Ladakh Food
Ladakh Food

Ladakh Food: लद्दाख यदि आप जा रहे हैं तो वहां के भोजन का लुत्फ जरूर उठाएं। क्योंकि विभिन्नताओं से भरे इस देश भारत में हर जगह की अपनी अलग संस्कृति, इतिहास और खानपान है, जो इसकी खासियत है। जैसे गुजरात का ठोकला, बंगाल का मिष्टी दोई, पूर्वी और दक्षिण भारत का इडली आदि। इस तरह लद्दाख में भी खाने की ऐसी कई चीज़ें हैं, जो आपको यहां की यात्रा के दौरान जरूर खानी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको लद्दाख के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हमें यकीन है आपको ये जरूर पसंद आएंगे।

Also read : पर्यटक आज भी हैं अंजान लद्दाख की कुछ हसीं वादियों से

मोमोज

Ladakh Food
Ladakh Food

दिल्ली वालों से उनका मनपसंद स्ट्रीट फूड पूंछा जाए तो मोमोज का नाम उनकी जुबान पर रहता है। लेकिन दिल्ली वालों आपका ये मोमोस लद्दाख का फूड है। अगर लद्दाख का फूड लद्दाख जाकर ही खाया जाए तो क्या ही बात होगी। वहां आपको आपको दोनों तरह के मोमोज मांसाहारी या शाकाहारी मिल जाएंगे। वैसे मांसाहारी के लिए कीमा मोमोज खास तौर पर बनाये जाते हैं। आप इनका लुत्फ लद्दाख की ठंड में उठा सकते है। साथ ही डिप फ्राई और स्टीम दोनों तरह के मोमोज यहां मिलते है।

थुकपा

थुकपा यहां के फेमस व्यंजन में से एक है। जिसमें नूडल मुख्य सामग्री होते हैं। यह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के लिए अलग अलग तरह से बनाया जाता है। शाकाहारी के लिए तो नूडल में बहुत सारी सब्जियां डालकर बनाया जाता है। लेकिन ये सूपी नूडल होते है। इसमें पानी ज्यादा डाला जाता है। और मांसाहारियों के लिए नूडल्स के साथ कीमा को डाला जाता है। ये शरीर में गर्माहट बनाकर रखता है। ये नूडल्स गेहूं या फिर जौ के आटे के होते है।

स्क्यू

Ladakh Food
Ladakh Food

लद्दाख में ये व्यंजन काफी पसंद किया जाता है। साथ ही जब तापमान में कम होता है तो उस समय में इसको खाफी खाया जाता है। इसमें आटे की छोटी-छोटी लोई बनाई जाती है। उसे चपटी करके सब्जिया के साथ बनाया जाता है। साथ ही इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। जो मांसाहारी है उनके लिए चिकन के साथ इसे परोसा जाता है। ये व्यंजन कैलोरी से भरपूर है इससे पेट काफी देर तक भरा रहता है।

टिंगमो

ये ऐसी डिश है जिसको भाप में पकाया जाता है। इसमें तिब्बती ब्रेड को भाप में पकाया जाता है। साथ ही सब्जियां, मांस और दाल के साथ इसे परोसा जाता है। ये एक तरह का बन होता है जो फूला हुआ होता है। इसे गर्मागर्म मांस के साथ परोसा जाता है। लद्दाख में इसे नाश्ते के साथ, दोपहर के खाने के साथ और रात के खाने के साथ बहुत ही शौक से खाया जाता है।

मक्खन वाली चाय

Ladakh Food
Ladakh Food

लद्दाख में मक्खन की चाय बेहद पसंद की जाती है। इस चाय के बिना वहां के लोगों का दिन नहीं गुजरता। शादियों और त्यहारों में तो इसे स्पेशल ही परोसा जाता है। सर्दी में तो इससे बेहद गर्माहट महसूस होती है। साथ ही ठंड और ऊंचाई के क्षेत्रों में ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है। ये चाय मक्खन, दूध और नमक से तैयार होती है। एक तरह से ये नमकीन चाय होती है।

छुटगी

यह पोषण से भरपूर लद्दाखी व्यंजन है जो वहां के लोगों को बेहद पसंद है। और यदि आप भी वहां जा रहे है तो इसे जरूर खाएं। इसमें पहले आटे को चपटा करके गोल काटा जाता है। फिर इस आटे को सब्जियों और मांस से बने गाढ़े सूप में पकाया जाता है। इससे शरीर को काफी उर्जा मिलती है। और वैसे भी ऊंचाई  पर रहने वालों को एक अच्छे उर्जावान भोजन की आवश्यकता होती है ।