भवनानी (माता)
संबंधीसोनम कपूर
Facebook@RanveerSingh
Instagram@RanveerSingh
Twitter@RanveerSingh
Ranveer Singh Bio

रणवीर सिंह पोस्ट


रणवीर सिंह जीवनी

रणवीर सिंह का जन्‍म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। रणवीर की पढ़ाई एच आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स, मुंबई से हुई है। इसके अलावा उन्‍होंने अमेरिका की इंडियाना विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक की डिग्री प्राप्त की हैं। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत एडवरटाइजिंग कॉपीराइटर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्‍हें जनवरी 2010 में यश राज फिल्‍म्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘बैंड बाजा बारात’ में बतौर लीड एक्टर काम करने का मौका मिला था।

इस फिल्‍म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद रणवीर को कई फिल्में मिली थी, जिसमें उन्होंने अपना दमदार अभिनय दिखाया। रणवीर ने अब तक गोलियों की रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजी राव मस्‍तानी जैसी बेहतरीन फिल्‍में की हैं। रणवीर ने अपने सफल करियर के बीच साल 2018 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ इटली में धूमधाम से शादी की थी।

Ranveer Singh Before After

रणवीर सिंह फ़िल्म

सालफ़िल्मभूमिकानिर्देशकअन्य नोट
2010बैंड बाजा बारातबिट्टू शर्मा
2011लेडीज वर्सेज रिकी बहल रिकी बहलमनीष शर्मा
2013बॉम्बे टॉकीज स्वयं
2013लुटेरा वरुण श्रीवास्तव /
आत्मानंद “नंदू” त्रिपाठी
2013रामलीला राम रजाड़ी
2014गुंडे बिक्रम बोस
2014फाइंडिंग फैनी Gaboकैमियो
2014किल दिल देव
2015है ब्रो स्वयंअजय चंडोक“बिरजू” गाने में विशेष उपस्थिति
2015दिल धड़कने दो कबीर मेहरा
2015बाजीराव मस्तानी संजय लीला भंसाली
2016बेफिक्रेधरम गुलाटी
2018पद्मावत संजय लीला भंसाली
2018……
एहसान रहीम
2018सिम्बा संग्राम “सिंम्बा” भालेराव
2019….ज़ोया अख्तर
2022सर्कस
2023रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रॉकीकरण जौहर
2024सिंघम अगेन (अपकमिंग)संग्राम भालेराव
Ranveer Singh Films

रणवीर सिंह तस्वीरें


FAQ | रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अभिनय से पहले क्या करते थे?

रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत एडवरटाइजिंग कॉपीराइटर के रूप में की थी। इसके बाद उन्हें यशराज की फिल्म बैंड बाजा बारात में काम करने का मौका मिला।

रणवीर सिंह का बॉलीवुड में किन अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा है?

रणवीर ने साल 2018 में दीपिका पादुकोण के साथ शादी की। लेकिन, दीपिका से पहले रणवीर अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे।


रणवीर और दीपिका की शादी कैसे हुई?

रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर साल 2018 को इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में सात फेरे लिए थे। इस कपल ने दो दिन तक अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। 14 नवंबर को इस कपल ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। वहीं 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से सात फेरे लिए थे। इस कपल ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक में कई रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी।

रणवीर और दीपिका कहां रहते हैं?

रणवीर और दीपिका जुहू के एक पॉश इलाके में रहते हैं। उनका बंगला मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है।