दिवाली पर ऐसे सपनों का आना होता हैं शुभ, मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान: Dreams During Diwali 2023
Dreams During Diwali 2023

Dreams During Diwali 2023: दिवाली का त्योहार सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार को लेकर देश भर में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए आती हैं। दिवाली के त्योहार पर भक्तजन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की उपाय व टोटके करते हैं।

दिवाली हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है। यह त्यौहार पांच दिनों तक चलता है। इस पांच दिवसीय दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से होकर भाई दूज पर समाप्त होती है। दिवाली बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान श्री राम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटे थे। तब उनके आने की खुशी और उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या को दीयों से सजाकर जगमगाया था।

Also read : इस बार की दिवाली पर ऐसे करें अलग सजावट, इन यूनिक दीयों का करें इस्तेमाल: Diwali 2023 Decoration

सभी ने अपने घरों में दीये जलाए, पकवान बनाए और नए कपड़े पहनकर भगवान श्री राम का भव्य स्वागत किया। तब से ही दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली के त्योहार से पहले लोगों को कई प्रकार के सपने आते हैं। हर सपने का अपना अलग महत्व होता है, सपना हमें किसी न किसी बात का संकेत देता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की दिवाली पर आ रहे सपनों का क्या मतलब होता है, तो चलिए जानते हैं।

सपने में मां लक्ष्मी का दिखना

Dreams During Diwali 2023
Dreams During Diwali 2023

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको दिवाली के दिन सपने में मां लक्ष्मी दिखाई देती है, तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह होता है की मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है और आपकी बंद किस्मत जल्द खुलने वाली है। इसके अलावा इस सपने का यह अर्थ भी होता है की माता लक्ष्मी की कृपा से घर से दरिद्रता का नाश होने वाला है।

सपने में कमल के फूल का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में कमल का फूल दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। खासतौर पर अगर यह सपना व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को आता है तो इसका यह अर्थ होता हैं उन्हें जल्द ही बड़ा लाभ होने वाला है। इस सपने का यह अर्थ भी होता है की जल्द ही धन लाभ के योग बनने वाले हैं। साथ ही तरक्की के मार्ग खुलने वाले हैं।

सपने में अमृत कलश का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में अमृत कलश दिखाई देता है तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। इस सपने का यह अर्थ होता है कि अगर घर में कोई बीमार है तो जल्द ही उसके कष्ट दूर हो जाएंगे, साथ ही अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो जल्द ही समस्या से मुक्ति मिल जाएगी और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

सपने में कुलदेवता का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में आपको कुलदेवता दिख रहे हैं या कुलदेवता आकर दर्शन दे रहे हैं तो इसका यह अर्थ होता है कि आपकी कोई मुंहमांगी मुराद जल्द पूरी होने वाली है। अगर आप बहुत दिनों से नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अब आपको जल्द नौकरी मिलने वाली है। कुलदेवता का सपने में दिखना हर प्रकार से शुभ संकेत देता है।

गेहूं धान का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर दिवाली की रात आपके सपने में गेहूं या धान की फसल दिखाई देती है तो यह सपना बहुत अच्छा माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह होता है कि अब जल्द ही बुरा समय खत्म होने वाला है और अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है। इसके अलावा इस सपने का यह मतलब भी होता है कि बहुत जल्द धन लाभ के योग बन सकते हैं और मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहेगी।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...