Overview:
गर्मी को जल्दी से दूर भगाने के चक्कर में 99 प्रतिशत लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। वो गलती है कूलर और पंखे को साथ चलाना। अगर आप भी अक्सर ऐसा करते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है।
Cooler Cooling Tips: प्रचंड गर्मी के इस दौर में अक्सर कूलर, पंखे फेल हो जाते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि जैसे कूलर हवा ही नहीं दे रहा है या फिर गर्म हवा दे रहा है। वहीं पंखा भी अपना काम ठीक से नहीं पाता। इसलिए अक्सर लोग दोनों को फुल स्पीड पर चलाते हैं, लेकिन राहत उन्हें तब भी नहीं मिलती। दरअसल, गर्मी को जल्दी से दूर भगाने के चक्कर में 99 प्रतिशत लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। वो गलती है कूलर और पंखे को साथ चलाना। अगर आप भी अक्सर ऐसा करते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। साथ ही कूलर और पंखे का सही यूज करना भी आपको सीखना होगा।
Also read : ये आइडियाज बना देंगे आपके गार्डन और बैक यार्ड को घर का स्पेशल हिस्सा, जानें कैसे: Backyard Design Idea
इसलिए नहीं चलाना चाहिए कूलर पंखा साथ

आमतौर पर लोग कूलर और एयर कंडीशनर दोनों के साथ ही सीलिंग फैन चलाते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। दरअसल, एसी और कूलर दोनों में अंतर है। एसी कमरे की हवा को ठंडा करता है। वहीं कूलर बाहर की हवा को ठंडा करके अंदर की ओर फेंकता है। जब आप कूलर के साथ फुल स्पीड पर पंखा चलाते हैं तो दोनों की हवा आपस में टकराती है और ऐसे में कूलर की ठंडी हवा का असर पूरा नहीं होता है। क्योंकि सीलिंग फैन ऊपर से हवा खींचता है और कूलर नीचे की हवा को रोटेट करता है। ऐसे में दोनों की एक दूसरे के फ्लो में बाधा बन जाते हैं।
छत की गर्म हवा भी करती है प्रभावित
कूलर और पंखा साथ न चलाने का दूसरा बड़ा कारण ये है कि कूलर बाहर की हवा को ठंडा करके कमरे में फेंकता है, लेकिन आमतौर पर छत गर्म रहती है। ऐसे में पंखा ऊपर से गर्म हवा का फ्लो घुमाता है। यही कारण है कि ठंडी हवा भी गर्म होकर आप तक पहुंचती है।
कमरे की साइज पर भी है निर्भर
कभी-कभी कमरे की साइज पर भी कूलर और पंखे का साथ निर्भर करता है। जी हां, अगर कमरे का साइज छोटा है तो आप कूलर के साथ पंखा भूलकर भी फुल स्पीड पर न चलाएं। क्योंकि पंखे की गर्म हवा कूलर की ठंडी हवा को भी बाधित करती हैं। ऐसे में आपको ठीक से हवा लग ही नहीं पाएगी। वहीं अगर कमरे का साइज बड़ा है तो आप सीलिंग फैन कम स्पीड पर चला सकते हैं। इससे कूलर की हवा सर्कुलेट होने में मदद मिलती है।
बिजली के बिल पर भी पड़ेगा असर
कूलर के साथ पंखा चलाना आपके सुकून को भी ही नहीं छीनता, बल्कि ये आपकी जेब से रुपए भी खींच लेता है। पंखा-कूलर साथ चलाने से बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। जबकि आप दोनों में से एक चलाकर भी आपको गर्मी से राहत मिलेगी। अगर आप कूलर की हवा को और भी ठंडा करना चाहते हैं तो इसमें ठंडा पानी या आइस क्यूब्स डाल सकते हैं।
